backup og meta

Oak Moss: ओक मॉस क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/01/2020

Oak Moss: ओक मॉस क्या है?

परिचय

ओक मॉस क्या है?

ओक मॉस एक तरह की काई है, जो ओक के पेड़ पर ट्रंक और शाखाओं पर उगती है। ये लाइट ग्रीन और ब्लैक ग्रीन कलर की होती है। इस काई का प्रयोग कई दवाओं में किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम Evernia Prunastri है। यह Parmeliaceae परिवार से ताल्लुख रखता है। यह एक महकने वाली काई होती है। यह उत्तरी गोलार्ध के अधिकांश क्षेत्रों में पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह काई 3 से 8 सेमी (1.2 से 3 इंच) लंबा होता है जिसकी सिरा नुकीला होता है। इसके ऊपरी सतह हरे और मस्से दार होते हैं। इनमें हल्के भूरे रंग के प्रजनन शरीर (बोरिया) होते हैं।

यह भी पढ़ें: Male fern: मेल फर्न क्या है?

उपयोग

ओक मॉस का उपयोग किस लिए किया जाता है?

इत्र बनाने मेंः

ओक मॉस का इस्तेमाल परफ्यूमरी में 16 वीं शताब्दी की शुरुआत में किया गया था। मिस्र के प्राचीन शाही मकबरों में इससे भरी हुई टोकरियां पाई गई हैं, लेकिन उस समय इसका इस्तेमाल इत्र बनाने के लिए किया जाता था या भोजन बनाने के लिए किया जाता है, यह अभी भी ज्ञात नहीं हुआ है। ओक मॉस में एक स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ होता है। इससे निकाले गए एसिड का मिश्रण दवाओं में किया जाता है, जो बाहरी घावों और संक्रमण के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है।

सालाना लगभग 9,000 टन ओक मॉस एकत्र किया जाता है। जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के इत्र और दवाओं के निर्माण में किया जाता है। आमतौर पर यह कॉर्क ओक और फलों के पेड़ों से प्राप्त किया जाता है। ओक मॉस मुख्य रूप से मध्य और दक्षिणी यूरोप में बल्कि मोरक्को और अल्जीरिया से भी एकत्र किया जाता है।

एंटीसेप्टिक:

ओक मॉस ऑयल में एंटीसेप्टीक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो जख्मों को भरने से लेकर स्किन संबंधित परेशानियों में मदद करती है। ये शरीर में मौजूद माइक्रोबियल के विकास को रोकता है।

पेट संबंधित परेशानियां:

ओक मॉस किसी तरह के दर्द और इरिटेशन को दूर करता है। ये डायजेस्टिव सिस्टम संबंधित परेशानियां जैसे एसिडिटी, फूला हुआ पेट, पेट में सूजन आदि को ठीक करता है।

सूजन को करे दूर:

ओक मॉस एसेंशियल ऑयल में शांत करने वाले प्रभाव होते हैं। इसलिए इसका उपयोग सूजन व जलन को दूर करने के लिए किया जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ-साथ संतुलित रखता है। इसके अलावा मस्तिष्क में सूजन में भी आराम पहुंचाता है।

सांस संबंधित परेशानियों में राहत:

इसमें कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो श्वसन प्रणाली के अलग-अलग हिस्से जैसे फेफड़े, ब्रोंके और ट्रेकिया से हार्ड बलगम को निकालने में मदद करता है। ये सांस लेने में होने वाली दिक्कत, अस्थमा, कफ, छाती में कंजेशन होने से राहत प्रदान करता है।

मांसपेशियों की ऐंठन और कठोरता को कम करे:

मसल्स में सूजन और कठोरता की वजह से होने वाले दर्द को हील करने में ये बेहद मददगार है।

स्ट्रेस को करे कम:

इसमें एंटी-डिप्रेसेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। ये स्ट्रेस को दूर कर इंसान को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: Tylophora: टायलोफोरा क्या है?

कैसे काम करता है ओक मॉस?

इसमें एक स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ होता है। इससे निकाले गए एसिड का मिश्रण दवाओं में बाहरी घावों और संक्रमण के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें।

सावधानियां और चेतावनी

कितना सुरक्षित है ओक मॉस का उपयोग?

ओक मॉस का कुछ समय तक सेवन ज्यादातर सभी के लिए सुरक्षित है। इसे ज्यादा मात्रा में लंबे समय तक लेना हानिकारक हो सकता है। निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको ओक मॉस के किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। ओक मॉस का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

ये लोग बरतें खास सावधानियां:

अगर आपको लाइकेन (Lichen) और मॉसेस (Mosses) से एलर्जी है तो हो सकता है, आपको ओक मॉस से भी एलर्जी है। इन दोनों ही चीजों से एलर्जी होने पर ओक मॉस का सेवन करने से बचें।

पोफेरिया (ब्लड डिसऑर्डर): ओक मॉस आपकी स्थिती को पहले से ज्यादा बिगाड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें।

किडनी संबंधित परेशानियां: किडनी से जुड़ी कोई परेशानी है तो भी इसका सेवन न करें।

यह भी पढ़ें: Calabar bean: कैलबार बीन क्या है?

साइड इफेक्ट्स

ओक मॉस से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

ओक मॉस में थूजोनी (Thujone) नामक एक टॉक्सिक केमिकल होता है। यह बेचैनी, उल्टी, चक्कर आना, कंपकंपी, गुर्दे की क्षति और आक्षेप जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है।

हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

डोसेज

ओक मॉस को लेने की सही खुराक क्या है?

ओक मॉस की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।

यह भी पढ़ें: Amaranth : बथुआ क्या है?

उपलब्ध

किन रूपों में उपलब्ध है ओक मॉस?

  • रॉ ओक मॉस
  • ओक मॉस एसेंशियल ऑयल

हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।

और पढ़ें: 

Immortelle: इमॉर्टेल क्या है?

Canella: कैनेला क्या है?

Corydalis: कॉरीडिलस क्या है?

गर्भावस्था से आपको भी लगता है डर? अपनाएं ये उपाय

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/01/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement