अवेंस रोसासिया परिवार का एक पौधा है। इसका वानस्पातिक नाम जीयम (Geum) है। ये रोसासिए (Rosaceae) परिवार से ताल्लुक रखता है। इसके फूल लाल, पीले और सफेद रंग के होते हैं जो बसंत और ग्रीष्म ऋतू में निकलते हैं। इसके जमीन से ऊपर वाले हिस्से का प्रयोग दवाओं में किया जाता है। इसकी जड़ की खुशबू और स्वाद लौंग जैसा होता है। कई लोग लौंग की जगह इसका प्रयोग करते हैं। इसकी जड़ डायरिया और डायजेशन संबंधित परेशानियों में बेहद उपयोगी मानी जाती है। इसके अलावा ये मुंह की सूजन को दूर करने में भी मदद करता है।

बवासीर:
इस जड़ी बूटी का उपयोग बवासीर के लक्षणों के उपचार के लिए किया जाता है। बवासीर में इस्तेमाल की जाने वाली मलहमों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। बवासीर के मरीजों के लिए ये वरदान समान है।
डायजेस्टिव संबंधित परेशानियों को करे दूर:
अवेंस डायजेस्टिव संबंधित कई सारी परेशानियों को दूर करता है। ये भोजन के अवशोषण के साथ-साथ आसान पाचन में भी मददगार है।
लिवर को रखे दुरुस्त:
ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में अहम भूमिका निभाता है। ये लिवर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर कर स्वास्थ्य को बनाए रखता है।
स्किन को रखे मेंटेन:
इसकी जड़ों का उपयोग स्किन स्पॉट्स के साथ-साथ त्वचा पर झुर्रियों के इलाज के लिए भी किया जाता है। बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसको शामिल किया जाता है।
ओरल हेल्थ:
इस हर्ब का प्रयोग ओरल हेल्थ मेंटेन करने के लिए किया जाता है। ये मसूड़ों को कसने के साथ-साथ किसी भी ओरल समस्या के इलाज में मदद करती है। यह पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ गले की एलर्जी के इलाज में भी सक्षम है।
बुखार से राहत:
इस जड़ी बूटी का प्रयोग बुखार से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसे ड्राय रूप में स्टोर किया जाता है और इस तरह की कई स्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
मासिक धर्म संबंधित परेशानियों को करे दूर:
अवेंस अत्यधिक डिस्चार्ज के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा ये पीएमएस के लक्षणों से भी राहत दिलाता है।
इन परेशानियों में भी मददगार:
अवेंस कैसे काम करता है इस बारे में अधिक शोध करने की जरूरत है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से कंसल्ट करें। हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि अवेंस में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं जो प्रोस्टाग्लैंडिन्स का उत्पादन करने और साइक्लोऑक्सिजिनेज को कम करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा इसमें एस्ट्रिंजेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
और पढ़ें: Marigold : गेंदे का फूल क्या है?
इसका इस्तेमाल किसी डॉक्टर या हर्बलिस्ट की देखरेख में ही करें। अपने डॉक्टर, फार्मासिस्ट या औषधि विशेषज्ञ से सलाह लें, अगर:
वैज्ञानिक अध्ययनों की कमी के कारण अवेंस को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी कम है। इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरूरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरुरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Maitake mushroom: मेटेक मशरूम क्या है?
अवेंस से आपको नीचे बताए गए साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरुरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें: Lentinan: लेंटिनन क्या है?
उल्टी: दस मिनट के लिए दो चम्मच सूखी अवेंस की जड़ को एक कप पानी में रखें। दो से तीन दिन तक इसे पिएं।
डायरिया: आधे घंटे के लिए एक कप पानी में एक चम्मच अवेंस रूटस्टॉक भिगोएं। सोने से पहले इसे पिएं।
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें: Lychee : लीची क्या है?
अवेंस निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
अवेंस से जुड़ी अगर आप कोई और जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया। अगर आपको उपरोक्त बताई कोई परेशानी है तो आप इस हर्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हर एक की मेडिकल कंडिशन अलग होती है। इसलिए किसी भी हर्ब को लेने से पहले एक बार डॉक्टर या हर्बलिस्ट से जरूर कंसल्ट करें। आपको हमारा ये लेख कैसा लगा ये कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
संबंधित लेख:-
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Skidmore-Roth, Linda. Mosby’s Handbook Of Herbs & Natural Supplements. St. Louis, MO: Mosby, 2001. Print version. Page 42.
Avens. http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-302-avens.aspx?activeingredientid=302&activeingredientname=avens. Assessed December 09, 2019.
https://www.avensonline.org/ Assessed December 09, 2019.
https://omnetpp.org/download-items/AVENS.html Assessed December 09, 2019.
https://www.friendsofthewildflowergarden.org/pages/plants/yellowavens.html Assessed December 09, 2019.
Current Version
29/12/2021
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Bhawana Awasthi
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar