जटामांसी (Jatamansi)
जटामांसी एक ऐसी आयुर्वेदिक रेमेडी है, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देती है।एलोपेसिया (Alopecia) और कीमोथेरेपी के बाद भी जटामांसी की मदद से हेयर ग्रोथ देखी गई है। इसलिए हेयर ग्रोथ के लिए हर्बल रेमेडीज (Herbal Remedies for Hair Growth) में जटामांसी एक मुख्य हर्ब के तौर पर जानी जाती है।
जिन्सेंग (Ginseng)
जिन्सेंग एक पुरानी प्राकृतिक रेमेडी (Natural remedy) है, जिसका इस्तेमाल कई समस्याओं में किया जाता है। हेयर लॉस के लिए यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है।इसमें मौजूद सैपोनिन्स (Saponins) हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है।
कैसे करें हर्बल ऑइल्स का इस्तेमाल?
कुछ हेयर ऑइल्स का इस्तेमाल शैंपू की तरह भी किया जा सकता है, जिसे गीले बालों में लगाया जाता है। इसलिए बॉटल पर लिखे इंस्ट्रक्शन को ध्यान में रखते हुए हेयर ऑइल का इस्तेमाल करें। इन हर्बल ऑइल को लगाने के लिए साफ हाथों का इस्तेमाल करें, धीरे-धीरे सिर पर मसाज करते हुए इसे बालों में फैलाएं।
हेयर ग्रोथ के लिए हर्बल रेमेडीज (Herbal Remedies for Hair Growth) में अभी हमने जाना हर्बल ऑइल्स के बारे में, अब हम बात करेंगे पॉलीहर्बल ऑइंटमेंट के बारे में, जो बालों की ग्रोथ में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।
और पढ़ें: तनाव सेहत के साथ बालों के लिए है घातक, इसके कारण बदल सकता है बालों का रंग
हेयर ग्रोथ के लिए हर्बल रेमेडीज : पॉलीहर्बल ऑइंटमेंट (Polyherbal ointments)

हर्बल ऑइंटमेंट (Herbal ointments) को हर्बल साल्व्स (Herbal salves) भी कहते हैं। इसे हर्ब, लेनोलिन, पेट्रोलियम जेली और पानी को मिलाकर बनाया जाता है। इसके अलावा इसमें बी वैक्स या कोको बटर का भी इस्तेमाल होता है। इसमें आम तौर पर हर्बल एक्सट्रैक्ट (Herbal extract) मिलाया जाता है। आइए जानते हैं कौन से पॉलीहर्बल ऑइंटमेंट का इस्तेमाल आप हेयर ग्रोथ के लिए कर सकते हैं।
गूजबेरी (Gooseberry)
गूजबेरी एक आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic herb) है, जो बालों की मजबूती बढ़ाकर हेयर ग्रोथ बढ़ाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो बालों की खूबसूरती में इजाफा करते हैं।
गोटूकोला (Gotu kola)
गोटूकोला भी एक जाना माना आयुर्वेदिक हर्ब है। यह बालों की लंबाई बढ़ाने से लेकर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने का काम करता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
यह एक ट्रॉपिकल प्लांट (Tropical plant) है, जो त्वचा के जलने या इनडाइजेशन जैसी समस्या में काम आता है। साथ ही साथ एलोवेरा स्कैल्प की कंडीशनिंग में भी मददगार साबित होता है। इसे स्कैल्प में लगाने से हेयर ग्रोथ में बढ़ावा देखा गया है।
होली बेसिल (Holy basil)
होली बेसिल में बहुत सारी हीलिंग प्रॉपर्टीज (Healing properties) पाई जाती है, जो हेयर लॉस से बचाव करती है। इसके अलावा ये डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्याओं में भी मददगार साबित होती है।
और पढ़ें: बालों के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले जान लें उससे जुड़ी जरूरी बातें
कैसे करें पॉलीहर्बल ऑइंटमेंट का इस्तेमाल?
पॉलीहर्बल ऑइंटमेंट को सीधे स्कैल्प पर लगाया जाता है। साफ हाथों से ऑइंटमेंट को लेकर धीरे-धीरे स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के दौरान बॉटल पर लिखे इंस्ट्रक्शन जरूर पढ़ें।
हेयर ग्रोथ के लिए हर्बल रेमेडीज : हर्बल क्रीम (Herbal creams)

हर्बल क्रीम को हर्ब (Herb) से बने ऑइल और पानी के साथ बनाया जाता है। इनमें तेल की मात्रा कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह क्रीम आसानी से स्कैल्प की स्किन में एब्सॉर्ब हो जाती है, जिसकी वजह से आपको चिकनाहट महसूस नहीं होती। आइए जानते हैं इन हर्बल क्रीम (Herbal cream) के बारे में।