backup og meta

एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) की समस्या क्यों होती है, जानिए इसके कारण क्या हैं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/02/2022

    एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) की समस्या क्यों होती है, जानिए इसके कारण क्या हैं?

    पेट की गांठ या एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) के कारण पेट में सूजन और उभार की समस्या हो जाती है। पेट की गांठ पेट के किसी भी हिस्से में निकलती है। यह अक्सर देखने में नरम लगती है लेकिन धीरे-धीरे यह कठोर भी हो सकती है। ज्यादातर केस में एब्डॉमिनल हर्निया के कारण होता ऐसा होता है। एब्डॉमिनल हर्निया (Abdominal hernia ) तब होता है, जब पेट के अंदर की मसल्स बाहर की ओर धक्का देती है। वैसे तो इस परेशानी से सर्जरी के माध्यम से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन कुछ मामलों में यह कैंसर युक्त भी हो सकती है। एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) किन कारणों से होता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है, इस बारे में हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

    और पढ़ें: इजी डायजेस्टिव फूड के बारे में जाने यहां और अपने पाचन को दे आराम…

    एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) किन कारणों से होता है?

    एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump)

    आपके मन में यह प्रश्न जरूर आ रहा होगा कि आखिरकार क्यों एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) की समस्या हो जाती है। हर्निया की समस्या के कारण अधिकांश लम्प होता है। हर्निया तब पैदा होता है जब पेट की मसल्स कुछ भारी उठाने, लंबे समय तक खांसने या फिर कब्ज की समस्या हो जाने पर बाहर की ओर निकल आती है। हर्निया एक नहीं बल्कि कई प्रकार के होते हैं। तीन प्रकार के हर्निया लम्प या गांठ की समस्या को पैदा कर सकते हैं।

    इन्ग्यूनल हर्निया (Inguinal hernia)

    एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) का कारण ये हर्निया भी हो सकता है।  स्टमक वॉल की कमजोर हो जाने के कारण इस प्रकार के हर्निया की समस्या होती है या फिर अन्य सॉफ्ट टिशु बाहर की ओर निकल आते हैं। पेट के निचले हिस्से में कमर के पास एक गांठ महसूस होती है। इस कारण से खाते समय, झुकते समय या फिर उठते समय समस्या हो सकती है। वैसे तो कुछ मामलों में लोगों को दर्द का एहसास नहीं होता है लेकिन कुछ लोगों को समस्या भी हो सकती है। हर्निया को आमतौर पर हार्मफुल नहीं माना जाता है लेकिन इसका इलाज कराना जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो जाए। कई बार इंटेस्टाइन में ब्लड फ्लो में रुकावट, आंतों का फंसना आदि समस्याएं हर्निया की वजह से हो सकती हैं।

    और पढ़ें: जानिए पेट में खाना कब तक रहता है और कैसे होता है इसका पाचन

    एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) का कारण अम्बलिकल हर्निया (Umbilical hernia)

    अम्बलिकल हर्निया (Umbilical hernia) नाभि के पास पाया जाने वाला हर्निया होता है। इस प्रकार का हर्निया शिशुओं में आम होता है। वैसे तो अम्बलिकल हर्निया (Umbilical hernia) समय के साथ गायब भी हो जाता है या फिर अपने आप ठीक भी हो जाता है। बच्चों में यह हर्निया क्लासिक साइन है कि जब रोते हैं तो नाभि के टिशू बाहर की ओर उभरने लगते हैं। अम्बलिकल हर्निया (Umbilical hernia) को ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ती है। अगर बच्चा 4 साल तक होने तक ठीक हो जाता है, तो ऐसे में हर्निया को ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इस बारे में डॉक्टर से भी अधिक जानकारी ले सकते हैं और इस प्रकार के हर्निया को कैसे ठीक किया जाए, इस बारे में भी पूछ सकते हैं। एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) का कारण ये हर्निया भी हो सकता है।

    इंसिजनल हर्निया (Incisional hernia)

    अगर पहले आप की पेट की सर्जरी हो चुकी है, तो इस कारण से इंसीजनल हर्निया हो सकता है। ऐसा एब्डॉमिनल वॉल के कमजोर होने के कारण होता है। इस कारण से इंट्रा एब्डोमिनल कंटेंट बाहर की ओर निकलने लगता है। किसी भी तरह के कॉम्प्लिकेशन से बचने के लिए करेक्टिव सर्जरी की जरूरत पड़ती है। अगर आपको इस प्रकार की समस्या महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। डॉक्टर आपको बताएंगे कि आपको सर्जरी की जरूरत है या फिर नहीं। एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) का कारण ये हर्निया भी हो सकता है।

    कई बार पेट में ट्यूमर की समस्या हो जाती है। यह ट्यूमर नॉन कैंसर या फिर कैंसरस भी हो सकता है। इस कारण से भी पेट में एक उभार पैदा हो जाता है। अगर ट्यूमर कैंसरस नहीं है, तो डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से इसे निकाल देते हैं। डॉक्टर जांच के बाद ही तय करते हैं कि ट्यूमर को निकालना है या फिर नहीं।

    लिपोमा (Lipoma)

    लिपोमा वसा की एक गांठ है, जो त्वचा के नीचे जमा हो जाती है। इस कारण से एक रबड़ जैसा उभार महसूस होता है। अगर आप इसे धक्का दें, तो यह हिलता है। लिपोमा की समस्या आम तौर पर धीरे-धीरे बढ़ती है और शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। वैसे तो यह सॉफ्ट होता है लेकिन इसे हटाना भी जरूरी हो जाता है। अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में लिपोमा की समस्या हुई है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से इसे हटाएंगे। कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। आपको इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए।

    और पढ़ें: टॉप डायजेस्टिव एंजाइम्स : यह एंजाइम्स निभाएं पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका

    एब्डॉमिनल लम्प का डायग्नोसिस कैसे किया जाता है?

    डॉक्टर शरीर के किसी भी हिस्से में उभार होने पर उसकी जांच करते हैं। जांच के लिए इमेजिंग टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में पेट का अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन की भी जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर जांच के बाद ही बता सकते हैं कि सर्जरी की जरूरत है या फिर नहीं। अगर डॉक्टर को लगता है कि गांठ हर्निया नहीं है, तो आगे भी टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है। कई बार बायोप्सी के माध्यम से जानने की कोशिश की जाती है कि यह कहीं खतरनाक तो नहीं है। इस तरह से शरीर में पैदा हुए किसी भी उभार की जांच की जाती है। आप एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) की जांच के लिए अगर अधिक जानकारी चाहते हैं तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    एब्डॉमिनल लम्प का ट्रीटमेंट कैसे किया जाता है?

    अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ महसूस होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। गांठ के साथ ही बुखार, उल्टी आना, या फिर गांठ के आसपास के हिस्से में दर्द होने पर इमरजेंसी की जरूरत भी हो सकती है। डॉक्टर जांच के बाद ही बता सकते हैं कि आखिरकार शरीर में गांठ क्यों पैदा हुई है। डॉक्टर आपसे कुछ क्वेश्चंस भी पूछ सकते हैं, जिनमें गांठ को कब नोटिस किया गया, क्या गांठ के आकार में बदलाव आया, क्या आपको कोई और भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, आदि बातें पूछ सकते हैं। अगर गांठ कैंसरस नहीं है, तो डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से उसे उठते हटा देते हैं। कैंसर होने की स्थिति पर ट्रीटमेंट अलग हो जाता है। आपको डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए

    और पढ़ें: गैस्ट्रोपैरीसिस : पाचन क्रिया से जुड़ी इस समस्या से हो सकती है टाइप 2 डायबिटीज की तकलीफ!

    इस आर्टिकल में हमने आपको एब्डॉमिनल लम्प (Abdominal Lump) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement