35 हफ्ते के बच्चे (35 weeks old baby) अब कुछ चीजों को बड़ों जैसे नजरिये से ही देखने लगते हैं। दरअसल, इस उम्र में उनकी दृष्टि काफी बेहतर हो चुकी होती है, जिससे वह लोगों और चीजों को अच्छी तरह पहचानने लगता है। वे दूर कहीं खिलौना देख कर उसकी ओर बढ़ने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही यह भी जान लें कि उसकी आंखों का इस समय जो रंग है वही रंग अब जीवन भर रहने वाला है। हालांकि बहुत ही कम चांसेज हैं लेकिन थोड़े-बहुत बदलाव महसूस किए जा सकते हैं।

35 हफ्ते के बच्चे (35 weeks old baby) कई चीजें करने में होते हैं सक्षम। जैसें:
आपका बच्चा कुछ चीजों से डर महसूस कर सकता है जैसे डोरबेल या कुकर की सीटी। ऐसे बच्चे को तसल्ली और सहारा दें और साथ ही खिलौने देकर या खाने-पीने की चीजों को देकर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करें।
ज्यादातर डॉक्टर 35 हफ्ते के बच्चे (35 weeks old baby) को किसी रुटिन चेक-अप के लिए नहीं बुलाते। साथ ही यह भी जान लें कि इस उम्र में बच्चे डॉक्टर के पास जाना बिलकुल पसंद भी नहीं करते हैं, तो ऐसे में यह अच्छी ही बात है। अगर ऐसी कोई बात हो, जिसमें अगले महीने के चेक-अप का इंतजार किए बिना फौरन डॉक्टर के पास जाना जरुरी हो तो देर न करें और फौरन डॉक्टर के पास जाएं।
आमतौर पर इस उम्र के बच्चों को खांसी की समस्या हो सकती है। दरअसल, खांसी से आपके बच्चे की सांस की नली साफ होती है और सांस लेने में आसानी होती है। बीमारी खत्म हो जाने के कुछ समय बाद तक भी खांसी रह जाती है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। उदाहरण के लिए:
एलर्जी या अस्थमा की स्तिथि में खांसी अगर एक हफ्ते से ज्यादा समय तक हो रही हो, तो बच्चे को डॉक्टर के पास ले कर जाएं।
बच्चे को खुद से रेंगने की कोशिश करने दें। अगर बच्चा अपने हाथ-पैर एक साथ एक समय पर हरकत में न ला सके, तो यह चिंता का विषय है। यह विकलांगता का लक्षण हो सकता है, जिसके लिए जल्दी इलाज शुरू किया जाए तो बेहतर साबित हो सकता है।
यहां दी गई कुछ चीजों का ख्याल आपको खासकर के रखना चाहिए।
बच्चे को शुरू से ही पढ़ कर सुनाने की आदत डाली जाए, तो यह आगे चल कर बहुत फायदेमंद साबित होती है। अगर 35 सप्ताह के बच्चे (35 weeks old baby) बच्चे को बुक समझ में न भी आए, तो भी वह उसमें लिखी चीजों के बारे में जिज्ञासु हो कर जानने और समझने की कोशिश कर सकता है। यह उनके विकास में मदद करने का बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है। यहां आपको शुरुआती समय के लिए कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं:
इस आर्टिकल में हमने आपको 35 हफ्ते के बच्चे (35 weeks old baby) के बारे में बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
9-Month-Old’s Developmental Milestones –https://www.cdc.gov/ncbddd/actearly/milestones/milestones-9mo.html accessed on 2/02/2020
9-Month-Old Baby –https://medlineplus.gov/ency/article/002009.htm – accessed on 2/02/2020
Emotional and Social Development: 8 to 12 Months – https://www.healthywa.wa.gov.au/Articles/A_E/Child-development-9-12-months– accessed on 2/02/2020
How to Share Books with Your 9 to 11 Month Old – https://www.healthychildren.org/English/ages-stages/baby/Pages/How-to-Share-Books-with-Your-9-to-11-Month-Old.aspx – accessed on 2/02/2020
9 to 11 Month Old https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3549694/. Accessed September 10, 2019.
Current Version
26/10/2021
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
और द्वारा फैक्ट चेक्ड Bhawana Awasthi
Updated by: Bhawana Awasthi
और द्वारा फैक्ट चेक्ड
Bhawana Awasthi