backup og meta

इन 8 सेक्स ड्राइव बढ़ाने के फूड से महिलाएं बढ़ा सकती हैं अपनी सेक्शुअल पावर

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/01/2020

    इन 8 सेक्स ड्राइव बढ़ाने के फूड से महिलाएं बढ़ा सकती हैं अपनी सेक्शुअल पावर

    स्वस्थ्य जीवन के लिए एक स्वस्थ्य शरीर का होना बहुत जरूरी होता है। इसी तरह अच्छी सेक्स लाइफ के लिए सेक्स ड्राइव भी बहुत जरूरी होती है। अक्सर देखा जाता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सेक्स को लेकर कम उत्साहित होती हैं। या फिर वो बहुत ही जल्दी सेक्स के कारण थकान महसूस करने लगती हैं। इस कारण उनके जीवन में कई परेशानियां भी आ सकती हैं। कई बार महिलाएं इस बारे में बात करने में संकोच करती हैं और अपनी सेक्स लाइफ को अनदेखा कर कॉम्प्रोमाइज कर लेती हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है।

    तो चलिए इस तरह की समस्याओं को छूमंतर करने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से महिलाएं अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : हर दिन सेक्स करना कैसे फायदेमंद है, जानिए इसके 9 वजह

    महिलाआों की सेक्स ड्राइव बढ़ाने के फूड क्या होते हैं?

    किस तरह के सेक्स ड्राइव फूड्स खाने चाहिए, यह जानने से पहले इसके बारे में विचार करें कि सेक्स ड्राइव फूड्स क्या होते हैं? हमें इनकी जरूरत क्यों होती है?

    सेक्स ड्राइव फूड्स वो होते हैं, जो किसी भी महिला या पुरुष की कामेच्छा या सेक्स पावर को बढ़ाते हैं। ये न सिर्फ शारीरिक तौर पर, बल्कि मानसिक तौर पर भी कामेच्छा बढ़ाने में मददगार होते हैं।

    अगर कोई मानसिक या शारीरिक तौर पर सेक्स से दूरी बनाए रखता है, तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, सेक्स ड्राइव फूड्स की जरूरत होती है।

    यह भी पढ़ें : क्यों कुछ लोगों को लगता है बार-बार होता है उन्हें सच्चा प्यार?

    महिला सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड

    महिलाओं और पुरुषों के हॉर्मोंस अलग-अलग होते हैं। इसलिए, दोनों की कामेच्छा बढ़ाने के लिए अलग-अलग गुणों के पदार्थों की आवश्यकता हो सकती है। इनमें से कुछ खाद्य पदार्थ दोनों पर एक जैसा भी प्रभाव दिखा सकते हैं।

    1. पालक

    पालक, महिला सेक्स ड्राइव फूड का सबसे अच्छा विकल्प होता है। इसे कई तरह से खाया जा सकता है। आप चाहें तो, इसका जूस पी सकते हैं या इसे सब्जी के तौर पर भी खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसके पकौड़े भी खा सकते हैं। यह हर तरह से आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में मददगारी होता है। पालक खाने के और भी कई फायदे होते हैं। पालक भूख बढ़ाने में मददगार हो सकता है। साथ ही, यह पेट के नीचे खून के प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे मूड में बदलाव आता है। पालक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इसके गुण वाइग्रा की तरह काम करते हैं, तो यकीनन यह आपकी कामेच्छा को चरम पर पहुंचा सकता है।

    2. ब्रोकली

    ब्रोकली को एक सुपरफूड और महिला सेक्स ड्राइव फूड के तौर पर जाना जाता है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो महिलाओं के सेक्स ऑर्गेंस में खून के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है और लिबिडो के स्तर को भी बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें : शादी से पहले या शादी के बाद, आखिर कब ज्यादा खुश रहती हैं महिलाएं?

    3.शतावरी

    शतावरी आमतौर पर औषधि होती है, जो महिला सेक्स ड्राइव फूड भी मानी जाती है। इसका उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। साथ ही, यह महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो महिलाओं के अंगों को उत्तेजित करने में मददगार होता है। अगर किसी महिला में बांझपन की समस्या है, तो उसे दूर करने के लिए भी वो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें पाए जाने वाले फाइटोएस्ट्रोजन की मात्रा हॉर्मोंन को संतुलित बनाए रखता है।

    यह भी पढ़ें : आखिर क्यों साथी से साथ सेक्स के बाद अटैचमेंट बढ़ने लगता है?

    4.फ्लैक्स सीड

    फ्लैक्स सीड को अलसी का बीज कहा जाता है। औमतार पर इसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। साथ ही, यह कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल भी घटाता है। लेकिन, यह महिला सेक्स ड्राइव फूड भी होता है, जो महिलाओं के एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है, जो उनमें सेक्स की इच्छा भी बढ़ा सकती है। अलसी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, जो सेक्स ड्राइव फूड के तौर पर काम करता है।

    5.सेब

    सेब महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने में मदद कर सकता है। अगर लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना चाहती हैं, तो हर दिन नियमित तौर से सेब खाएं। सेब में एंटी-ऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉएड पाया जाता है, जो महिलाओं के निजी अंगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। इसके साथ ही, सेब के सेवन से सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

    6. केसर

    महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाने के फूड में केसर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, एक महिला ने जब नियमित रूप से चार सप्ताह तक केसर का सेवन किया, तो उनकी सेक्स ड्राइव में काफी सुधार आया।

    7. रेड वाइन

    2009 की एक स्टडी के मुताबिक, रेड वाइन भी महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाने के फूड की लिस्ट में आती है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट में यह भी आया था कि एल्कोहॉल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से सेक्स ड्राइव पर बुरा असर पड़ सकता है। तो अगर आप सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए रेड वाइन का सेवन करना चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से आप इसकी सही मात्रा का सेवन कर सकते हैं।

    8. मेथी

    मेथी एक हर्ब है, जिसका सेवन खाना बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाने के फूड के बारे में बात की जाए, तो मेथी का सेवन भी इसके लिए किया जा सकता है। एक स्टडी में ये बात साबित हो चुकी है मेथी फीमेल सेक्स ड्राइव को इम्प्रूव करने के लिए मेथी काफी फायदेमंद हो सकते है। हालांकि, कई रिसर्च का ये भी कहना है कि मेथी पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ बेहतर बनाने का काम करती है।

    ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि महिलाएं सेक्स को लेकर पुरुषों से ज्यादा गंभीर होती हैं लेकिन, इस तरह की समस्याओं के मामले में वो पीछे ही रहती हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि घर के कामकाज या ऑफिस के काम की वजह से अधितकर महिलाएं अपने इसके बारे में ज्यादा गंभीर नहीं होती है।  इसलिए, अगर आप भी अपनी सेक्स ड्राइव बढ़ाना चाहती हैं, तो इन फूड्स का सेवन जरूर करें।

    उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स काम आएंगे। इस आर्टिकल में हमने आपको महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाने के फूड के बारे में बताया है, तो आप ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन जरूर करें। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताएं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/01/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement