
नाखूनों से जुड़े सच जानने से पहले जरा स्कूल डेज को याद कर लेते हैं। हमारे स्कूल डेज में नियमित रूप से नाखूनों की जांच होती थी (अबभी ऐसा होता है) और उस वक्त हमें नाखून बढ़ाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्कूल से निकलने के बाद कॉलेज लाइफ शुरू हुई और साथ ही शुरू हुआ अपने-आप को स्टाइलिश लुक देना। इसमें चेहरे और बालों के साथ-साथ हमारे नाखून भी आते हैं। नाखून के लुक्स को लेकर हमसभी मैनिकियोर और फ्रेंच मैनिकियोर और न जाने क्या-क्या करवाते हैं। लेकिन, शायद आपको नाखूनों से जुड़े 23 सच के बारे में जानकारी न हो।
नाखून का रंग आपकी सेहत के बारे में बताता है। यहां समझ लें कि अगर किसी के नाखून का रंग फीका या बैरंग दिखे, तो समझ लें कि यह किसी इंफेक्शन या पोषण की कमी की और इशारा कर सकता है। इसके अलावा नाखून का रंग आपके आतंरिक अंगों का हाल भी बता सकता है। नाखूनों का रंग अगर भूरा हो रहा है या गहरा होता जा रहा है, तो इसका मतलब है कि शरीर में थायरॉइड की समस्या हो सकती है। वहीं अगर नाखून सफेद पड़ते जा रहे हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि इंसान में आयरन की कमी हो गई है।
नाखूनों का कमजोर होना भी एक संकेत हो सकता है। थायरॉइड या फंगल इंफेक्शन के कारण नाखून रूखे, कमजोर या फिर भूरभूरे हो जाते हैं। नाखून का कमजोर होना फंगस के कारण भी हो सकता है, जो स्किन और मुंह में रैशेज के रूप में सामने आते हैं।
नाखूनों मोटे आमतौर पर फंगल इंफेक्शन के कारण होते हैं। साथ ही इसे गंभीरता से लिए जाने की जरूरत होती है, तो आर्थ्राराइटिस, डायबिटीज, फेफड़ों में इंफेक्शन, एग्जिमा, सायरोसिस भी इसके कारण होते हैं। नाखूनों का कड़ा और मोटा होना, पीलापन, वृद्धि में कमी होना जैसे कारण इनके पीछे हो सकते हैं।
हाथों की ऊंगलियों के नाखून का रंग पीला पड़ना, यूं तो नेल पॉलिश के अत्यधिक प्रयोग के कारण हो सकता है, लेकिन इसके पीछे फंगल इंफेक्शन या सायरोसिस जैसे गंभीर कारण भी हो सकते हैं। नीलापन या सिलेटी रंग लिए हुए नाखूनों का मतलब है कि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता है।
अगर आपको नाखून पर गहरे रंग की लाइन दिखती है, तो आम तौर पर इसमें चिंता की कोई बात नहीं होती है। लेकिन बहुत ही दुर्लभ मामले में यह एक प्रकार के स्किन कैंसर का भी संकेत हो सकता है। यह अंगूठे या उंगुली में स्किन कैंसर का कारण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं और जरूरी टेस्ट कराएं।
और पढ़ें: हेयर मसाज से दूर होती है दिल की बीमारियां, जाने अन्य 6 फायदे
नाखून के नीचे लाल या भूरे रंग की लाइन दिखने पर घबराने की कोई बात नहीं होती है। लेकिन कई बार ये आथ्रॉइटिस या सायरोसिस के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा जरूरी टेस्ट भी टाइम पर करा लें।
अंदर की तरफ मुड़े नाखूनों से ब्लड और आयरन की कमी होने का संभावना रहती है। वहीं अगर नाखून चम्मच की तरह मुड़े हुए हो तो आनुवंशिक रोग और ट्रॉमा की स्थिति हो सकती है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
What Are Nails Made Of? And 18 Other Things You Should Know About Your Nails – https://www.healthline.com/health/beauty-skin-care/what-are-nails-made-of – accessed on 30/01/2020
Nail problems – https://www.nhs.uk/conditions/nail-problems/ – accessed on 30/01/2020
Is it nail psoriasis or fungus? – https://www.medicalnewstoday.com/articles/319625.php – accessed on 30/01/2020
30 Interesting Nail Facts Accessed on 10/12/2019
10 Things Your Nails Can Tell You About Your Health Accessed on 10/12/2019
What are some interesting facts about finger nails in human body? Accessed on 10/12/2019
Fingernails: Do’s and don’ts for healthy nails Accessed on 10/12/2019
Slideshow: What Your Nails Say About Your Health Accessed on 10/12/2019
Current Version
31/08/2020
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar