और पढ़ें: डायबिटिक बच्चों के लिए एक्सरसाइज : जानिए क्यों है जरूरी!
हाेर्लिक्स ग्रोथ प्लस (Horlicks Growth Plus)
ग्रोथ बूस्टर सप्लिमेंट्स (Growth booster supplements) की लिस्ट में दूसरा नाम है होर्लिक्स हेल्थ न्यूट्रिशन ड्रिंक का। कंपनी का दावा है कि इस सप्लिमेंट को बच्चों की ग्रोथ में योगदान देने के लिए प्रसिद्ध एक्सपर्ट ने डिजाइन और टेस्ट किया है। साथ ही 90 दिन तक इसका उपयोग करने पर यह बच्चे की ग्रोथ में तीन गुना तक वृद्धि कर सकता है। इसमें हाय क्वालिटी व्हे प्रोटीन पाया जाता है जो बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है। खासकर जो बच्चे विकास में पीछे रह जाते हैं उनके लिए। साथ ही इसमें एसेंशियल एमिनो एसिड्स, जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम और सोडियम भी पाए जाते हैं जो हड्डियों के विकास में मदद करते हैं। यह आसानी से पच जाता है और शरीर में अवशोषित हो जाता है। इसके दो किलो के पैकेट की कीमत 750 रुपए है। 3-9 साल तक बच्चों के लिए इसे डिजाइन किया गया है।
बोर्नविटा लिटिल चैम्प्स (Bournvita Little Champs)
ग्रोथ बूस्टर सप्लिमेंट्स (Growth booster supplements) में अगला नाम है बोर्नविटा का। इसमें डीएचए (DHA), आयोडीन (Iodine), कोलीन (Choline), जिंक (Zinc) पाया जाता है। जो ब्रेन डेवलपमेंट के साथ ही विजन को शार्प करने में मदद करती है। यह टॉडलर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें दूसरे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स हैं जो बच्चों में मेटाबॉलिक फंक्शन्स और ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके 500 ग्राम के जार की कीमत 294 रुपए के लगभग है। 2-5 साल तक के बच्चे इसका उपयोग कर सकते हैं।
और पढ़ें: जानिए टॉडलर्स और प्रीस्कूलर्स बच्चों के स्वास्थ्य और देखभाल के बारे में
हिमालया क्विस्टा किड्ज (Himalaya Quista Kidz)
ग्रोथ बूस्टर सप्लिमेंट्स (Growth booster supplements) सर्च कर रहे हैं तो हिमालया का क्विस्टा किड्ज भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह ग्रोथ को सपोर्ट करने के साथ ही इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और मेमोरी को शार्प करता है। इसमें तुलसी, कोलोस्ट्रम (Colostrum), 100% मिल्क प्रोटीन (Milk Protein), अदरक, घोटू कोला, बादाम आदि चीजें मिली होती हैं। यह वेनिला फ्लेवर में उपलब्ध है। 200 ग्राम के एक पैक की कीमत 234 रुपए है। 3-10 साल तक के बच्चे इसका उपयोग कर सकते हैं। 3-6 साल के बच्चों के लिए दिन में दो बार एक स्कूप पाउडर 200 मिली लीटर दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है। वही इससे बड़े बच्चों को दिन में दो बार 2 स्कूप लेना होगा। इसके बारे में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
डॉक्टर शाह शत्यायुषी ग्रेन्युल्स (Shatayushi granules)
ग्रोथ बूस्टर सप्लिमेंट्स (Growth booster supplements) की चर्चा कर रहे हैं, तो शत्यायुषी ग्रेन्युल्स के बारे में भी जान लीजिए। क्योंकि यह भी हर्बल प्रोडक्ट्स से बना ग्रोथ बूस्टर सप्लिमेंट है। कंपनी का दावा है कि नैचुरल ऑर्गेनिक फूड सप्लिमेंट् है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही भूख बढ़ाने में मदद करता है। यह मसल टोन के साथ ही ब्रेन पावर को बढ़ाने में भी मददगार है। इसमें किसी प्रकार के आर्टिफिशियल कलर का उपयोग नहीं किया गया है। यह पाउडर फॉर्म और चॉकलेट फ्लेवर में उपलब्ध है। इसके 400 ग्राम के पैक की कीमत 255 रुपए के लगभग है।
और पढ़ें: बच्चों के लिए सिंपल बेबी फूड रेसिपी, जिन्हें सरपट खाते हैं टॉडलर्स
उम्मीद करते हैं कि आपको ग्रोथ बूस्टर सप्लिमेंट्स (Growth booster supplements) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।