backup og meta

जानें नींद से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sleep)

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/04/2021

    जानें नींद से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sleep)

    क्या आप जानते हैं कि एक इंसान अपने जीवन के 25 साल यानी कि एक तिहाई हिस्सा सोने में ही बिता देता है? चौंक गए ना ! दरअसल, नींद के बारे में हम जितना भी जानते हैं, वो सभी खोज खोजें पिछले 25 सालों में की गई है। दुनिया भर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता हर दिन नींद से जुड़े रोचक तथ्य और सपनों की गुत्थी को सुलझाने में लगे हैं और इस प्रक्रिया में हर दिन कुछ बड़ी ही महत्वपूर्ण और मनोरंजक नींद से जुड़े रोचक तथ्य की जानकारियां हमारे सामने आ रही हैं। इस आर्टिकल में हम आपको नींद से जुड़े रोचक तथ्य और सपनों से जुड़े कुछ रिसर्च और रोचक जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    और पढ़ें : Magnesium: मैग्नीशियम क्या है?

    1. 12 प्रतिशत लोगों को दिखते हैं ब्लैक एंड वाइट सपने  

    सपनों का सीधा कनेक्शन हमारे आसपास होने वाली घटनाओं से है। एक अध्ययन में पाया गया है कि कलर टेलीविजन आने से पहले सिर्फ 15 प्रतिशत लोग ही रंगीन सपने देखा करते थे, बाकि लोगों के सपने भी टेलीविजन की तरह ब्लैक एंड वाइट ही हुआ करते थे। है ना कमाल की बात?

    2. बिल्लियों के सोने का समय 

    तेज, तर्रार दिखने वाली बिल्ली से अक्सर इंसानों की तुलना की जाती है, क्योंकि बिल्ली जितनी तेज होती है, उतनी ही नींद की पक्की होती है। एक रिचर्स में यह बात सामने आई है कि बिल्लियों के जीवन का दो तिहाई हिस्सा सोने में गुजर जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि बिल्लियों को एक आलसी प्राणी क्यों कहा जाता है। 

    3. सिर्फ दो घंटे की नींद लेता है जिराफ  

    कुछ जानवर ऐसे हैं, जो बहुत कम सोते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें सोने से ही फुर्सत नहीं। एक शोध के अनुसार,  जहां जिराफ के लिए दिनभर में बस 1.9 घंटे की नींद काफी होती है। वहीं, भूरे चमगादड़ 24 घंटो में से 19.9 घंटे सोने में गुजारते हैं। 

    4. नींद की कमी 

    औसतन व्यक्ति सात मिनट में सो जाता है। अगर आपको सोने में पांच मिनट से कम समय लगता है, तो यह संभावना है कि आप नींद की कमी से जूझ रहे हैं। 

    5. सोने से ठीक पहले न करें एक्सरसाइज  

    सामान्य तौर पर, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से बेहतर नींद आती है और नींद की गुणवत्ता सुधरती है। लेकिन, अगर सोने से ठीक पहले आप एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे नींद आने में मुश्किलें आ सकती हैं। 

    और पढ़ें : Makhana : मखाना क्या है?

    6. सोने का रिकॉर्ड 

    वैसे तो रोजाना भरपूर नींद लेना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन, दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने रिकॉर्ड बनाने के लिए खुद को कई घंटों तक जगाए हुए रखा। लंबे समय तक बिना सोए रहने का रिकॉर्ड 11 दिन का है। यह रिकॉर्ड 1964 में रैंडी गार्डनर नाम के एक कैलिफोर्निया के छात्र ने बनाया था। रैंडी के मानें तो वह इस समय के दौरान नींद न आने की बीमारी से जूझ रहा था। 

    7. बहरे लोग करते हैं नींद में बातें

    क्या आप जानते हैं कि बहरे लोग अपनी नींद में भी सांकेतिक भाषा का प्रयोग करते हैं? ऐसे कई उदाहरण मिले हैं जहां बहरे लोगों को नींद के दौरान भी साइन लैंग्वेज का उपयोग करते हुए पाया गया है।

    8. पैरासोम्निया : नींद से जुड़ी एक गंभीर बीमारी 

    पैरासोम्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसान नींद में चल सकता है, कोई काम कर सकता है या खाना खा सकता है। दुनिया में कई लोग इस तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं. आपको जानकार हैरानी होगी कुछ लोगों ने पैरासोम्निया के कारण नींद में ही अपराध भी कर दिया, जिसमें नींद में ड्राइविंग से लेकर हत्या करने जैसी गंभीर अपराध तक शामिल हैं।

    9. नींद में चलने की बीमारी

    नेशनल स्लीप फाउंडेशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो,दुनियाभर में 15% लोगों को नींद में चलने और काम करने की बीमारी है। कहा जाता है कि जब कोई शख्स नींद में चल रहा हो तो उसे नींद से जगाना नहीं चाहिए। हालांकि, ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए इससे जुड़ी जानकारी मौजूद नहीं है।

    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि नींद अपने आप में एक रहस्य है। नींद से जुड़े रोचक तथ्य भी इसी की तरह मजेदार हैं। ऐसे ही नींद से जुड़े रोचक तथ्य को हमने आपके साथ शेयर करने की कोशिश की है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement