क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
कलौंजी भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाला मसाला है। पौराणिक समय से इसका इस्तेमाल दवाओं में भी किया जा रहा है। इंग्लिश में इसे ब्लैक सीड्स (Black seeds or Nigella Seeds) कहते हैं।
इसका बोटानिकल नाम ‘निजेला सेटाइवा’ (Nigella sativa) है, जो लैटिन शब्द नीजर (यानी काला) से बना है। ये Ranunculaceae परिवार से ताल्लुक रखती है।
इसके छोटे से दाने स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ये कई लवण और पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में इसे संजीवनी बूटी बताया गया है।
और पढ़ेंः Irvingia Gabonensis: अफ्रीकी आम क्या है?
एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant):
हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का ऑक्सीकरण होने से रोकते हैं।
इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ती है। इसके अलावा, एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाली क्षति से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
दिल (Heart) को फिट रखता है :
कलौंजी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड ट्राइगलिसराइड (Blood Triglyceride) को कम कर दिल से संबंधित बीमारियों (Heart disease) के होने के खतरे को कम करती है।
डायबिटीज (Diabetes) को करे कंट्रोल :
कलौंजी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। कुछ अध्ययनों के अनुसार इसके पाउडर का सेवन करने वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल में सुधार देखा गया। इसके अलावा ये डायबिटीज से ग्रसित लोगों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखती है।
कैंसर (Cancer) से बचाव :
कई अध्ययनों में पाया गया है कि कलौंजी में कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं जो कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं। हालांकि, अभी इस पर और शोध किए जाने की जरूरत है।
सूजन (Swelling) को करे दूर :
कलौंजी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को दूर करने में मददगार हैं।
लिवर (Liver) को रखे फिट :
लिवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। ये शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकाल इंफेक्शन (Infection) से सुरक्षित रखता है। एक शोध के अनुसार कलौंजी लिवर को किसी भी तरह की इंजरी और डैमेज से सुरक्षा प्रदान करती है।
वजन (Weight) कम करने में मददगार :
कई अध्ययनों में यह बात साबित हो चुकी है कि ब्लैक सीड बॉडी मास इंडेक्स (BMI) को कम करते हैं। जर्नल ऑफ डायबिटीज एंड मेटाबोलिक डिसऑर्डर में छपे एक शोध के अनुसार कलौंजी का तेल मोटापे को कम करने में लाभदायक है।
स्पर्म काउंट (Sperm count) बढ़ाने में लाभदायक :
एक शोध के अनुसार, असामान्य शुक्राणु और बांझपन (Fertility) वाले पुरुषों पर परीक्षण में पाया गया है कि चिरौंजी का तेल शुक्राणु की गतिशीलता में सुधार कर सकता है।
इन परेशानियों को भी करता है दूर :
कैसे काम करती है कलौंजी?
कलौंजी कई लवण और पोषक तत्वों का स्त्रोत है। इसमें कई तरह के अमीनो एसिड (Amino acid) और प्रोटीन (Protein) पाए जाते हैं। यह आयरन, सोडियम, कैल्शियम (Calcium), पोटैशियम और फाइबर (Fiber) से भरपूर होती है। इन्हीं गुणों की वजह से कलौंजी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है।
और पढ़ें: Wild carrot: जंगली गाजर क्या है?
[mc4wp_form id=”183492″]
कलौंजी का सीमित मात्रा में सेवन करना ही ठीक है। इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। कलौंजी पाउडर और कलौंजी के तेल को दवाई के तौर पर कुछ समय तक लेना सुरक्षित है, लेकिन अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट या हर्बलिस्ट से परामर्श करें, यदि :
दवाइयों की तुलना में हर्ब्स लेने के लिए नियम ज्यादा सख्त नहीं हैं। बहरहाल, यह कितना सुरक्षित है इस बात की जानकारी के लिए अभी और भी रिसर्च किए जाने की जरूरत है।
इस हर्ब को इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरे और फायदों को अच्छी तरह से समझ लें। हो सके तो अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे इस्तेमाल करें।
और पढ़ें: Potato: आलू क्या है ?
और पढ़ें : cypress : सरो क्या है?
जरूरी नहीं सभी में ये साइड इफेक्ट्स दिखाई दें। कुछ लोगों में इससे अलग साइड इफेक्ट्स भी दिख सकते हैं। अगर आपको इसकी अधिक जानकारी चाहिए तो एक बार किसी चिकित्सक या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें।
और पढ़ें: Bean Pod: बीन की फली क्या है?
कलौंजी को लेने की सही खुराक
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। डॉक्टर या हर्बलिस्ट की राय के बिना इस दवा का इस्तेमाल नहीं करें।
और पढ़ें: Sunk Cabbage : पत्ता गोभी क्या है?
किन रूपों में उपलब्ध है?
अगर आप कलौंजी के सेवन से जुड़े सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हालांकि अगर इसके सेवन से आपको कोई परेशानी या एलर्जी महसूस होती है, तो इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। डॉक्टर आपके हेल्थ कंडिशन को ध्यान में रखकर इसके सेवन की सलाह देंगे।
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच करने के लिए इस कैलक्युलेटर का उपयोग करें और पता करें कि क्या आपका वजन हेल्दी है। आप इस उपकरण का उपयोग अपने बच्चे के बीएमआई की जांच के लिए भी कर सकते हैं।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Health Benefits of Black Seed Oil/
https://www.onegreenplanet.org/natural-health/benefits-black-seed-oil-cholesterol-cancer-diabetes/Accessed on 24/08/2021
Health benefits of Kalonji seeds/https://www.freedomfromdiabetes.org/blog/post/health-benefits-of-kalonji-seeds/383/Accessed on 24/08/2021
Black Seed Herb, Inc./https://www.fda.gov/Accessed on 30/12/2019
Review on Clinical Trials of Black Seed (Nigella sativa ) and Its Active Constituent, Thymoquinone – https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5633670/ – Accessed on 9 November 2019
A review on therapeutic potential of Nigella sativa: A miracle herb – https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3642442/ – Accessed on 9 November 2019
Nigella sativa: https://www.fda.gov/inspections-compliance-enforcement-and-criminal-investigations/warning-letters/black-seed-herb-inc-515581-07112017 Accessed on 9 November 2019