backup og meta

Hard skin: सख्त त्वचा: जानिए क्या है यह समस्या और क्या है इसका इलाज?

Hard skin: सख्त त्वचा: जानिए क्या है यह समस्या और क्या है इसका इलाज?

स्किन अगर सॉफ्ट, हेल्दी, एकने फ्री एवं ग्लोइंग हो तो जरा सोचिए कितना अच्छा होगा, लेकिन अगर यही स्किन सख्त हो जाए तो? इसका जवाब एक ही है सख्त त्वचा किसी को भी पसंद नहीं। इसलिए आज यहां सख्त त्वचा (Hard skin), सख्त त्वचा के लिए उपाय एवं इससे जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण बातों को समझेंगे।

  • सख्त त्वचा क्या है?
  • क्या हैं घरेलू उपाय?
  • सख्त त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए नैचुरल रेमेडीज क्या हो सकते हैं?
  • हार्ड स्किन की समस्या को दूर करने के लिए कौन-कौन सी मेडिकेटेड क्रीम या बैंडेज का इस्तेमाल किया जा सकता है?
  • सख्त त्वचा का इलाज कैसे किया जाता है?
  • हर्ड स्किन की समस्या से कैसे बचें?

चलिए अब स्किन से जुड़ी इस समस्या के बारे में समझने की कोशिश करते हैं।

और पढ़ें : Hyaluronic Acid For Skin: जानिए शरीर एवं त्वचा के लिए हाईऐल्युरोनिक एसिड के 10 फायदे!

सख्त त्वचा (Hard skin) क्या है? 

सख्त त्वचा यानी हार्ड स्किन (Hard skin) को दूर से देखकर या स्पर्श करने के बाद आसानी से समझा जा सकता है। यह प्रायः कॉर्न्स (Corns) एवं क्लॉस

(Calluses)  फॉर्म्स में हो सकते हैं। नीचे दी गई इस तसवीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं या समझ सकते हैं कि सख्त त्वचा नॉर्मल स्किन से कितनी अलग दिखती है। 

सख्त त्वचा (Hard skin)

हार्ड स्किन की समस्या पैरों में हाथों में सबसे ज्यादा देखी जाती है। ऐसे पैरों में सख्त त्वचा की समस्या टाइट जूते पहनने से या ज्यादा चलने की वजह से होती है। वहीं हाथों में सख्त त्वचा की समस्या म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट प्ले करने से या फिर काम करने वाले टूल्स का इस्तेमाल किये जाने की वजह से होती है। सख्त त्वचा होने पर इसे आसानी से देखा भी जा सकता है और समझना भी कठिन नहीं होता है। 

वैसे तो हार्ड स्किन दिखने खराब और छूने पर कठोर लगती है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी ऐसी त्वचा अपना काम करती रहती है, जैसे इंजुरी या चोट लगने पर त्वचा को नुकसान होने से बचाने में मदद मिलती है। हालांकि अगर सख्त त्वचा की समस्या को ज्यादा दिनों तक इग्नोर किया जाए तो यह परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए सख्त त्वचा के लिए उपाय के बारे में जानेंगे जिससे स्किन से जुड़ी इस परेशानी से बचने में मदद मिल सके। 

और पढ़ें : Facial Swelling: फेशियल स्वेलिंग क्या हैं? जानिए फेशियल स्वेलिंग के 15 कारण और बचाव!

सख्त त्वचा के लिए उपाय: क्या हैं घरेलू उपाय? (Home remedies for Hard skin)

अमेरिकन एकैडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (American Academy of Dermatology) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार सख्त त्वचा के लिए उपाय किये जा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. हार्ड हुए स्किन को गुनगुने पानी में 5 से 10 मिनट तक के लिए रखें। अगर त्वचा बहुत ज्यादा सख्त हो चुकी है, तो ज्यादा देर तक भी रखा जा सकता है। 
  2. अब प्यूमिक स्टोन (Pumice stone) या फुट फाइल (Foot file) की सहायता से डेड स्किन को हल्के हाथों से रगड़ें। 
  3. अब उस हिस्से को पानी की सहायता से अच्छी तरह से साफ करें और सूखे सॉफ्ट और कॉटन के कपड़ों से पोंछ लें। 
  4. अगर पैर या हाथों के नाखून (Nail) बड़े हैं तो उन्हें भी काट लें। 
  5. अब सैलिसिलिक एसिड (Salicylic acid), अमोनियम लैक्टेट (Ammonium lactate) या ऐसे ही मॉस्चराइजिंग क्रीम से उस एरिया को मॉस्चराइज करें। 

सख्त त्वचा के लिए उपाय अगर आप तलाश रहें हैं, तो ये पांच आसान से स्टेप आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं।  

नोट: प्यूमिक स्टोन (Pumice stone) या फुट फाइल (Foot file) की सहायता से ज्यादा स्किन को रिमूव करने की कोशिश ना करें। ऐसा करने से ब्लीडिंग (Bleeding) या इंफेक्शन (Infection) की संभावना बढ़ सकती है। वहीं अगर पैरों में हार्ड स्किन की समस्या बहुत ज्यादा है, तो रेस्ट करें और कुछ दिनों तक कम से कम चलने की कोशिश करें।  

और पढ़ें : हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

सख्त त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए नैचुरल रेमेडीज क्या हो सकते हैं? (Natural remedies for Hard skin)

सख्त त्वचा (Hard skin)

सख्त त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए निम्नलिखित नैचुरल रेमेडीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे:  

  • अंजीर (Fig) के डंठल में दूधिया पदार्थ का इस्तेमाल सख्त त्वचा को दूर करने के लिए किया जा सकता। अंजीर में मौजूद लैटेक्स (Fig latex) लगाने से कॉर्न्स या कॉलस को ठीक करने में मदद मिल सकती है।
  • सख्त त्वचा के लिए नैचुरल रेमेडी के रूप में फूल वाले पौधे चेलिडोनियम मैजस एल (Chelidonium majus L) के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। चेलिडोनियम मैजस एल को ग्रेटर सेलैंडिन (Greater celandine) या निप्पलवॉर्ट (Nipplewort) के रूप में भी जाना जाता है। 
  • सख्त हुए \त्वचा के लिए उपाय में बीवैक्स (Beeswax) को भी काफी असरदार माना गया है। वहीं दरार पड़ी हुई त्वचा में इंफेक्शन की समस्या सबसे ज्यादा होती है, तो ऐसी स्थिति से भी बीवैक्स बचाव में मदद मिल सकती है।  
  • विनेगर को पानी में मिक्स कर हार्ड स्किन पर लगाने से यह तकलीफ दूर हो सकती है। विनेगर का इस्तेमाल सप्ताह में एक दिन किया जा सकता है या फिर लगातार 5 से 6 दिन के इस्तेमाल के बाद इसे लगाना बंद कर दें। 
  • सख्त त्वचा के लिए लहसुन (Garlic) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज (Antiseptic properties) मौजूद होते हैं, जो क्रैक हुई समस्या को दूर करने के साथ-साथ इंफेक्शन से भी दूर रखते हैं। गार्लिक पेस्ट में ऑलिव ऑयल को मिक्स कर लगाने से विशेष लाभ मिलता है।  

इन ऊपर बताई गई नैचुरल रेमेडीज से हार्ड स्किन की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन कुछ केसेस में इन उपायों से विशेष लाभ नहीं मिलता है। इसलिए कुछ विशेष तरह की मेडिकेटेड क्रीम (Medicated cream) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  

और पढ़ें : सैलीसिलिक एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड: ब्यूटी प्रोडक्टस में प्रयोग होने वाले यह एसिड किस तरह से हैं फायदेमंद, जानिए

हार्ट स्किन की समस्या को दूर करने के लिए कौन-कौन सी मेडिकेटेड क्रीम या बैंडेज का इस्तेमाल किया जा सकता है? (Medicated cream and Bandage for Hard skin)

हार्ट स्किन की समस्या को दूर करने के लिए निम्नलिखित मेडिकेटेड क्रीम या बैंडेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे:

  • पेट्रोलियम जैली (Petroleum jelly)
  • लिक्विड बैंडेज (Liquid bandage)
  • बैंड-ऐड (Band-Aid) 

इन क्रीम (Cream) या बैंडेज (Bandage) का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अगर हर्ड स्किन की समस्या को घरेलू उपायों से दूर ना हो सके तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। 

और पढ़ें : Best Toner For Oily Skin: महिलाओं और पुरुषों के ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर!

सख्त त्वचा का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Hard skin)

सख्त त्वचा का इलाज निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे:

  • हार्ड हुई एक्सेस स्किन को दूर करने के लिए ट्रिम (Trim) किया जा सकता है। 
  • डार्क स्किन पर सैलिक एसिड (Salicylic acid) के पैच लगाए जा सकते हैं।    
  • आवश्यक पड़ने पर सर्जरी की भी मदद ली जा सकती है। 

इन अलग-अलग उपायों से हार्ड स्किन का इलाज किया जा सकता है। 

हर्ड स्किन की समस्या से कैसे बचें? (Tips to prevent for Hard skin)

हर्ड स्किन की समस्या अगर हो चुकी है, तो ऐसी स्थिति में घरेलू उपाय या फिर मेडिकल ट्रीटमेंट की मदद ली जा सकती है। वहीं इस समस्या से बचने के लिए निम्नलिखित टिप्स फॉलो किये जा सकते हैं। जैसे:  

  • कुशन वाले सॉक्स (Socks) पहनें। 
  • आरामदयाक एवं अपने पैर के साइज के अनुसार जूते पहनें। 
  • हाई हील (High heel) वाले जूते ना पहनें। 
  • जूतें में पैड या सोल (Pads or insoles) का इस्तेमाल करें। 
  • पैरों को रोजाना मॉस्चराइज (Moisturize) करें। 
  • नंगे पैर चलने (Barefoot) से परहेज करें। 

इन टिप्स को फॉलो करने से सख्त त्वचा से बचने में मदद मिल सकती है। 

हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में सख्त त्वचा (Hard skin) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। इसलिए अगर आप लंबे वक्त से हासख्त त्वचा (Hard skin)

की समस्या के शिकार हैं और यह परेशानी दूर नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमरी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।

आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Corns and calluses/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/corns-and-calluses/diagnosis-treatment/drc-20355951/Accessed on 23/05/2022

Corns and calluses/https://www.nhs.uk/conditions/corns-and-calluses/Accessed on 23/05/2022

How to treat corns and calluses/https://www.aad.org/public/everyday-care/injured-skin/burns/treat-corns-calluses/Accessed on 23/05/2022

Patient-centered health education intervention to empower preventive diabetic foot self-care/
https://journals.lww.com/aswcjournal/Abstract/2020/07000/Patient_Centered_Health_Education_Intervention_to.5.aspx/Accessed on 23/05/2022

Antimicrobial activity of apple cider vinegar against Escherichia coli, Staphylococcus aureus and Candida albicans; downregulating cytokine and microbial protein expression/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5788933/Accessed on 23/05/2022

Current Version

23/05/2022

Nidhi Sinha द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: Nidhi Sinha


संबंधित पोस्ट

पुरुषों के लिए स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए?

मवाद क्या है और यह किन कारणों से होता है, जानिए यहां...


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/05/2022

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement