ग्वायक वुड (Guaiac Wood) एक पेड़ है। इसका साइंटिफिक नाम Guaiacum Officinale है। इस पेड़ की लकड़ी और गोंद (राल) का इस्तेमाल औषधीय अर्क (एक्सट्रैक्ट) बनाने में होता है। ग्वायक वूड ऑयल और ग्वायक वूड या ग्वायक गोंद के बीच कनफ्यूज न हों। जर्मन आयोग ई मोनोग्राफ और ब्रिटिश हर्बल फार्माकोपिया ने इसे गठिया और रुमेटी गठिया के उपचार में लाभकारी करार दिया है। इसके अलावा ग्वायक वुड का लाभ गाउट और वॉटर रिटेंशन के उपचार में भी पाया जा सकता है। कुछ अध्ययनों में इसे नसों की शिराओं से जुड़ी समस्याओं, लिंफ की समस्याओं और पीएमएस से जुड़ी स्थितियों में भी लाभकारी पाया गया है। साथ ही, ग्वायक वुड का इस्तेमाल विभिन्न तरह के इत्र बनाने के लिए भी किया जाता है। कुछ स्रोतों के मुताबिक, यह त्वचा की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।

वहीं, चाको क्षेत्रों के मूल निवासी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं के इलाज के लिए इसकी छाल का उपयोग किया करते हैं। इसका पेड़ एक छोटा उष्णकटिबंधीय होता है जो 4 मीटर तक बढ़ा हो सकता है, इसकी लड़की जैतून के हरे रंग या चॉकलेट की तरह भूरी रंग में या विभिन्न रंगों में हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः बच्चों को ग्राइप वॉटर पिलाना सही या गलत? जानिए यहां
मांसपेशियों के दर्द, जोड़ों के दर्द, सांस की समस्याओं, त्वचा की दिक्कतों और सिफलिश में लोग ग्वायक वुड का इस्तेमाल करते हैं। गाउट को रोकने में भी इसका इस्तेमाल होता है। बैक्टीरिया को मारने के लिए ग्वायक वुड का इस्तेमाल माउथवॉश के रूप में होता है। प्रयोगशाला में यूरिन और स्टूल में छुपे ब्लड का पता लगाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा चुका है। फैट्स, एडिबल ऑयल्स और फूड में ग्वायक वुड का इस्तेमाल फ्लेवर के रूप में किया जा चुका है। ध्यान रखें कि, इससे प्राप्त होने वाले तरल बहुत गाढ़ा होता है, जिसे पतला और चिकना करने के लिए लगभग 104 से 122 डिग्री पर गर्म करने की जरूरत होती है।
इसके अलावा पैराग्वे के मूल निवासियों ग्वायक वुड पेड़ को पवित्र मानते हैं और सजावट के तौर पर भी इसका इस्तेमाल करते हैं। ग्वायक वुड लकड़ी का इस्तेमाल धूप (पूजा-पाठ) के लिए भी किया जाता है। साथ ही, माउथवॉश की तरह भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्वायक वुड मुंह और सांसों से आनी वाली दुर्गंध को दूर कर सकती है।
इसके कार्य करने के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। ग्वायक वूड का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: अस्थमा से राहत पाने के लिए ये घरेलू उपाय हैं कारगर
ग्वायक वूड और ग्वायक गोंद ज्यादातर अडल्ट्स के लिए भोजन में पाई जाने वाली मात्रा और औषधीय इस्तेमाल के लिए छोटी मात्रा में सुरक्षित हो सकता है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान यह सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नही है। सुरक्षा के लिहाज से दोनों ही स्थितियों में इसका सेवन करने से बचें।
सूजन: यदि आपको कोई ऐसी समस्या है, जिसमें सूजन आती हो, तो ग्वायक वूड का इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें: Diarrohea : डायरिया क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
अधिक मात्रा में ग्वायक वूड का डोज लेने पर डायरिया, पेट और आंत को मिलाकर कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ग्वायक वूड और ग्वायक गोंद त्वचा पर लालिमा पड़ने का कारण भी बन सकती है। हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी ग्वायक वूड के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
यह भी पढ़ें : Mouse Ear herb: माउस ईयर हर्ब क्या है?
ग्वायक वुड आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
निम्नलिखित दवाइयां ग्वायक वुड के साथ रिएक्शन कर सकती हैं:
लीथियम: ग्वायक वुड और ग्वायक गोंद वॉटर पिल या ‘डाइयूरेटिक दवा’ की तरह प्रभाव डालती है। लीथियम के साथ दोनों का सेवन करने से बॉडी में लीथियम का लेवल प्रभावित हो सकता है। इससे बॉडी में लीथियम की मात्रा में इजाफा हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यदि आप लीथियम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ग्वायक वुड का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। आपके लीथियम के डोज में परिवर्तन की जरूरत पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Red sandalwood: लाल चंदन क्या है?
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में ग्वायक वुड का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। ग्वायक वुड के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
ग्वायक वुड निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
और पढ़ें :
स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
कभी आपने अपने बच्चे की जीभ के नीचे देखा? कहीं वो ऐसी तो नहीं?
दांत टेढ़ें हैं, पीले हैं या फिर है उनमें सड़न हर समस्या का इलाज है यहां
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Guaiac wood. https://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-478-guaiac%20wood.aspx?activeingredientid=478&activeingredientname=guaiac%20wood Accessed on 6 January, 2020.
Towards a complete characterisation of guaiacwood oil. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/29477626. Accessed on 6 January, 2020.
GUAIAC WOOD – BENEFITS AND USES. https://hysses.com/blogs/essential-oil-benefits/guaiac-wood-benefits-and-uses. Accessed on 6 January, 2020.
Facts and benefits of Guaiacum. https://www.healthbenefitstimes.com/guaiacum/. Accessed on 6 January, 2020.
Medicinal Plant. https://www.sciencedirect.com/topics/earth-and-planetary-sciences/medicinal-plant. Accessed on 6 January, 2020.
Revisiting the Chemistry of Guaiacwood Oil: Identification and Formation Pathways of 5,11- and 10,11-Epoxyguaianes. https://www.researchgate.net/publication/313740438_Revisiting_the_Chemistry_of_Guaiacwood_Oil_Identification_and_Formation_Pathways_of_511-_and_1011-Epoxyguaianes. Accessed on 6 January, 2020.
Current Version
07/01/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Chetan Pipaliya
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar