Tight Stomach: टाइट स्टमक की समस्या क्या हैं? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज
साल 2021 में पब्लिश्ड एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में तकरीबन 56 प्रतिशत लोग डायजेस्टिव हेल्थ की समस्या से परेशान हैं। वैसे अगर सामान्य दिनों में देखा जाए तो कोई ना कोई आसपास रह रहे व्यक्ति से आप यह सुन सकते हैं कि आज पेट बहुत टाइट है, पेट फूला हुआ महसूस हो रहा है या पेट भरा-भरा महसूस हो रहा है। शायद कभी-कभी होने वाली यह परेशानी सामान्य हो सकती है, लेकिन यह परेशानी अगर ज्यादा होने लगे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं कि हो सकता जुड़ी भविष्य में होने वाली परेशानी की ओर इशारा हो। इसलिए आज इस आर्टिकल में डायजेस्टिव हेल्थ इशू में शामिल टाइट स्टमक (Tight Stomach) के बारे में समझेंगे।
टाइट स्टमक यानी पेट टाइट होना। क्या है यह परेशानी और उपाय से जुड़ी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।
टाइट स्टमक की समस्या क्या है?
टाइट स्टमक के लक्षण क्या हैं?
पेट कड़ा होने के कारण क्या हैं?
टाइट स्टमक होने की समस्या का निदान कैसे किया जाता है?
टाइट स्टमक की समस्या से बचाव क्या है?
डॉक्टर से कब कंसल्ट करना जरूरी है?
चलिए अब पेट से जुड़ी इस समस्या के बारे में एक-एक कर समझते हैं।
टाइट स्टमक की समस्या क्या है? (Tight Stomach problem)
टाइट स्टमक की समस्या की अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है जैसे पेट कड़ा महसूस होना, खाने से पहले ही पेट टाइट होना। वैसे टाइट स्टमक (Tight Stomach) की समस्या कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन अगर ऐसी परेशानी बार-बार महसूस हो, तो इसे इग्नोर भी नहीं करना चाहिए। इसलिए टाइट स्टमक के लक्षण को समझना जरूरी है और किसी बीमारी की दस्तक से पहले ही उसे खत्म कर देना चाहिए है।
टाइट स्टमक के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Tight Stomach problem)
पेट में भारीपन की समस्या होने पर या टाइट स्टमक के लक्षण को इस प्रकार से समझा जा सकता है। जैसे:
अगर आप भी ऐसी कोई परेशानी महसूस कर रहें हैं, तो सतर्क हो जाएं और अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बनायें। क्योंकि टाइट स्टमक के कारण भी हो सकते हैं, जिनके बारे में आगे समझेंगे।
पेट कड़ा होने के कारण क्या हैं? (Cause of Tight Stomach problem)
पेट से जुड़ी समस्याओं के कारणों में सबसे प्रमुख कारणों में अनहेल्दी फूड हैबिट को माना गया है। इसके अलावा टाइट स्टमक के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Carbonated drinks) का सेवन करना।
तेजी से खाना (Fast eating habit) खाना।
यहां ऊपर बताये शरीरिक तकलीफ पेट कड़ा होने के कारण हो सकते हैं। इसलिए पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद बीमारी के सही कारणों को जानकारी मिल सकती है।
नोट: नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार प्रेग्नेंसी के पहली तिमाही में पेट टाइट होने की समस्या गर्भवती महिलाओं को महसूस हो सकती है। ऐसे यूट्रस के बढ़ने की वजह से हो सकता है। ऐसी स्थिति में पेट दर्द की समस्या या पेट भारी महसूस होना भी महसूस किया जाता है। इसलिए अगर प्रेग्नेंसी के दौरान पेट ज्यादा टाइट लगे तो डॉक्टर से सलाह ले जा सकती हैं।
टाइट स्टमक होने की समस्या का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Tight Stomach problem)
टाइट स्टमक होने की समस्या होने पर डॉक्टर पेशेंट से सबसे पहले टाइट स्टमक के लक्षण को समझते हैं और उनकी मेडिकल हिस्ट्री पूछते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर निम्नलिखित टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। जैसे:
इन टेस्ट के अलावा अगर समस्या बहुत ज्यादा है, तो ऐसे में एब्डॉमिनल एक्स-रे (Abdominal X-rays) एवं एब्डॉमिनल सीटी स्कैन (Abdominal CT scan) करवाने की भी जरूरत पड़ सकती है।
टाइट स्टमक की समस्या से बचाव कैसे करें? (Tips to prevent Tight Stomach problem)
टाइट स्टमक की समस्या से बचाव के लिए डॉक्टर इसके मुख्य कारणों को समझने कर ड्रग्स प्रिस्क्राइब करते हैं और पेशेंट के हेल्थ को मॉनिटर करते हैं। इसके साथ ही टाइट स्टमक की समस्या से बचाव के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो करने की सलाह देते हैं। जैसे:
अगर आप पेट में भारीपन की समस्या से बचना चाहते हैं, तो नियमित रूप से 30 से 40 मिनट वॉक करें।
बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को कम करें।
डेली डायट में फाइबर रिच फूड, मौसमी फल और ताजी सब्जियों का सेवन करें।
एकसाथ ज्यादा खाना खाने से बचें। इसलिए अपने मील को छोटे-छोटे हिस्सों में डिवाइड कर लें।
डिहायड्रेशन से बचें और पानी का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
टाइट स्टमक की समस्या से बचाव के लिए इन ऊपर बताये 5 बातों को फॉलो कर सकतें हैं। इसके साथ निम्नलिखित बातों को भी ध्यांन रखना जरूरी है। जैसे:
टाइट स्टमक की समस्या से बचाव के लिए क्या खाएं? (What to eat?)
इन स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। क्योंकि ऐसी स्थिति सामान्य सी शारीरिक परेशानी को गंभीर परेशानी में बदलने में काफी है।
टाइट स्टमक (Tight Stomach) की समस्या होने पर ऊपर दी गई टिप्स को फॉलो किया जा सकता है, लेकिन अगर तकलीफ कम नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। डॉक्टर बीमारी की गंभीरता और हेल्थ कंडिशन (Health Condition) को ध्यान में रखकर टाइट स्टमक की समस्या का इलाज करेंगे, जिससे जल्द लाभ मिलेगा।
कॉन्स्टिपेशन (Constipation) की समस्या को योग से भी दूर किया जा सकता है। जानने के लिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।
बीएमआर कैलक्युलेटर
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Food poisoning/https://www.nhs.uk/conditions/food-poisoning/Accessed on 09/02/2022
Premenstrual syndrome/https://www.nhs.uk/conditions/pre-menstrual-syndrome/Accessed on 09/02/2022
Your pregnancy and baby guide/https://www.nhs.uk/conditions/pregnancy-and-baby/Accessed on 09/02/2022
Chamomile/https://www.nccih.nih.gov/health/chamomile/Accessed on 09/02/2022
Ernst, E., & Pittler, M. (2000, March). Efficacy of ginger for nausea and vomiting: A systematic review of randomized clinical trials. British Journal of Anaesthesia/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/10793599/Accessed on 09/02/2022