रतनजोत (Alkanet या Dyers’ Bugloss) एक औषधिय पौधा है। इसे रंग-ए-बादशाह भी कहते हैं। इसके फूल नीले रंग के होते हैं। इसकी जड़ें गहरे लाल और काले रंग की होती हैं। लेकिन अंदर से यह नीली-लाल होती हैं। इसका कोर सफेद रंग का होता है। इसकी जड़ों से लाल रंग का पदार्थ पैदा होता है। इस पदार्थ का इस्तेमाल मेडिटेरियन इलाके (अटलांटिक महासागर मेडिटेरियन सागर से जुड़ा हुआ दक्षिण यूरोपीय इलाका) में डाई में किया जाता है। इसकी जड़ों से निकलने वाला पदार्थ एल्कोहॉल, इथर (Ether) और ऑयल्स में घुल जाता है, लेकिन यह पानी में नहीं घुलता है। इसका इस्तेमाल वाइन और एल्कोहॉल को रंग देने के लिए किया जाता है। साथ ही वेजिटेबल ऑयल्स में भी इसका इस्तेमाल होता है।

रतनजोत का इस्तेमाल डायरिया और पेट के अल्सर में होता है। साथ ही इसका इस्तेमाल घाव को भरने और त्वचा की बीमारियों का इलाज करने के लिए इसे सीधे स्किन पर लगाया जाता है। रतनजोत में हेपाटोटोक्सिक पयेरोलिजाइडीन एल्कालॉयड्स (पीए) (hepatotoxic pyrrolizidine alkaloids) (PAs) कैमिकल्स होते हैं। यह कैमिकल्स लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही मौजूदा लीवर की बीमारी को और गंभीर रूप दे सकते हैं।
अन्य समस्याओं में भी रतनजोत के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
यह औषधि कैसे कार्य करती है, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह अवश्य लें। हालांकि, कुछ अध्ययन बताते हैं कि रतनजोत में मौजूद कैमिकल्स एंटी-ऑक्सिडेंट की तरह कार्य करते हैं और सूजन को कम भी करते हैं।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। रतनजोत का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान रतनजोत का उपयोग सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। रतनजोत का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
रतनजोत से निम्नलिखित से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी रतनजोत के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
रतनजोत आपकी मौजूदा दवाइयों या मेडिकल कंडिशन के साथ रिएक्शन कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। लिवर रतनजोत को तोड़ता है। रतनजोत के टूटते वक्त कुछ कैमिकल्स निकलते हैं, जो लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इससे लिवर में विषाक्ता बढ़ सकती है। केरबामेजेपाइन (टेग्रेटोल) (Tegretol), फेनोबारबिटल (phenobarbital), फेनायटोइन (डिलानटिन) phenytoin (Dilantin),रिफेम्पिन (rifampin), रिफाबुटिन (मायकोबुटिन) rifabutin (Mycobutin) और कुछ अन्य दवाइयां रतनजोत के साथ रिएक्शन कर सकती हैं।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
रतनजोत का लिक्विड एक्सट्रैक्ट: 20-30 बूंद दिन में तीन बार या डॉक्टर की सलाह पर सीधे सेवन करें।
हर मरीज के मामले में रतनजोत का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। रतनजोत के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
रतनजोत निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/npp/alkanna-root.html. Accessed Dec 11, 2019.
https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-606/alkanna Accessed Dec 11, 2019.
https://pfaf.org/user/Plant.aspx?LatinName=Alkanna+tinctoria Accessed Dec 11, 2019
https://www.rxlist.com/alkanna/supplements.htm Accessed Dec 11, 2019.
Current Version
21/07/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar