backup og meta

नियमित समय पर हो पूप, इसके लिए क्या होता है जरूरी?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/03/2022

    नियमित समय पर हो पूप, इसके लिए क्या होता है जरूरी?

    हमारा खान-पान और अच्छी बातें हमारे अच्छे स्वास्थ्य की ओर इशारा करते हैं। अगर हम हेल्थी डाइट लेते हैं और साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं, तो बाउल मूवमेंट बेहतर रहता है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। अगर किसी व्यक्ति को 1 हफ्ते में 3 से भी कम बार बाउल मूवमेंट या स्टूल पास होता है, तो यह कहीं ना कहीं खतरे का संकेत है। कब्ज की समस्या के कारण रोजाना स्टूल पास नहीं हो पाता है, जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कब्ज की समस्या के एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। कई बार डिहाइड्रेशन, खाने में कम फाइबर भी इस समस्या का कारण बन जाता है। रेगुलर पूप (How to Make Yourself Poop) के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, आइए जानते हैं आर्टिकल के माध्यम से।

    एक व्यक्ति दिन में कितनी बार मल त्याग करेगा या स्टूल पास करेगा, उसके बारे में कहना मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक व्यक्ति दिन में एक से दो बार, तीन से चार बार भी स्टूल पास कर सकता है। इसे सामान्य माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो जाती है, तो ऐसे में वह सप्ताह में एक से दो बार स्टूल पास करता है, जो कि परेशानी का कारण बन जाता है। आइए जानते हैं कि रेगुलर पूप के लिए किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

    पानी की पर्याप्त मात्रा जरूर पिएं

    रेगुलर पूप हो इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप जो भी खा पी रहे हैं, उस पर पूरी तरीके से ध्यान दें। अगर आप रेगुलर पूप करना चाहते हैं,तो आपको रोजाना 8 से 9 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। जो लोग पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पीते हैं, उन्हें कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। जरूरी नहीं है कि आप सादा पानी ही पीएं। आप खाने में भी पानी की मात्रा को बढ़ा सकते हैं और साथ ही सादा पानी भी पी सकते हैं। ऐसा करने से कब्ज की समस्या नहीं होगी और आसानी से रोज स्टूल पास होगा।

    और पढ़ें: बच्चों में कब्ज की समस्या के लिए कौन-से लेक्जेटिव्स किए जा सकते हैं इस्तेमाल?

    फाइबर युक्त खाने को अपनाएं

    आजकल लोगों के खाने में फाइबर की मात्रा कम हो गई है ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग घर के बजाय बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। बाहर बनने वाले फूड्स में फाइबर की मात्रा कम होती है, जिसके कारण अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या बनी रहती है। अगर आप अपने खाने में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करते हैं, तो ही रेगुलर पूप होता है। आपको खाने में अनाज से बनी रोटी को शामिल करना चाहिए। साथ ही खाने में फाइबर युक्त फल और सब्जियां, राजमा चावल, रेशे वाले अनाज आदि को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज की समस्या नहीं होगी और ना ही कब्ज से संबंधित अन्य समस्याएं होंगी।

    फाइबर सप्लीमेंट (fiber supplement) का कर सकते हैं इस्तेमाल

    फाइबर सप्लीमेंट (fiber supplement) का  इस्तेमाल कर रेगुलर पूप किया जा सकता है। फाइबर सप्लीमेंट (fiber supplement) आपको आसानी से मेडिकल स्टोर में मिल जाएंगे। यह कॉन्स्टिपेशन यानी की कब्ज की समस्या से निजात दिलाने का काम करते हैं और इंटेस्टाइन से स्टूल को फोर्स करने का भी काम करते हैं। आप आसानी से ऑनलाइन फाइबर सप्लीमेंट (fiber supplement) खरीद सकते हैं। कुछ फाइबर सप्लिमेंट (fiber supplement) जैसे किकैल्शियम पॉलीकार्वाफिल, साइलियम, मिथाइलसेलुलोज आदि कॉमन है। चाहे तो डॉक्टर से इस संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

    और पढ़ें: कॉन्स्टिपेटेड बच्चों के लिए मसाज : कब्ज से छुटकारा पाने का है आसान तरीका!

    अगर आप की कब्ज की समस्या खान-पान में सुधार कर या फिर पानी की पर्याप्त मात्रा को शामिल करने के बाद ठीक हो जाती है, तो आपको अन्य उपाय अपनाने की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन अगर आप खानपान में बदलाव कर या फिर पानी का अधिक सेवन करके भी कब्ज की समस्या से राहत नहीं पा पाते हैं, तो ऐसे में स्टूल सॉफ्टनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण कब्ज की समस्या पैदा होती है, जिससे कि स्टूल हार्ड हो जाता है।स्टूल सॉफ्टनर का इस्तेमाल करने से मल नरम हो जाता है और ये आसानी से बाहर निकल जाता है।

    एनिमा का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

    अगर आपको कब्ज की अधिक समस्या है, तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करने के बाद आप एनिमा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एनिमा कई प्रकार के होते हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है। एनिमा का इस्तेमाल करने से स्टूल पास करने में मदद मिलती है। एनिमा में सोडियम फास्फेट शामिल होता है।

    और पढ़ें: कब्ज से राहत दिलाने वाले स्टूल सॉफ्टनर्स और लैक्सेटिव्स में क्या है अंतर?

    बाथरूम में करें फूटस्टूल का यूज

    स्टूल पास करने के दौरान आपको अपने साथ एक फूटस्टूल भी रखना चाहिए। अगर आप बाथरूम में फूटस्टूल रखते हैं, तो पूप करने के दौरान आपको आसानी होती है। क्योंकि पैरों को उठा कर बैठने के बाद बिना तनाव के स्टूल पास किया जा सकता है। आप एक बार इस प्रक्रिया को अपना कर देखें, आप को जरूर राहत मिलेगी।

    एक्सरसाइज को भी करें शामिल

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का अधिकतर समय ऑफिस के काम करते समय ही निकल जाता है। लंबे समय तक बैठे रहने के कारण एक्सरसाइज या फिर कोई एक्टिविटी नहीं हो पाती है। ऐसे में कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। आपको रोजाना वॉक पर जाने की जरूरत है। आप चाहे तो रोजाना जॉगिंग भी कर सकते हैं। ऐसा करने से बाउल मूवमेंट इंक्रीज होता है और रेगुलर पूप हो जाता है। आपको अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए।

    और पढ़ें: ओपिओइड इंड्यूस्ड कॉन्स्टिपेशन : ओपिओइड के कारण होने वाली कब्ज से कैसे पाएं छुटकारा

    रेगुलर पूप के लिए हमने आपको ऊपर जो भी बातें बताई हैं, आपको उन पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको कुछ ही समय से कब्ज की समस्या है, तो ऊपर दिए गए उपाय अपनाकर आप कब्ज की समस्या दूर कर सकते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या लंबे समय से है, तो आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनके द्वारा बताए गए उपायों को अपनाना चाहिए। अगर आप लाइफस्टाइल में सुधार करते हैं, तो काफी हद तक कब्ज की समस्या दूर हो जाती है लेकिन फिर भी कब्ज की समस्या अगर आपको परेशान कर रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेना चाहिए।

    आपको खाने में ऐसी चीजों को इग्नोर करना चाहिए, जो कब्ज की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं। खाने में मैदे के साथ ही ऑइली फूड्स, जंक फूड्स आदि को इग्नोर करना चाहिए। यह कब्ज की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं।

    इस आर्टिकल में हमने रेगुलर पूप (How to Make Yourself Poop) की समस्या  से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement