अगर आपकी स्किन हेल्दी है, तो यकीनन आपको इसे सुंदर दिखाने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते हैं।अगर आपका शरीर स्वस्थ है, तो स्किन हेल्दी होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। कई बार स्किन संबंधी समस्याएं स्किन के प्रकार पर भी निर्भर करती है। एक ऐसी ही समस्या है पिंपल की समस्या। लोगों में विभिन्न प्रकार की स्किन पाई जाती हैं। कुछ लोगों में ऑइली स्किन पाई जाती है, तो कुछ लोगों में ड्राय स्किन। वहीं नॉर्मल स्किन वाले लोगों को स्किन संबंधित समस्याओं का सामना कम करना पड़ता है। आपने अक्सर ऑयली स्किन वाले लोगों में मुंहासों की समस्या के बारे में सुना होगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे चेहरे में बहुत सारी ऑयल ग्लैंड्स पाई जाती है। यह किसी कारण से बंद हो जाती हैं, तो मुंहासों की समस्या पैदा हो जाती है। लेकिन क्या आप जाते जानते हैं की स्टमक पिंपल (Stomach Pimples) की समस्या भी हो सकती है। जी हां! पेट में भी पिंपल हो सकते हैं। आखिर पेट में मुहांसे की समस्या किन लोगों को होती है? अगर यह समस्या हो जाए, तो ऐसे में कारण क्या हो सकते हैं और साथ ही इस समस्या से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इससे संबंधित अहम जानकारी।