क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
मैग्नीशियम एक मिनिरल है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। आमतौर पर लोगों को मैग्नीशियम उनकी डायट से प्राप्त होता है लेकिन, कई बार जब शरीर में इसकी बहुत कम मात्रा हो तब इसके सप्लिमेंट लेने की सलाह दी जाती है। शरीर में मैग्नीशियम की कम मात्रा होने से कई बीमारियां जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, हाई ब्लड प्रेशर, क्लोज्ड आर्टरी, दिल संबंधित परेशानियां, मधुमेह और स्ट्रोक की चपेट में आने का खतरा रहता है।
पेट संबंधित परेशानियों के लिए:
मैग्नीशियम की कमी से बचने के लिए लोग मैग्नीशियम को टैबलेट के रूप में लेते हैं। इसका इस्तेमाल सर्जरी के दौरान कब्ज दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसका प्रयोग पेट संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
दिल संबंधित दिक्कतों के लिए:
दिल संबंधित परेशानियां जैसे सीने में दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना, हाई ब्लड प्रेशर, क्लोजड आर्टरिज, स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि के इलाज के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
एनर्जी बढ़ाने में है मदददगार:
एनर्जी को बढ़ाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। कई बार एथलीट एनर्जी और एंडयोरेंस बढ़ाने के लिए मैग्नीशियम का उपयोग करते हैं। हालांकि नॉन एथलीट अगर इसका सेवन करते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
स्किन संबंधित परेशानियों को करता है दूर:
कुछ लोग इसे स्किन संबंधित परेशानियां जैसे स्किन अल्सर, फोड़े, घाव को जल्दी भरने के लिए इसे त्वचा पर लगाते हैं। इसका उपयोग स्ट्रेप बैक्टीरिया (एरिसेपेलस) के कारण होने वाले एक गंभीर त्वचा संक्रमण के उपचार में भी किया जाता है।
और पढ़ें – Folvite 5 mg Tablet : फोल्विट 5 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डायबिटीज रहता है कंट्रोल:
रिसर्च के अनुसार हाई मैग्नेशियम डायट टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार होता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि इसके सेवन से ग्लूकोज नियंत्रण रहता है और इंसुलिन चयापचय में सहायक होता है, जिससे डायबिटीज पेशेंट को आराम रहता है।
माइग्रेन की परेशानी होती है दूर:
मैग्नेशियम थेरिपी की मदद से सिरदर्द खासकर माइग्रेन की समस्या भी ठीक हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मैग्नेशियम की कमी ब्लड वेसेल्स का आपस में दवाब बढ़ जाता है, जिस कारण माइग्रेन की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए अपने आहार में इसे जरूर शामिल करें।
इसकी कमी से एंग्जाइटी हो सकती है:
शरीर में इसकी कमी डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी अन्य शारीरिक परेशानी शुरू करने के लिए काफी है। बदलती लाइफस्टाइल में किसी न किसी तरह की चिंता में सब उलझे हुए हैं। ऐसे में अपने आपको स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी परेशानी से बचने के लिए इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए।
इन परेशानियों के इलाज में भी किया जाता है इसका प्रयोग:
ऊपर बताये गये परेशानियों में इसका प्रयोग किया जाता है लेकन, बिना डॉक्टर से समझे हुए इसका खुद से प्रयोग नहीं करना चाहिए।
हड्डियों के अच्छे विकास के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी होता है। शरीर में मौजूद आधे से ज्यादा मैग्नीशियम हड्डियों में पाया जाता है और बाकी शरीर में होने वाली जैविक क्रियाओं में भूमिका निभाता है। ये मांसपेशियों, नसों और शरीर के कई अन्य हिस्सों के उचित कार्य के लिए भी आवश्यक है। ये पेट में बनने वाले एसिड को दूर करने के साथ पाचन तंत्र को तंदरुस्त रखता है।
मैग्ननिशियम का इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल पर लिखे निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें और अपने डॉक्टर से इसके इस्तेमाल करने का तरीका पूछें। इसके फायदों के साथ-साथ इससे होने वाली हानियों के बारे में जानें। कई लोगों के लिए इसका उपयोग जोखिम भरा हो सकता है। निम्नलिखित स्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए:
और पढ़ें – Magnesium Oxide : मैग्नीशियम ऑक्साइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कुछ लोगों में मैग्ननिशियम लेने से पेट में खराबी, उल्टी, डायरिया की शिकायत हो सकती है।ज्यादा मात्रा में मैग्ननिशियम को लेने से शरीर में इसकी मात्रा अधिक हो जाएगी जो नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे अनियमित दिल की धड़कन , लो ब्लड प्रेशर, कंफ्यूजन, धीरे सांस लेना, कोमा और मृत्यु हो सकती है।
जरूरी नहीं सभी में ऊपर बताएं साइडइफेक्ट्स देखने को मिले। साइड इफेक्ट्स से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बलिस्ट या चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें – Meganeuron : मेगान्यूरॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
[mc4wp_form id=”183492″]
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें – Livogen XT tablet : लिवोजेन एक्सटी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह एनकैप्सुलेटेड मैग्नीशियम के रूप में उपलब्ध है।
अगर आप मैग्नीशियम से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Magnesium/https://ods.od.nih.gov/factsheets/Magnesium-HealthProfessional/Accessed on 14/07/2020
Magnesium basics/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4455825/Accessed on 14/07/2020
Magnesium in diet/https://medlineplus.gov/ency/article/002423.htm/Accessed on 08/01/2020
What you should know about magnesium/https://www.health.harvard.edu/staying-healthy/what-you-should-know-about-magnesium2/Accessed on 08/01/2020