तलवों में ऊपर की तरफ बीच में (फुट बॉल) होने वाली दर्दनाक स्थिति को मेटाटार्सलगिया कहा जाता है। इसमें दर्द के साथ ही तलवे में सूजन भी हो जाती है। दर्द पैरों की उंगलियों के ठीक नीचे उभरे हुए स्थान पर होता है जिसे फुट बॉल कहते हैं। आमतौर पर बहुत ज्यादा दौड़ने या कूदने से मेटाटार्सलगिया की समस्या हो सकती है।
5 मेटाटार्सल हड्डियां तलवे के बीच को पैरों की उंगलियों से जोड़ने का काम करती हैं, से ही मेटाटार्सलगिया कहा जाता है और जब तलवों के बीच में मेटाटार्सल हड्डियों में दर्द और सूजन होती है तो यही मेटाटार्सलगिया की समस्या कहलाती है। ऐसा तलवों पर बहुत प्रेशर पड़ने के कारण होता है। यदि आप बहुत ज्यादा दौड़ते, कूदते हैं या आपके जूते सही नहीं (बहुत ढीले या टाइट) है तो मेटाटार्सलगिया की समस्या हो सकती है। कई बार यह पैरों की किसी विकृति या आर्थराइटिस या किसी अन्य बीमारी के कारण भी हो सकती है। मेटाटार्सलगिया की समस्या आमतौर पर गंभीर नहीं होती और घर पर ही आराम, बर्फ से सेंक और सही फीटिंग के जूते पहनने पर ठीक हो सकती है और भविष्य में भी आप मेटाटार्सलगिया से बच सकते हैं।

पैरों में किसी खेल के दौरान चोट लग सकती है। इसके अलावा तलवे पर बहुत अधिक दबाव के कारण इंजरी हो सकती है या ऐसा सामान्य बायोमेकैनिज्म में बदलाव की वजह से होता है जिससे पैरों के किसी एक हिस्से पर ज्यादा भार पड़ता है। लगातर तलवे पर पड़ने वाले तनाव की वजह से सूजन और दर्द हो सकती है। मेटाटार्सलगिया के लिए निम्न कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, क्योंकि इन गतिविधियों में तलवे के आगे के हिस्से पर अधिक दबाव पड़ता हैः
अन्य कारणों में शामिल हैः
मेटाटार्सलगिया के लक्षणों में शामिल हैः
पैरों की हर समस्या के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। कई बार पूरे दिन खड़े रहकर काम करने या ज्यादा चलने से भी पैरों में दर्द हो जाता है, जो कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि दर्द यदि कुछ दिनों में ठीक न हो तो डॉक्टर से परामर्श लें। यदि आराम करने और जूते बदलने पर भी तलवों का दर्द कम नहीं होता है तो डॉक्टर के पास जाएं।
यह भी पढ़ें: आपकी खूबसूरती को बिगाड़ सकते हैं स्ट्रॉबेरी लेग्स, जानें इसे दूर करने के घरेलू उपाय
यदि आपके मेटाटार्सल एरिया में लगातार कई दिनों तक दर्द रहता है और आराम व फुटवेयर बदलने के बाद भी दर्द कम नहीं होता, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। डॉक्टर मेटाटार्सलगिया का पता लगाने के लिए आपका शारीरिक परीक्षण करने के साथ ही आपको चलने के लिए कहेगा और आपकी चाल की निगरानी करता है। वह आपसे पूछेगा कि आप क्या-क्या गतिविधि करते हैं और दर्द कब से है। यदि डॉक्टर को लगता है कि दर्द किसी अन्य कारण से हो रहा है तो वह कुछ टेस्ट की सलाह दे सकता है जिसमें शामिल हैः
जो लोग हाई इम्पैक्ट स्पोर्ट्स, रनिंग, जंपिंग ज्यादा करते हैं, उनके मेटाटार्सलगिया का शिकार होने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा बिना स्पाइक्स के या बिना अच्छे सपोर्ट वाले जूते पहनने वाले एथलीट्स को भी इसका खतरा अधिक होता है। इसके अलावा इन लोगों के भी मेटाटार्सलगिया के शिकार होने का जोखिम अधिक होता हैः
यह भी पढ़ें: स्टाइल के साथ-साथ पैरों का भी रखें ख्याल, फ्लिप-फ्लॉप फुटवेयर खरीदने में बरतें सावधानी!
मेटाटार्सलगिया के उपचार का मकसद मरीज को होने वाले दर्द और असहजता को कम करना होता है। उपचार में शामिल हैः
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें
विश्व हीमोफीलिया दिवस: हीमोफीलिया को कंट्रोल करने के लिए डायट में करें ये बदलाव
बॉडी के लोअर पार्ट को स्ट्रॉन्ग और टोन करती है पिस्टल स्क्वैट्स, और भी हैं कई फायदे