backup og meta

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain) साथ में होने के 10 कारण जानें

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain) साथ में होने के 10 कारण जानें

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain) एक साथ और अलग-अलग भी हो सकते हैं। ये लक्षण किसी एक समस्या या अलग-अलग समस्याओं से संबंधित हो सकते हैं। ऐसे में एब्डोमिनल पेन तेज या धीमे दर्द की तरह अनुभव होता है। जो लगातार या रुक रुक कर हो सकता। वहीं सीने में दर्द जकड़न और अपर एब्डोमिन में जलन की तरह महसूस होता है। कुछ लोग इसे एक दवाब की तरह भी महसूस करते हैं। चेस्ट और एब्डोमिनल पेन के कारण छोटे हो सकते हैं, लेकिन इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

चेस्ट पेन मेडिकल इमरजेंसी की तरफ इशारा हो सकता है। खासतौर पर जब सीने में दर्द के साथ पसीना, चक्कर आना और सांस लेने में परेशानी हो। इस आर्टिकल में चेस्ट और एब्डोमिनल पेन के संभावित कारणों के बारे में बताया जा रहा है।

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन के कारण (Chest And Abdominal Pain Causes)

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain) के कारणों में निम्न शामिल हैं।

1.गैस (Gas)

गैस पेन का संबंध स्टमक क्रैम्प्स से माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को गैस पेन चेस्ट और बॉडी के दूसरे हिस्सों में भी होता है जैसे कि एब्डोमिन में। इस प्रकार के दर्द में चेस्ट एरिया में टाइटनेस का एहसास होता है। ऐसा हैवी मील को खाने के बाद या कुछ विशेष प्रकार के फूड्स जैसे कि कुछ सब्जियां, ग्लूटेन और डेयरी प्रोडक्ट्स। गैस के दूसरे लक्षणों में कब्ज और ब्लोटिंग भी शामिल है। गैस पास होने के बाद डिस्कंफर्ट कम हो जाता है।

और पढ़ें: Gastric Suction: गैस्ट्रिक सक्शन क्या है और इसकी जरूरत कब पड़ती है?

2.तनाव और चिंता (Stress and Anxiety)

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन के कारणों में तनाव और चिंता भी है। चिंता के कारण होने वाला स्टमक पेन में जी मिचलाना और धीमे दर्द का एहसास होता है। सीवियर एंजायटी की वजह से एंजायटी या पैनिक अटैक हो सकता है जिससे सीने में तेज दर्द का एहसास भी हो सकता है। पैनिक अटैक के दूसरे लक्षणों में निम्न शामिल हैं।

  • बहुत अधिक चिंता होना
  • हार्ट रेट अधिक होना
  • तेजी से सांस लेना
  • बेचैनी होना (Restlessness)

3.हार्ट अटैक (Heart Attack)

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain) का कारण हार्ट अटैक भी हो सकता है। हार्ट अटैक तब होता है जब हार्ट में किसी प्रकार का ब्लॉकेज ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। लक्षण व्यक्ति के अनुसार अलग हो सकते हैं। इसलिए हार्ट अटैक की पहचान करना मुश्किल हो सकता है। हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें डॉक्टर की मदद तुरंत लेनी चाहिए।

लक्षणों में पेट दर्द, साथ ही सीने में जकड़न या दर्द शामिल हो सकते हैं। लक्षण समय के साथ अचानक दिखाई दे सकते हैं। आप अनुभव कर सकते हैं:

  • सांस लेने में कठिनाई
  • ठंडा पसीना आना
  • चक्कर
  • दर्द जो बाएं हाथ तक जाता है

और पढ़ें: कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाने वाले फूड्स: कब्ज से परेशान हैं तो इन्हें डायट में कर लें शामिल

4.गर्ड (GERD)

गर्ड एक डायजेस्टिव डिसऑर्डर है। जिसमें स्टमक एसिड इसोफैगस में बैक फ्लो होता है। गर्ड हार्टबर्न , जी मिचलाना और एब्डोमिनल पेन का कारण बन सकता है। यह चेस्ट और एब्डोमिनल पेन का कारण भी बन सकता है। रिफ्लक्स डिजीज को ट्रिगर करने वाले फैक्टर्स में निम्न शामिल हैं।

  • लार्ज मील लेना
  • फैटी और फ्रायड फूड खाना
  • ओबेसिटी
  • स्मोकिंग

रिफलक्स डिजीज के दूसरे लक्षणों में निगलने में कठिनाई, क्रोनिक कफ भी शामिल है।

5.पेप्टिक अल्सर (Peptic ulcer)

पेप्टिक अल्सर घाव होते हैं जो स्टमक लाइनिंग में डेवलप होते हैं। जिसकी वजह से गंभीर पेट दर्द, सीने में जलन, सीने में दर्द, ब्लोटिंग, डकार आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अल्सर की गंभीरता के आधार पर, कुछ लोग स्टूल में ब्लड और अचानक वजन घटने जैसी परेशानियों का भी अनुभव कर सकते हैं।

और पढ़ें: पेट में दर्द का आयुर्वेदिक इलाज क्या है?

6.अपेंडिसाइटिस (Appendicitis)

अपेंडिसाइटिस अपेंडिक्स की सूजन है, जो पेट के निचले दाएं क्षेत्र में स्थित एक संकीर्ण खोखली नली (Narrow hollow tube) है। अपेंडिसाइटिस के कारण के बारे में जानकारी नहीं है। जब यह सूजन हो जाती है, तो यह अचानक पेट दर्द का कारण बन सकता है जो नाभि के आसपास उत्पन्न होता है और पेट के दाहिनी ओर जाता है। दर्द पीठ और छाती तक भी फैल सकता है। इसलिए चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain) का कारण यह भी हो सकता है।

अन्य लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:

7.पल्मोनरी एम्बोलिज्म (Pulmonary embolism)

यह तब होता है जब ब्लड क्लॉट फेफड़ों तक जाता है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म के लक्षणों में शामिल हैं:

  • एग्जर्शन के साथ सांस की तकलीफ
  • ऐसा महसूस होना कि आपको दिल का दौरा पड़ रहा है
  • कफ में खून आना
  • आपको पैर में दर्द, बुखार भी हो सकता है और कुछ लोगों को पेट में दर्द का अनुभव भी हो सकता है। इसलिए इसे भी चेस्ट और एब्डोमिनल पेन का कारण माना जा सकता है।

8.पित्ताशय की पथरी (Gallstones)

चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain) का एक पित्ताशय की पथरी यानी कि गॉलस्टोन भी हो सकता है। यह तब होती है जब पित्ताशय की थैली में डायजेस्टिव फ्लूइड हार्ड हो जाता है। पित्ताशय एक नाशपाती के आकार का अंग है जो पेट के दाहिनी ओर स्थित होता है।

कभी-कभी, पित्त पथरी लक्षण पैदा नहीं करती है और जब लक्षण दिखाई देते हैं तो वे निम्न प्रकार हो सकते हैं।

  • पेट दर्द
  • ब्रेस्टबोन के नीचे दर्द जिसे सीने में दर्द समझा जा सकता है
  • शोल्डर ब्लैड पेन
  • जी मिचलाना
  • उल्टी

9.गैस्ट्राइटिस (Gastritis)

गैस्ट्राइटिस पेट की परत की सूजन है। यह निम्न लक्षण पैदा कर सकती है।

  • छाती के पास ऊपरी पेट में दर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • पेट भरा हुआ महसूस होना

एक्यूट गैस्ट्राइटिस अपने आप ठीक हो जाता है। क्रोनिक गैस्ट्राइटिस के लिए दवा की आवश्यकता हो सकती है।

10.इसोफैगाइटिस (Esophagitis)

यह रिफलक्स डिजीज के कारण इसोफेगस के टिशूज में इंफ्लामेशन है। इसोफैगिटिस के लक्षणों में निम्न शामिल हैं।

  • ब्रेस्टबोन के नीचे सीने में दर्द
  • हार्टबर्न
  • निगलने में कठिनाई
  • पेट में दर्द

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या खाने के बाद सीने और पेट में दर्द हो सकता है?

कभी-कभी, लक्षणों का यह संयोजन केवल भोजन करने के बाद या भोजन के दौरान होता है। यदि ऐसा है, तो इसका अंतर्निहित कारण हो सकता है:

  • गैस
  • गर्ड
  • इसोफैगाइटिस
  • गैस्ट्राइटिस

हालांकि गैस्ट्र्रिटिस के मामले में कुछ लोगों में खाने से पेट दर्द में सुधार होता है, और दूसरों में पेट दर्द बढ़ जाता है।

सीने और राइट साइड एब्डोमिनल पेन का कारण क्या हो सकता है?

अगर सीने में दर्द के साथ पेट में दाहिनी ओर दर्द होता है तो इसका एक संभावित कारण एपेंडिसाइटिस है। यह अंग आपके पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्थित है। गॉलस्टोन पेट के दाहिनी ओर दर्द भी पैदा कर सकता है, आमतौर पर पेट के ऊपरी हिस्से के पास।

और पढ़ें: एब्डोमिनल स्वेलिंग और वेट गेन साथ में होने की ये हैं वजह

सांस लेते समय पेट दर्द और सीने में दर्द क्या हो सकता है?

सांस लेते समय सीने में दर्द के संभावित कारणों में शामिल हैं:

उम्मीद करते हैं कि आपको चेस्ट और एब्डोमिनल पेन (Chest And Abdominal Pain)  से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

[embed-health-tool-bmr]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Gastritis/niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/gastritis/ Accessed on 6/04/2022

 Esophagitis/mayoclinic.org/diseases-conditions/esophagitis/symptoms-causes/syc-20361224/Accessed on 6/04/2022

Pulmonary embolism/my.clevelandclinic.org/health/diseases/17400-pulmonary-embolism/Accessed on 6/04/2022

Warning signs of a heart attack/heart.org/en/health-topics/heart-attack/warning-signs-of-a-heart-attack/Accessed on 6/04/2022

Abdominal pain/
https://medlineplus.gov/ency/article/003120.htm#:~:text=Other%20ways%20to%20describe%20pain,a%20blockage%20of%20the%20intestines./Accessed on 6/04/2022

Current Version

06/04/2022

Manjari Khare द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Manjari Khare


संबंधित पोस्ट

पेट में एसिड बनना तो कई बार सुना होगा, आज जान लीजिए कि स्टमक एसिड होता क्या है

Stomach Cramps in Men: जानिए पुरुषों के पेट में क्रैंप्स के 10 गंभीर कारण!


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/04/2022

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement