आईजीए नेफ्रोपैथी (IgA Nephropathy) को बर्जर की बीमारी के रूप में भी जाना जाता है। यह गुर्दे की बीमारी होती है। गुर्दे में IgA यानी इम्युनोग्लोबुलिन ए के जमा होने के कारण किडनी में सूजन की समस्या हो जाती है, जो इसके ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है, जिसकी वजह से आईजीए नेफ्रोपैथी की समस्या हो जाती है।
आईजीए नेफ्रोपैथी मधुमेह (डायबिटीज) या उच्च रक्तचाप (High blood pressure) के कारण होने वाला किडनी रोग है। इसे किडनी की सबसे आम बीमारियों में से एक माना जाता है। आईजीए नेफ्रोपैथी (IgA Nephropathy) किसी भी उम्र में हो सकती है। हालांकि किडनी (Kidney) की बीमारी के सबसे ज्यादा लक्षण किशोरावस्था में 30 के दशक के अंत तक ज्यादा देखें जाते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ेंः Lumbar (low back) herniated disk : लंबर हर्नियेटेड डिस्क क्या है?
आईजीए नेफ्रोपैथी के सामान्य लक्षण हैंः
इसके सभी लक्षण ऊपर नहीं बताएं गए हैं। अगर इससे जुड़े किसी भी संभावित लक्षणों के बारे में आपका कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।
अगर ऊपर बताए गए किसी भी तरह के लक्षण आपमें या आपके किसी करीबी में दिखाई देते हैं या इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हर किसी का शरीर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया करता है।
हमारे शरीर में दो किडनी होती है, जो राजमे के दाने के आकार जैसी होती है। इसका आकार मुट्ठी के जितना होता है। प्रत्येक गुर्दे में छोटी रक्त वाहिकाएं (ग्लोमेरुली) होती हैं जो किडनी से गुजरने वाली रक्त से अपशिष्ट (खराब पदार्थ), अतिरिक्त पानी और अन्य पदार्थों को फिल्टर करती हैं। फिल्टर्ड खून रक्तप्रवाह (Blood flow) में फिर से प्रवेश करता है, जबकि अपशिष्ट पदार्थ मूत्राशय के मार्ग से शरीर से पेशाब के दौरान बाहर निकलता है।
इम्युनोग्लोबुलिन ए (आईजीए) एक एंटीबॉडी है जो आक्रमणकारी रोगजनकों पर हमला करके और संक्रमण से लड़ने में प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन आईजीए नेफ्रोपैथी की स्थिति में, यह एंटीबॉडी ग्लोमेरुली में इकट्ठा होता है, जिससे सूजन होती है और धीरे-धीरे उनकी फिल्टरिंग क्षमता प्रभावित होने लगती है।
हालांकि, किडनी में आईजीए जमा होने का सटीक कारण क्या है इसके बारे में अभी भी उचित जानकारी नहीं है, लेकिन ये स्थितियां या कारक आईजीए नेफ्रोपैथी के विकास से जुड़ी हो सकते हैं:
[mc4wp_form id=’183492″]
इन स्थितियों में आईजीए नेफ्रोपैथी की संभावना अधिक होती है:
इससे जुड़े अधिक जोखिमों की जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ेंः Epiglottitis: एपिग्लोटाइटिस क्या है?
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
फिलहाल, आईजीए नेफ्रोपैथी का कोई उचित या स्थाई इलाज नहीं है। इसकी स्थिति के बाद भी अधिकतर लोग सामान्य जीवन जीते हैं।
हालांकि कुछ दवाओं के उपचार से इसके प्रसार को धीमा किया जा सकता है। उच्च रक्तचाप, मूत्र में प्रोटीन (प्रोटीनुरिया) और हाथों और पैरों में सूजन (एडिमा) जैसे लक्षणों का प्रबंधन करने के लिए दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आईजीए नेफ्रोपैथी के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं:
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको आईजीए नेफ्रोपैथी से बचने में मदद कर सकते हैं:
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो उसकी बेहतर समझ के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
किडनी से जुड़ी बीमारियों में क्या करें और क्या ना करें? जानने के लिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
What is immunoglobulin A (IgA) nephropathy?/https://www.niddk.nih.gov/health-information/kidney-disease/iga-nephropathy#:~:text=IgA%20nephropathy%2C%20also%20known%20as,such%20as%20bacteria%20or%20viruses./Accessed on 29/04/2021
IgA Nephropathy/https://rarediseases.org/rare-diseases/iga-nephropathy/Accessed on 29/04/2021
IgA Nephropathy/https://cjasn.asnjournals.org/content/12/4/677/Accessed on 29/04/2021
IgA nephropathy (Berger’s disease). http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/iga-nephropathy/home/ovc-20199316. Accessed November 11, 2019.
IgA Nephropathy. https://www.niddk.nih.gov/health-information/kidney-disease/iga-nephropathy. Accessed November 11, 2019.
Current Version
29/04/2021
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha