प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में शरीर का वेट बढ़ जाता है। इस दौरान वॉक करना बेहतर विकल्प रहेगा। आप वॉक के दौरान उतनी ही दूरी तय करें जितना आपके लिए आसान हो। आप प्रेग्नेंसी के दौरान रेगुलर वॉक कर सकती हैं। नौंवे महीने में एक्सरसाइज करने के लिए आपको हाइ-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है आप वॉकिंग से भी शुरू कर सकती हैं।
बेबी बंप के साथ कर सकती हैं स्वीमिंग
भले ही आपका बेबी बंप अब बढ़ चुका है, लेकिन आप इस दौरान स्वीमिंग का मजा ले सकती हैं। जब आप पानी के अंदर जाएंगी तो खुद को बहुत हल्का महसूस करेंगी। स्वीमिंग करने से आपको ज्वाइंट्स और एंकल की सूजन में भी राहत मिल सकती है। स्वीमिंग से पहले एक बार अपने डॉक्टर या हेल्थ केयर प्रोवाइडर से बात जरूर करें। नौंवे महीने में एक्सरसाइज के लिए कुछ महिलाएं स्वीमिंग को अपने रूटिन में शामिल करती हैं। यह आपकी पसंद और शरीर पर भी निर्भर करता है।
इनडोर साइकलिंग
नौंवे महीने में एक्सरसाइज के लिए आप ज्वाइंट्स में बिना जोर दिए आप साइकलिंग कर सकती हैं। साइकलिंग के दौरान आपकी हार्टबीट तेज हो जाएगी। आप कंफर्ट के साथ प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में साइकलिंग एंजॉय कर सकती हैं। एक बार अपने ट्रेनर या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें : आईवीएफ (IVF) को लेकर मन में है सवाल तो जरूर पढ़ें ये आर्टिकल
वेट ट्रेनिंग के दौरान लें हल्का वजन उठाएं
अगर आप प्रेग्नेंसी के पहले से वेट ट्रेनिंग ले रही हैं तो आपको इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। ये बॉडी को टोन करने में हेल्प करती है। नौंवे महीने में एक्सरसाइज के दौरान हल्का वजन उठाएं। एक बार अपने ट्रेनर या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें : अनचाही प्रेग्नेंसी (Pregnancy) से कैसे डील करें?
योगा से मिलेगा रिलेक्स
प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में योगा करने से ज्वाइंट्स का पेन कम होगा और साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी मेंटेन होगी। हेल्दी ब्लड प्रेशर के लिए योगा बेहतरीन उपाय है। आप प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में योगा क्लास भी अटेंड कर सकती हैं। योगा करते समय उन पुजिशन को अवायड करें जो आपको ओवरबैलेंस करती हैं। नौंवे महीने में एक्सरसाइज के लिए कुछ महिलाएं योगा का विकल्प भी चुनती हैं।