कुछ स्थितियां डायजेशन का समय और डायजेशन दोनों में बाधा पहुंचा सकती हैं। इन परेशानियों के बारे में आगे समझेंगे। जैसे:
एसिड रिफ्लक्स Acid reflux)- जब किसी कारण से लोअर एसोफेगस में समस्या होने लगे तो ऐसी स्थिति में एसिड रिफ्लक्स की समस्या शुरू हो सकती है और डायजेशन का समय (Time Required To Digest Food) बिगड़ सकता है।
सीलिएक डिजीज (Celiac disease)- इम्यून सिस्टम (Immune system) और इंटेस्टाइन (Intestines) जुड़ी समस्या होने पर पाचन क्रिया पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है।
कब्ज Constipation)- कब्ज की समस्या होने पर डायजेशन का समय (Time Required To Digest Food) प्रभावित होता है और पाचन क्रिया भी बिगड़ जाती है।
इंफ्लेमेंटरी बाउल डिजीज (Inflammatory bowel disease)- पेट में अल्सर (Stomach Ulcer), दर्द (Pain), डायरिया (Diarrhea) या मालन्यूट्रिशन (Malnutrition) जैसी समस्याओं का बुरा प्रभाव डायजेशन के समय पर पड़ता है।
लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose intolerance)- जिन लोगों में लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या होती है, उन्हें भी डायजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
ये रहीं कुछ शारीरिक परेशानियां जिनकी वजह से डायजेशन का समय बिगड़ सकता है और व्यक्ति की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि इन ऊपर बताये मेडिकल कंडिशन के अलावा और भी हेल्थ कंडिशन डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) को बिगाड़ सकते हैं।
और पढ़ें : Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो ना करें इग्नोर!
डायजेशन का समय: डायजेशन के लिए टिप्स क्या हैं?
खाना पचने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे:
- अपने लंच या डिनर को छोटे-छोटे मील में डिवाइड करें।
- सोने का समय फिक्स करें। बेहतर होगा समय पर सोने और जल्दी जागने की आदत डालें।
- रोजाना एक्सरसाइज, योगासन या टहलने को अपने रूटीन में शामिल करें।
- बॉडी को फिजिकली एक्टिव रखें। इसलिए फिजिकली एक्टिव रहें।
- खाने को अच्छी तरह से चबा कर खाएं और तेजी से नहीं खाएं।
- खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन ना करें।
- सोने के दो से ढ़ाई घंटे पहले डिनर करें।
- खाने के तुरंत बाद ना सोएं।
- ढ़ीले कपड़े पहनें।