यह आयरन कैप्सूल, नाओं फूड द्वारा निर्मित है। यह सॉफ्ट कैप्सूल के रूप में उपलब्ध है, जिसे आप खाने के बाद रोज एक कैप्सूल ले सकते हैं। लेकिन सुरक्षा के तौर पर इस आयरन सप्लिमेंट को लेने के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। नाउ फ़ूड का उत्पाद एक डायट्ररी आयरन सप्लिमेंट है। सभी डायट्री हमारे हेल्थ के लिए आवश्यक है, इसमें आयरन के अलावा विटामिन, खनिज, जिंक और अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी शामिल हैं। लेकिन आयरन सप्लिमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेना चाहिए। अपने मन से अधिक खुराक अपने मन से नहीं लेनी चाहिए। आयरन सप्लिमेंट के अत्यधिक सेवन से खतरनाक बीमारियाें के होने का खतरा बढ़ जाता है। बच्चे इसका सेवन न करें।
और पढ़ें:नॉरमोसाइटिक एनीमिया: क्या एनीमिया के इस प्रकार के बारे में जानते हैं आप?
पोस्टपार्टम पीरियड में आयरन टैबलेट: कार्बामाइड फोर्ट चेलेटेड आयरन विद विटामिन सी (Carbamide Forte Chelated Iron with Vitamin C)
कार्बामाइड फोर्ट चेलेटेड आयरन कैप्सूल शरीर में एनर्जी बढ़ाने के साथ थकान को भी कम करता है। डिलिवरी के बाद महिलाओं को थकान सबसे ज्यादा हो जाती है। यह सप्लिमेंट्स उन्हें तरोताजा महसूस करने में मदद करते हैं। पोस्टपार्टम पीरियड में आयरन टैबलेट की महत्चपूर्ण भूमिका होती है। शरीर में आयरन की सही मात्रा उन्हें कब्ज से बचाने में मदद करती है। कार्बामाइड फोर्ट आयरन टैबलेट का सेवन करना आसान है और इसका कोई स्वाद नहीं है। गर्भवती महिलाओं को आयरन सप्लिमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सामान्यतौर पर यह प्रतिदिन एक टैबलेट खाने के बाद ली जा सकती है। इसमें विटामिन सी की भी मात्रा पायी जाती है। यह रक्त को फिल्टर करने का काम भी करता है। यह थकान जैसी समस्या को भी दूर करता है। आयरन का सेवन करने से आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च बना रहता है। महिलाओं की प्रजनन प्रणाली काे भी मजबूत बनाता है। लेकिन इसे अपने मन से अधिक खुराक लेने की गलती न करें।
पोस्टपार्टम पीरियड में आयरन टैबलेट: इनलाइफ आयरन फोलिक एसिड सप्लिमेंट (Inlife Iron Folic Acid Supplement)

यह आयरन सप्लिमेंट औसत रक्त कोशिका उत्पादन बनाता है, और उत्पाद आयरन की कमी के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। कैप्सूल मुख्य रूप से महिलाओं के पोषण स्वास्थ्य का समर्थन करता है। गर्भवती महिलाओं को आयरन के स्तर को ठीक करने और बनाए रखने के लिए गोली बहुत मददगार है। भोजन के बाद नियमित रूप से 1 गोली ली जा सकती है। लेकिन इसके उपयोग के पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर लें। एनीमिक रोगियों और गर्भवती महिलाओं को आयरन + फोलिक एसिड की गोलियां लेनी चाहिए। यह उनमें आवश्यक पोषण प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका है। आयरन आवश्यक पोषक है और फोलिक एसिड और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, ब्ल्ड फंक्शन में भी मदद करता है। इसलिए, महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड वाली गोलियां दी जाती हैं।