खजूर (Dates)
खजूर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम और मैग्नेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सामन्य से कम वजन वाले महिला या पुरुषों को खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर शरीर का वजन संतुलित रखने के साथ-साथ ब्लड लेवल को भी बढ़ाने में मदद करता है।
कीवी (Kiwi)
कीवी विटामिन के (Vitamin-K), विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि का अच्छा स्त्रोत है। इसका बोटेनिकल नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) नाम है, जो कि एक्टिनिडियाएसी (Actinidiaceae) फैमिली से आता है। कीवी के नियमित सेवन से शरीर में ब्लड लेवल को बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़ें – आयुर्वेदिक च्वयनप्राश घर पर कैसे बनायें, जानें इसके अनजाने फायदे
केला (Banana)
केले में विटामिन-बी6 (Vitamin-B6), मैग्नेशियम (Magnesium), विटामिन-सी (Vitamin-C), पोटैशियम (Potassium), फायबर (Fiber), प्रोटीन (Protein), मैग्नेशियम (Magnesium) और फोलेट जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। केले के नियमित सेवन से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होती है और शरीर फिट रहता है। केले के सेवन से एनीमिया (Anemia) की समस्या से बचा जा सकता है।
टमाटर (Tomato)
टमाटर में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी (Vitamin-C) मौजूद होता है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने में मदद करता है। इसमें लेकोपिन भी पाया जाता है। ये एक तरह का कैरोटीनॉयड है, जो प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) के खतरे को भी कम करता है और शरीर में खून की सही मात्रा में बनाये रखता है।
एनीमिया से जुड़े फैक्ट्स क्या हैं? (Facts of Anemia)
एनीमिया से जुड़े फैक्ट्स निम्नलिखित हैं। जैसे-
- पूरे विश्व में 24.8 प्रतिशत लोग एनीमिया के शिकार हैं।
- पूरे देश में स्कूल जाने से पहले ही बच्चे एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। माना जाता है की 47 प्रतिशत बच्चे खून की कमी के शिकार होते हैं।
- 400 से ज्यादा तरह के एनीमिया होते हैं।
- एनीमिया सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं बल्कि कुत्ते और बिल्लियों को भी हो सकता है।
शरीर को रोग मुक्त रखने के लिए नियमित योगासन करें। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर जानिए कौन-कौन से योगासन दिनचर्या में आसानी से अपनाया जा सकता है।