खट (Khat) एक पौधा है जिसके तने औप पत्ते को लोग तम्बाकू की तरह ही चबाते है। खट के पत्तों का प्रयोग मनोरंजक औषधि और दवा बनाने के लिए होता है। इसका साइंटिफिक नाम Catha Edulis है। इसकी पत्तियों और स्टेम को पूर्वी अफ्रीका और अरब के देशों में लोगों द्वारा मूड को खुशनुमा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में दवा के रूप में भी किया जाता है। इसकी पत्ती का उपयोग अवसाद, थकान, मोटापा, पेट के अल्सर और पुरुषों में बांझपन की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा बहुत ज्यादा या बार-बार भूख लगने की समस्या और बहुत ज्यादा नींद आने की समस्या को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, यह बढ़ती यौन इच्छाओं को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे एक दवा के रूप में सूचीबद्ध किया हुआ है।
और पढ़ें- तोरई के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Turai (Zucchini)
इसके पत्ते इन बीमारियों में आते हैं काम
इनके लिए भी आता है काम
WHO ने खट को लोगों में लत लगाने वाला औषध घोषित कर दिया है। इसका मतलब है की यह पत्ते एक बार खाने से लोग इसे बार बार खाने के लिए बंध जाते हैं। यूएस और कनाडा जैसे देशों में यह औषध प्रतिबंधित है। हालांकि, इन देशों में ईस्ट अफ्रीका और यामेन जैसे देशों से आने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते है।
यह एक हर्बल सप्लिमेंट है और कैसे काम करता है, इसके संबंध में अभी कोई ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, कुछ शोध यह बताते हैं कि खट में अम्फेटामिनेस जैसे उत्तेजक होते हैं, जो सीधा दिमाग पर असर करते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें- Glycine : ग्लाइसिन क्या है?
खट का उपयोग ज्यादातर सभी के लिए असुरक्षित और नशे की लत जैसा ही है। हालांकि, इससे कोई शारीरिक नुकसान नहीं होता है, पर मानसिक निर्भरता आ जाती है। हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम अंग्रेजी दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरूरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
खट का उपयोग ज्यादातर सभी के लिए असुरक्षित और नशे की लत जैसा ही है। हालांकि,इससे कोई शारीरिक नुक्सान नहीं होता है, पर मानसिक निर्भरता आ जाती है।
और पढ़ें: Acai : असाई क्या है?
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में खट के पत्ते चबाना बिल्कुल ही सुरक्षित नहीं है। खट से शिशु के जन्म समय का वजन कम होने की संभावना है। ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली माता यदि इसका सेवन करती है, तो खट में मौजूदा केमिकल्स ब्रेस्ट मिल्क के द्वारा बच्चे के शरीर में जाने की संभावना है।
खट के इस्तेमाल से भूख कम लगती है, जिसके कारण लोग खाना छोड़ देते हैं। मधुमेह के दर्दी के लिए यह बेहद जरूरी होता है कि वे अपना खाना नियमित रूप से समय अनुसार लें। यदि मधुमेह के मरीज खट का सेवन करते हैं, तो वे अपना खाना नियमित रूप से नहीं खा पाएंगे, उन्हें भूख कम लगेगी। इस कारण शुगर लेवल बढ़ सकता है।
खट के इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खट का सेवन असुरक्षित है। इसका इस्तेमाल न करें।
और पढ़ें- Boron : बोरोन क्या है?
खट के सेवन से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
कुछ गंभीर साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हों ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हों या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें- Black Pepper : काली मिर्च क्या है? जानिए इसके फायदे और साइड इफेक्ट
खट के आपकी मौजूदा चिकित्सा परिस्थिति पर या दवा पर क्या प्रभाव हो सकते हैं, इस बारे में अभी कोई शोध उपलब्ध नहीं है।
और पढ़ें- Veronica : वेरोनिका क्या है?
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में खट की डोज अलग हो सकती है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। खट के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
खट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
KHAT. https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-536/khat. Accessed on 9 January, 2020.
Khat. https://www.drugs.com/npp/khat.html. Accessed on 9 January, 2020.
Leaf it or not: A case of khat dependence from India. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5419001/. Accessed on 9 January, 2020.
KHAT. https://www.rxlist.com/khat/supplements.htm. Accessed on 9 January, 2020.
Khat chewing in Yemen: turning over a new leaf. https://www.who.int/bulletin/volumes/86/10/08-011008/en/. Accessed on 9 January, 2020.
Current Version
06/06/2020
lipi trivedi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Surender aggarwal
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar