backup og meta

पेट गड़गड़ाना क्या है बीमारी का संकेत या फिर सामान्य प्रक्रिया?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/03/2022

    पेट गड़गड़ाना क्या है बीमारी का संकेत या फिर सामान्य प्रक्रिया?

    पेट गड़गड़ाना (Stomach Growling) क्या वाकई किसी बीमारी का संकेत होता है।अगर आप बैठे हैं और अचानक से एकांत में आपके पेट से आवाज आने लगे, तो यकीनन आपको यह सुनकर हंसी भी आ सकती है। पेट से आवाज का आना कई कारणों से हो सकता है। पेट से आवाज तब आती है जब खाना पचता है या फिर इंटेस्टाइन से गैस पास होती है। यह एक प्रकार की प्रक्रिया है, जिससे किसी प्रकार की हानि नहीं होती है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। पेट से आवाज आना इंकप्लीट डायजेशन या फिर लो डायजेशन या फिर कुछ खास तरह के फूड के डायजेशन के दौरान होता है। इसे नॉर्मल फिनोमिना कहा जा सकता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों पेट से आवाज आती है।

    और पढ़ें: रात में इन कारणों से होती है पेट दर्द की समस्या!

    पेट गड़गड़ाना (Stomach Growling) क्या है?

    शरीर में ठीक तरीके से खाने का पाचन होना बहुत जरूरी है। अगर पाचन सही से नहीं होगा, तो शरीर को पूरी तरह से पोषण भी नहीं मिल पाता है। कुछ ऐसे कारण होते हैं, जिनसे अपच की समस्या हो जाती है। अपच की समस्या हो जाने के कारण जहां एक ओर पेट में समस्या पैदा हो जाती है, वहीं दूसरी ओर पेट से आवाज का आना या फिर डकार आना आदि समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। आइए जानते हैं पेट में आवाज आने के क्या और कारण हो सकते हैं।

    पानी के सेवन से बंद हो सकता है पेट गड़गड़ाना

    अगर खाने के दौरान अचानक खाना गले में फंस जाता है, तो ऐसे भी खांसी आ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए तुरंत पानी पीना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप अधिक मात्रा में पानी पी लेते हैं, तो इस कारण से खांसी की समस्या तो ठीक हो जाती है लेकिन पेट भी भर जाता है। पेट खाली होने पर भी पेट से आवाज आती है। अगर पर्याप्त मात्रा में खाना ना खाया जाए तो भूख लगती रहती है। आपके पेट से आवाज आए, तो आप पानी भी पी सकते हैं, जिससे आवाज आना बंद हो जाएगा।

    और पढ़ें: खाली पेट शराब पीना पड़ सकता है भारी, इन बातों का रखें ध्यान

    खाना का अपनाएं सही तरीका

    जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि पेट से आवाज आना कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन फिर भी अगर आपको समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो बेहतर होगा कि आप कुछ बातों पर ध्यान दें। अगर आप खाने को जल्दी ना खाते हुए थोड़ा धीरे खाते हैं, तो भी इस समस्या से आपको राहत मिल सकती है। जब आप खाना खा रहे हों तो अपने भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाएं। ऐसा करने से हवा शरीर के अंदर नहीं जाती है वरना कुछ लोग जल्दी खाने के चक्कर में हवा को निगल लेते हैं। कुछ लोगों की आदत खाने को जल्दी खत्म करने की रहती है, जिसके कारण खाना सही से पिस नहीं पाता है और पाचन की समस्या के दौरान अधिक समय लगता है। ब्रेकफास्ट हो या फिर डिनर, आपको खाने को आराम से खाना चाहिए।

    तय करें रोजाना खाने का शेड्यूल

    आपने यह बात जरूर सुनी होगी कि दिन में दो या तीन बार खाने से अच्छा है कि आप दिन पांच से छह बार में खाएं। एक साथ खाना खाने से जहां एक और पेट भारी हो जाता है, वही डायजेशन और मेटाबॉलिज्म की प्रोसेस भी बाधित हो सकती है। बेहतर रहेगा कि आप खाने का शेड्यूल बनाएं और रोजाना पांच से 6 बार में निश्चित समय में खाना जरूर खाएं। ऐसा करने से जहां एक और डाइजेशन का प्रोसेस ठीक हो जाता है, वहीं दूसरी ओर मेटाबॉलिज्म भी बढ़िया रहता है। अगर आप रोज ठीक समय पर खाएंगे, तो आपको तेजी से भूख नहीं लगेगी और शरीर को पोषण भी मिलता रहेगा। ऐसा करने से पेट गड़गड़ाना (Stomach Growling) भी खत्म हो जाएगा।

    और पढ़ें: पेट में भारीपन के कारण, लक्षण और उपचार जानें

    कहीं ये फूड्स ज्यादा तो नहीं खा रहे आप?

    कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो आसानी से पच जाते हैं, वहीं कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो गैस की समस्या पैदा कर देते हैं। आपको ऐसे फूड्स के बारे में जरूर जानकारी होगी। जिनको खाने के बाद आपको समस्या होती है। आपको खाने में ऐसे फूड्स से दूर बना लेनी चाहिए, जो गैस की समस्या को पैदा करते हैं। कुछ फूड्स दैसे कि ब्रोकली, बींस, कैबिज, स्प्राउट्स आदि खाने से गैस की समस्या पैदा हो जाती है। वहीं कुछ लोगों के पेट में आवाज आने की समस्या या पेट गड़गड़ाना (Stomach Growling) शुरू हो जाता है। बेहतर होगा कि आप इन फूड्स से दूरी बना लें।

    आपको खाने में एसिडिक फूड्स से भी दूरी बना लेनी चाहिए। एसिडिक फूड्स खाने से भी पेट में समस्या पैदा हो सकती है। कुछ फूड्स जैसे कि खट्टे फल या साइट्रस फल जैसे कि टमाटर, खट्टे फल आदि का सेवन करने से ही पेट में समस्या पैदा हो जाती है। आप अगर कॉफी का सेवन अधिक करते हैं, तो इसकी मात्रा को भी कम कर दें। अगर आप दिन में 5 से 6 बार चाय पीते हैं, तो बेहतर होगा दिन में एक से दो बार चाय पीएं यह भी आपकी पेट की आवाज आने की समस्या को बढ़ाने का काम करता है।

    और पढ़ें: पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) बनने के हो सकते हैं कारण

    खाने के बाद वॉक हो अच्छा माना जाता है। अगर आप खाने के कुछ समय बाद वॉक करते हैं, तो इससे आपकी पेट संबंधित कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। खाने के बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए लेकिन 15 से 20 मिनट तक टहल सकते हैं। इससे गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत मिलती है।

    और पढ़ें: जानिए पेट में खाना कब तक रहता है और कैसे होता है इसका पाचन

    हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से और खाने में पौष्टिक आहार शामिल करने से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। एक बात का ध्यान रखें कि खाने का समय निश्चित करें और दिन में कई पोर्शन में खाना खाएं। खाते समय अगर आपको प्यास लग रही है, तो आप थोड़ी मात्रा में पानी भी पी सकते हैं। साथ ही खाने में अधिक नमक या शुगर का इस्तेमाल ना करें। कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पेट गड़गड़ाना (Stomach Growling) बंद हो सकता है। अगर आपको फिर भी किसी प्रकार की समस्या महसूस हो रही हो, तो उसे इग्नोर न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

    इस आर्टिकल में हमने आपको पेट गड़गड़ाना (Stomach Growling) से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 04/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement