Diarrhea After Drinking Alcohol: एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया की समस्या क्यों हो सकती है?
दोस्तों या फेमली मेंबर से मिलना और साथ बैठकर ड्रिंक करना विदेशों के साथ-साथ अपने देश में भी यह चलन तेज है, लेकिन एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए आज इस आर्टिकल में एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया (Diarrhea After Drinking Alcohol) से जुड़े सवालों का जवाब जानेंगे।
एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया की समस्या क्यों हो सकती है?
अलग-अलग रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार एल्कोहॉल का सेवन जब किया जाता है, तो एल्कोहॉल पेट में ट्रेवल करता है। ऐसी स्थिति में फूड में मौजूद न्यूट्रीएंट्स और एल्कोहॉल दोनों ब्लडस्ट्रीम में एब्सॉर्ब हो जाते हैं। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एल्कोहॉल के सेवन से डायजेशन की प्रक्रिया को सामान्य से धीरे बना सकती है। वहीं अगर बिना कुछ खाये पीये एल्कोहॉल का सेवन किया जाए तो यह स्मॉल इंटेस्टाइन से इंटेस्टाइनल वॉल तक ज्यादा तेजी से पास होता है। इसलिए खाली पेट या बिना कुछ खाये पीए एल्कोहॉल का सेवन करने से ज्यादा ट्रिगर होता है। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया की समस्या हो सकती है।
इन बीमारियों से पीड़ित लोग पहले से ही सेंसेटिव डायजेस्टिव ट्रैक्ट (Sensitive digestive tracts) की समस्या से परेशान रहते हैं और एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया की समस्या शुरू हो सकती है। वहीं जिन लोगों का सोने का समय रेगुलर (Irregular sleep schedules) नहीं होता है, तो उन्हें भी एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया की समस्या हो सकती है। यू.एस. नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (U.S. National Library of Medicine) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार नींद की कमी या सोने का पैटर्न ठीक नहीं होने की स्थिति में भी एल्कोहॉल के सेवन से डायरिया की समस्या हो सकती है।
इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से डायरिया की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।
क्या नहीं खाएं (What to avoid)
हाय फाइबर फूड (High-fiber foods) का सेवन ना करें।
दूध (Milk) और आइसक्रीम (Ice cream) का सेवन ना करें।
हाई फैट फूड (High-fat foods) का सेवन ना करें।
अत्यधिक मसालेदार (Highly spiced) खाने का सेवन ना करें।
घरेलू उपाय (Home remedies)
नारियल पानी (Coconut water)- अगर किसी व्यक्ति को हल्के दस्त की समस्या हो, तो इस तकलीफ को दूर करने के लिए नारियल पानी बेहद लाभकारी माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर डायरिया की समस्या गंभीर है, तो ऐसे में सिर्फ नारियल पानी लाभकारी नहीं हो सकता है।
शहद (Honey)- रिसर्च के अनुसार डायरिया की समस्या होने पर शहद का सेवन लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो डायरिया की परेशानी को दूर हो सकती है।
दही (Cured)- जर्नल ऑफ प्रोबायोटिक एंड हेल्थ (Journal of Probiotics & Health) के रिसर्च अनुसार दही में प्रोबायोटिक मौजूद होता है, जो पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। दही के सेवन से पेट ठंडा रहता है और डायरिया की तलिफ भी दूर होती है।
ग्रीन टी (Green Tea)- एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के अनुसार ग्रीन टी दस्त की समस्या से निजात दिलाने में लाभकारी माना जाता है। दरअसल ग्रीन टी में मौजूद कैटेकिन डायरिया (Diarrhea) की तकलीफ को कम करने में लाभकारी माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें की जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन न करें और अगर परेशानी लगातार बनी हुई है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
स्ट्रीट फूड या जंक फूड (Junk food) से दूरी बनाये रखें।
एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया की समस्या या ऐसे अगर आपको डायरिया की समस्या होती है, तो ऊपर बताये गए जिन खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है उनका सेवन कर सकते हैं वहीँ जिन खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह नहीं दी गई है उनके सेवन से बचें।
एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया: डायरिया का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Diarrhea)
डायरिया का इलाज निम्नलिखित तरह से की जा सकती है। जैसे:
ओआरएस (ORS)– डायरिया या दस्त की तकलीफ होने पर ओआरएस (Oral Rehydration Salt) के घोल का सेवन किया जा सकता है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स के सेवन से दस्त (Diarrhea) की परेशानी दूर हो सकती है। दस्त की वजह से बॉडी तेजी से डिहाइड्रेट करने लगती है, जिससे पेशेंट्स कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए ऐसी स्थिति में ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स सिर्फ दस्त ही नहीं कमजोरी दूर करने में भी सहायक है।
एंटीबायोटिक या एंटी-पैरासिटिक (Antibiotics or anti-parasitic)- डायरिया की समस्या को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक या एंटी-पैरासिटिक दवाओं का सेवन किया जा सकता है। हालांकि इन दवाओं का सेवन अपनी मर्जी से ना करें और डॉक्टर से सलाह लें।
एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया (Diarrhea After Drinking Alcohol) की समस्या कुछ खास स्थितियों में शुरू हो सकती है। इसलिए इसके कारणों को समझकर इस परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है। वहीं अगर आप एल्कोहॉल के सेवन के बाद डायरिया (Diarrhea After Drinking Alcohol) की समस्या काफी समय से महसूस कर रहें हैं, तो देरी ना करें और हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।
स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।
बीएमआर कैलक्युलेटर
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Circadian rhythms, alcohol and gut interactions/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4431951/Accessed on 16/03/2022
Diarrhea/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/diarrhea/diagnosis-treatment/drc-20352246/Accessed on 16/03/2022
Alcohol-related diarrhea/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/20575826/Accessed on 16/03/2022
Alcohol and Diarrhea/https://alcoholrehabhelp.org/addiction/effects/diarrhea/Accessed on 16/03/2022
How alcohol affects your body/https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/healthyliving/how-alcohol-affects-your-body/Accessed on 16/03/2022
Alcohol Use and Your Health/https://www.cdc.gov/alcohol/fact-sheets/alcohol-use.htm/Accessed on 16/03/2022
How alcohol affects your health/https://www.healthdirect.gov.au/how-alcohol-affects-your-health/Accessed on 16/03/2022