backup og meta

Best Foods For Digestion: डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स क्या हो सकते हैं?

Written by डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


अपडेटेड 31/01/2022

    Best Foods For Digestion: डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स क्या हो सकते हैं?

    हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका हमारे शरीर पर असर दिखाई पड़ता है। अगर आप हेल्दी फूड्स खाते हैं, तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है। अगर आप खाने में हेल्दी फूड्स ना खाकर फैटी फूड्स या फिर अनहेल्दी फूड्स खाते हैं, तो डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाता है। डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होने पर ब्लोटिंग की समस्या, गैस बनने की समस्या, पेट में ऐंठन होना, डायरिया, कब्ज होना आदि समस्याएं पैदा हो जाती हैं। कुछ कंडीशन जैसे कि आईबीएस (IBS) यानी कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप खाने में ऐसे फूड्स शामिल करें, जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करें। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स (Best Foods For Digestion)

    के बारे में जानकारी देंगे। जानिए कौन से हैं  वह फूड्स, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

    और पढ़ें: 8 प्राकृतिक पाचक एंजाइम युक्त खाद्य पदार्थ जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में करेंगे मदद!

    डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स (Best Foods For Digestion)

    डायजेशन फूड्स

    अब आपके मन में यह सवाल होगा कि आखिरकार डायजेशन के लिए बेहतर फूड्स या खानपान आखिर क्या हो सकता है? आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि खानपान के लिए जो भी बेहतर है, वह आपके घर में आसानी से मिल जाता है और हो सकता है कि आप उसे आप अपने आहार में रोज शामिल भी करते हो। लेकिन आपको उसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि डायजेशन के लिए कौन सी फूड्स बेहतर हो सकते हैं।

    डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स में शामिल है योगर्ट

    योगर्ट शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। योगर्ट दूध से बना होता है और फर्मन्टेशन की क्रिया के बाद तैयार होता है। बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड से तैयार योगर्ट पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें स्टमक फ्रेंडली प्रोबायोटिक्स होते हैं। वैसे तो प्रोबायोटिक्स गट में नैचुरली प्रेजेंट होते हैं लेकिन योगर्ट खाने से इनका संख्या बढ़ जाती है। प्रोबायोटिक्स डायजेशन की क्रिया को आसान बनाने का काम करते हैं और ब्लोटिंग, कब्ज की समस्या, डायरिया आदि से राहत दिलाने का काम करते हैं। योगर्ट लैक्टोज या मिल्क शुगर का डायजेशन करने में भी मदद करते हैं।

    और पढ़ें:  पाचन के लिए ट्रिप्सिन एंजाइम क्यों जरूरी है? जानिए इसके कार्य

    हरी सब्जियों का सेवन (Green vegetables)

    खाने में सब्जियों का सेवन सभी लोग करते हैं। ग्रीन वेजिटेबल्स इनसॉल्युबल फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। जिस कारण से कब्ज की समस्या (Constipation problem) नहीं होती है। ग्रीन वेजिटेबल्स में मैग्नीशियम के साथ ही अन्य पोषक पदार्थ भी होते हैं, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आप खाने में हरी सब्जियों (Green Vegetables) जैसे कि पालक, ब्रोकली (Broccoli), मेथी, सरसों का साग आदि को शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से जहां एक ओर आपका पाचन (Digestion) बेहतर रहेगा,  वहीं दूसरी ओर आपको जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान होंगे।

     डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स:  पेट के लिए अदरक है फायदेमंद

    पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए और मितली की समस्या को रोकने के लिए अदरक का इस्तेमाल बेहतर रहता है। अदरक का इस्तेमाल करने से मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness) की समस्या से राहत मिलती है। वहीं अदरक पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है। पेट की परेशानी से संबंधित अन्य समस्याओं को  दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अदरक का सेवन खाने के साथ या फिर अदरक की चाय पीकर भी कर सकते हैं। अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करने से बचे। अगर फिर भी आपके मन में सवाल हो, तो डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।

    अक्सर लोग सलाद के रूप में चुकंदर (Beetroot) का सेवन करते हैं। चुकंदर फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। करीब 1 कप चुकंदर में 3.4 ग्राम फाइबर होता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। डायट में चुकंदर को शामिल करने से खाना आसानी से पच जाता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। चुकदंर की स्मूदी बनाने के साथ ही आप इसे दही में भी मिलाकर खा सकते हैं।

     डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स : ये फिश बना सकती है आपके डायजेशन को बेहतर!

    अगर आप मछली का सेवन करते हैं, तो अपने खाने में सेल्मन फिश को शामिल कर सकते हैं। सेल्मन फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने का काम करता है। जिन लोगों को इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज होती है या फिर फूड इनटॉलरेंस या डाइजेस्टिव डिसऑर्डर होता है उनके गट में सूजन की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन को कम करने का काम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

    और पढ़ें: क्या है पाचन से जुड़ी बीमारी GERD का आयुर्वेदिक उपचार?

    मसल्स को रिलेक्स फील कराता है पिपरमेंट ऑयल

    डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स में पिपरमेंट ऑयल को भी शामिल किया जा सकता है। पिपरमेंट ऑयल के बारे में आपने जरूर सुना होगा। पिपरमेंट ऑयल भी डायजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करता है। पिपरमेंट में कम्पाउंड मौजूद होता है, जिसे मेंथॉल के नाम से जानते हैं। यह आईबीएस (IBS) के लक्षणों को कम करने का काम करने के साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। इस ऑयल का इस्तेमाल करने से डाइजेस्टिव ट्रेक्ट की मसल्स को भी रिलेक्स महसूस होता है। पिपरमेंट ऑयल (Peppermint Oil) का इस्तेमाल कैसे और कितनी मात्रा में करना है, इस बारे में आपको डॉक्टर से जरूर जानकारी लेनी चाहिए।

    आपको पाचन संबंधी समस्या किन कारणों से हो रही है, इस बारे में डॉक्टर जांच के बाद बता सकते हैं। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो आपके पाचन को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। आप इन्हें अपने रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार के फूड से समस्या हो रही है, तो बेहतर होगा कि आप उसे खाने से हटा दें। डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स के साथ ही बेहतर लाइफस्टाइल भी बहुत जरूरी है। आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए और साथ ही 8 घंटे की नींद भी लेनी चाहिए। स्ट्रेस को दूर रखने के लिए आप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं।

    और पढ़ें:  एंजाइम क्या है: एंजाइम का पाचन के साथ क्या संबंध है?

    डायजेशन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा फ्रेश फूड्स का इस्तेमाल ही करें। ताजा खाना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको खाने में मैदे से बनी चीजें, प्रोसैस्ड फूड, अधिक ऑइली फूड्स, फास्ट फूड्स आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है और साथ ही पाचन भी बिगड़ सकता है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका पाचन बेहतर रहेगा। डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। पानी भी पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपको पाचन संबंधी कोई परेशानी हो रही हो, तो बेहतर होगा कि घर में इलाज करने के बजाय आप डॉक्टर से जांच कराएं और डॉक्टर से ही इस बारे में अधिक जानकारी लें।

    इस आर्टिकल में हमने आपको डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स (Best Foods For Digestion) या डायजेशन के लिए बेस्ट फूड्स को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

     

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    Written by

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    अपडेटेड 31/01/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement