backup og meta

प्रेग्नेंसी को एंजॉय करना है, तो खुश रहना भी जरूरी है, जानिए कैसै गर्भावस्था में खुश रहें?


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2021

    प्रेग्नेंसी को एंजॉय करना है, तो खुश रहना भी जरूरी है, जानिए कैसै गर्भावस्था में खुश रहें?

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें (How to be happy during pregnancy)? यह सवाल कई महिलाओं का हो सकता है क्योंकि गर्भावस्था को लेकर डर, संशय हमेशा बना रहता है। यह समय कैसा कटेगा और कैसे कटेगा? अक्सर यही महिलाओं की परेशानी का कारण होता है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी प्लानिंग कर रहीं या गर्भवती हैं, तो आपको आज आपके साथ आसान टिप्स साझा करेंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे खुश रहें। वैसे टिप्स जानने से पहले जानते हैं कुछ लोगों की राय। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान अपने आपको खुश रहने के लिए क्या किया?

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? जानिए इन महिलाओं का एक्सपीरियंस

    27 साल की पूजा रावत दिल्ली में रहती हैं और गर्भवती हैं। पूजा हैलो स्वास्थ्य से बात करते हुए कहती हैं कि, ‘वे अपने प्रेग्नेंसी के समय को खूब एंजॉय कर रहीं हैं और हर तीन महीने में वे अपना हेयर स्टाइल बदलती हैं। पूजा कहती हैं प्रेग्नेंसी के दौरान उनके बाल बहुत झड़ रहे हैं। इसलिए वे हेयर स्पा, हेड मसाज और हेयर कट करवाती रहती हैं।’

    वहीं मुंबई की रहने वाली 27 साल की यशिका शेट्टी सचदेव 13 महीने की बच्चे की मां हैं। यशिका प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहती हैं कि, ‘गर्भावस्था में खुश कैसे रहें (How to be happy during pregnancy), प्रेग्नेंसी की शुरुआत में मेरा भी यही सवाल था, लेकिन गर्भावस्था के 2 से 3 महीने बीतने के बाद मैंने घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। साथ ही मैं योगा करने लगी। इससे मुझे फिजिकली और मेंटली सपोर्ट मिला। योगा करने से मन शांत हुआ और बच्चों के साथ रहने से प्रेग्नेंसी की शुरुआत में होने वाली परेशानियों की तरफ से मेरा ध्यान हट गया। यशिका आगे बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के इस पीरियड का फायदा उठाते हुए मैं लाइफ पार्टनर से अपनी फरमाइशें भी पूरी करवाती थी। पति भी खुशी-खुशी हर फरमाइश पूरी करते थे फिर चाहे वह खाने को लेकर हो या शॉपिंग को लेकर। यह उनके लिए एक अलग अनुभव और बेहद ही यादगार पल रहे।’

    यूएस में रह रहीं 36 वर्षीय रशीदा बगसरवाला 2 साल के बच्चे की मां हैं। रशीदा गर्भावस्था में खुश कैसे रहें (How to be happy during pregnancy) इस बारे में प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान से ही सोचने लगी थीं। योगा, डांस और एक्सरसाइज तो वे अपने आपको फिट रखने के लिए करती थीं, लेकिन उन्हें शॉपिंग करना बेहद पसंद है। प्रेग्नेंसी के इस पीरियड के दौरान उन्होंने अपने लिए तरह-तरह के स्टाइलिश मैटरनिटी ड्रेस की शॉपिंग की और बेबी बंप के साथ उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी खूब एंजॉय किया। वे बताती हैं कि, ‘आजकल मार्केट में कई वैराइटी में स्टाइलिश मैटरनिटी आउटफिट मौजूद हैं। जिनकी मदद से गर्भवती महिलाएं इस पीरियड में भी खूबसूरत दिख सकती हैं।’

    प्रेग्नेंसी में खुशी के लिए आप कर सकती हैं ये काम!

    निम्नलिखित तरीकों से गर्भावस्था के दौरान अपने आपको फिट रखा जा सकता है और इन 9 महीनों को खुशी-खुशी बिताया जा सकता है।

    1. गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? पेरेंटल क्लास ज्वाॅइन करें

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें, तो इसका सबसे पहला जवाब है पेरेंटल क्लास। प्रेग्नेंसी के दौरान कपल पेरेंटल क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं। पेरेंटल एजुकेशन सिर्फ पहली बार बन रहे माता-पिता के लिए ही नहीं बल्कि जो कपल पेरेंट्स बन चुके हैं उनके लिए भी पेरेंटल क्लास ज्वॉइन करना बेहतर माना जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हर एक प्रेग्नेंसी अपने आप में नई होती है। शिशु से जुड़ी हर शिक्षा पेरेंटल क्लास से मिल जाती है और आप बेहतर तरह से अपने आपको ट्रेन कर पाते हैं।

    और पढ़ें: नॉर्मल डिलिवरी से बेबी चाहती हैं तो ऐसे करें बर्थ प्लान, 10 टिप्स

    2. गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? हमेशा एक्टिव रहें

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें, तो इसका दूसरा जवाब है अपने आपको एक्टिव रखें। रोजाना की तरह गर्भावस्था के दौरान भी एक्टिव रहें। एक्टिव रहने के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान की जाने वाले एक्सरसाइज करें। नियमित रूप से वॉक करें और गर्भावस्था में योगा भी करें। गर्भावस्था में खुश कैसे रहें, तो इसका जवाब डांस भी है। प्रेग्नेंसी के दौरान डांस गर्भवती महिला को फिट और एक्टिव दोनों रखने में मददगार होता है। एक्टिव रहना इस दौरान होने वाली परेशानी जैसे मॉर्निंग सिकनेस या कोई अन्य शारीरिक परेशानी से बचाने में सहायक है।

    3. प्रेग्नेंसी में खुशी के लिए ट्रिप पर जाएं

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? इसका सबसे आसान जवाब है गर्भावस्था के दौरान ट्रिप पर जाएं। बेबी बंप के साथ आउटडोर ट्रिप एंजॉय किया जा सकता है। बेबी डिलिवरी के बाद कुछ समय के लिए बाहर जाना संभव नहीं हो पाता है, लेकिन इस वक्त को कपल बेबी बंप के साथ मेमोरेबल बना सकते हैं। इसलिए अपना बेबीमून प्लान करें और ट्रिप पर जाएं।

    और पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान कितना खाएं? प्रत्येक तिमाही के अनुसार जानें

    4. गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? स्पा डे

    खुद को पेंपर करके आप खुश रह सकती हैं। जैसे आप प्रेग्नेंसी के पहले पार्लर जाकर कुछ मेकअप, फेशियल करवाकर अच्छा महसूस करती थीं। इस वक्त भी ऐसा ही करें, लेकिन गर्भावस्था के इन 9 महीनों में थिंग्स टू डू में स्पा शामिल करें। स्पा से गर्भवती महिला को आराम मिले के साथ-साथ रिलैक्स भी महसूस होगा। नियमित रूप से स्पा करवाएं लेकिन, इस समय ध्यान रखें की स्पा एक्सपर्ट से ही करवाएं।

    5. गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? बेली पिक्स

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? इसका सबसे आसान तरीका आपको बता रहे हैं। प्रेग्नेंसी की शुरुआत पहले हफ्ते से लेकर प्रेग्नेंसी के 42वें हफ्ते तक होती है। ऐसे में हर हफ्ते गर्भवती महिला खुद या उनके लाइफ पार्टनर बेबी बंप की तस्वीरें कैमरे में कैद कर सकते हैं। अलग-अलग आइडिया के साथ बेबी बंप और पेरेंट्स टू बी अपनी तस्वीरें ले सकते हैं।

    6.  मेंहदी लगवाना भी हो सकता है प्रेग्नेंसी में खुशी का एक तरीका

    मेंहदी सुनकर शायद आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन, कई महिलाएं आजकल अपने बेबी बंप पर मेंहदी भी लगाती है। हालांकि इन दिनों बाजार में कई तरह की मेंहदी मिलते हैं जिनमें केमिकल होते हैं। इसलिए ध्यान रखें मेंहदी लगवाएं, लेकिन लेड फ्री मेंहदी का ही प्रयोग करें।

    7. गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? आने वाले शिशु से बात करें

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें? इसका सरल तरीका है प्रेग्नेंसी के दौरान आप जैसे अपना ख्याल रखती हैं, जिससे आप और गर्भ में पल रहा शिशु दोनों फिट रहते हैं। ठीक इसी तरह कुछ वक्त बनने वाले माता-पिता को गर्भ में पल रहे शिशु के साथ भी बिताना चाहिए। कहते हैं इससे बॉन्डिंग अच्छी होती है और मां को खुशी मिलता है।

    8. गर्भवती महिलाओं से दोस्ती

    प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हो रहे बदलाव के कारण महिलाएं अक्सर परेशान हो जाती हैं और प्रायः उनके मन में गर्भावस्था में खुश कैसे रहें, यह सवाल उठने लगता है। गर्भावस्था में हो रही परेशानी को कम करने के लिए उन महिलाओं से दोस्ती करें जो प्रेग्नेंट हों। उनके साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर करें। इससे आपकी समस्या कम होगी और आप इस पीरियड को बेहतर तरीके से अनुभव कर पाएंगी।

    9. गर्भावस्था में खुश कैसे रहें (How to be happy during pregnancy)? बढ़ते वजन से परेशान न हों

    गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने से परेशान न हों और बढ़े हुए वजन से साथ फ्लॉन्ट करें। ज्यादातर लोग बढ़ते वजन के कारण फोटो क्लिक करवाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आप दोनों ही इस पीरियड को यादगार मानकर अपनी फोटो जरूर क्लिक करवाएं।

    गर्भावस्था के दौरान ओरल का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसलिए डेंटिस्ट से मिलकर दांतो की जांच करवाते रहें। इस दौरान डेंटिस्ट के सलाह अनुसार आपने ओरल हेल्थ का ध्यान रखें। ताकि दांतों से जुड़ी कोई परेशानी न हो।

    गर्भावस्था में खुश कैसे रहें (How to be happy during pregnancy) इसका जवाब अब आपको मिल गया होगा। इस दौरान मां का खुश रहना बेहद जरूरी है क्योंकि इसका सकारत्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता, लेकिन अगर आप गर्भावस्था में खुश कैसे रहें (How to be happy during pregnancy)? और  इससे जुड़े किसी तरह के सवाल का जवाब जानना चाहती हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/09/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement