backup og meta

Calabar Bean: कैलबार बीन क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/12/2021

Calabar Bean: कैलबार बीन क्या है?

परिचय

कैलबार बीन क्या है?

कैलबार बीन एक फलदार पौधे का बीज है। इसका वानस्पतिक नाम फिजोस्टिग्मा वेनोसिनम (Physostigma venenosum) है। इस बीज को चबाकर खाने के लिए मना किया जाता है, क्योंकि इसमें कई जहरीले पदार्थ होते हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए इसे निगलने की सलाह दी जाती है। कई दवाओं में इसका प्रयोग किया जाता है। ये फेबासी (Fabaceae) परिवार से ताल्लुख रखता है।

यह भी पढ़ें: Basil: तुलसी क्या है?

उपयोग

कैलबार बीन का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?

  • यह कब्ज में आंतों की अनियंत्रित मांसपेशियों के लिए एक उत्तेजक के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • यह एक नार्कोटिक हर्ब है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को दबाता है, आंख की पुतली को सिकोड़ता है, रक्तचाप बढ़ाता है और पेरिस्टलसिस को उत्तेजित करता है।
  • ग्लूकोमा के इलाज में आई बॉल पर दबाव को कम करने के लिए इसका उपयोग आई ड्रॉप में किया जाता है।
  • न्यूरोमस्कुलर रोगों के उपचार विशेष रूप से मायस्थेनिया ग्रेविस और पोस्ट-ऑपरेटिव कब्ज के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसका उपयोग टेटनस, मिर्गी और गठिया जैसी स्थितियों के उपचार में भी किया जाता है।
  • नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कतों में भी इसे दवा के तौर पर दिया जाता है।
  • इसको फोटोफोबिया जैसी समस्याओं के साथ रेटिनाइटिस के उपचार में भी उपयोग किया जाता है।
  • कई शोध में इसे अल्जाइमर के लिए भी फायदेमंद बताया है।
  • इसका उपयोग अवसादग्रस्तता की क्रिया जैसे एंग्जायटी और एपिलेप्सी में किया जाता है।
  • इसका उपयोग कॉर्निया के मार्जिन के साथ अल्सरेशन के उपचार में किया जाता है।
  • कब्ज से निजात दिलाता है।
  • हैजा में भी है फायदेमंद।

कैसे काम करता है कैलबार बीन?

कैलबार बीन कैसे काम करता है इस बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें। हालांकि, कुछ बताते विशेषज्ञ हैं कि कैलबार बीन में ऐसे केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के बीच संकेतों को प्रभावित करता है। ये केमिकल शरीर के बहुत सारे हिस्सों पर असर डालता है।

यह भी पढ़ें: Chocolate: चॉकलेट क्या है?

सावधानियां और चेतावनी

कितना सुरक्षित है कैलबार बीन का उपयोग?

निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको कैलबार बीन या किसी पदार्थ से एलर्जी है या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन जैसे लिवर की बीमारी है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। कैलबार बीन का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

ये लोग बरतें खास सावधानी:

कैलाबार बीन अत्यंत विषैला है, जिस वजह से यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। निम्नलिखित लोगों को इसके उपयोग से खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं।
  • पार्किंसंस रोग।
  • दिल संबंधित कोई रोग हैं या फिर दिल की धड़कन धीमी है।
  • अस्थमा के मरीज।
  • डायबिटीज पेशेंट्स इसका इस्तेमाल न करें।
  • ब्लड सर्क्युलेशन खराब है तो भी इसका सेवन न करें।
  • इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में ब्लॉकेज।

इन दवाओं के साथ न करें इसका प्रयोग:

अगर आप किसी दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो इसके साथ कैलबार बीन का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से जरूर कंसल्ट करें। नीचे बताई दवाओं के साथ कैलबार बीन का सेवन करने से घातक परिणाम हो सकते हैं।

  • एंटीकोलिनर्जिक दवाएं (Anticholinergic drugs): कैलबार बीन में कुछ ऐसे केमिकल होते हैं, जो दिमाग और दिल पर असर डालते हैं। एंटीकोलिनर्जिक दवाओं का भी ये ही काम होता है। कैलबार बीन और एंटीकोलिनर्जिक दवाएं अलग-अलग तरीके से काम करती हैं। दोनों को साथ में लेने से दिक्कत हो सकती है।
  • एट्रोपिन, स्कोपोलामाइन और कुछ दवाएं जो एलर्जी और डिप्रेशन के लिए इस्तेमाल की जाती हैं उनके साथ भी कैलबार बीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Red sandalwood: लाल चंदन क्या है?

साइड इफेक्ट्स

कैलबार बीन से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

कैलबार बीन वैसे तो सुरक्षित है लेकिन, कुछ लोगों में इसके सेवन से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन परेशानियों में शामिल है-

जरूरी नहीं सभी में ये साइड इफेक्ट्स दिखाई दें। इनसे अलग साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर आपको इसकी अधिक जानकारी चाहिए तो एक बार किसी चिकित्सक या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें।

यह भी पढ़ें: Rice Bran Oil : राइस ब्रैन ऑयल क्या है?

डोसेज

कैलेबार बीन को लेने की सही खुराक क्या है?

इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें। कैलेबार बीन पर अभी भी रिसर्च किये जा रहे हैं इसलिए कई बार लोगों के हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखकर इसके सेवन की सलाह दी जाती है।  

यह भी पढ़ें: Wild carrot: जंगली गाजर क्या है?

उपलब्ध

किन रूपों में उपलब्ध है कैलेबार बीन?

कैलेबार बीन निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

  • रॉ कैलेबार बीन

अगर आप कैलेबार बीन से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।

और पढ़ें:-

ब्लूबेरी (नीलबदरी) को सुपरफूड क्यों कहा जाता है? 

सब्जा (तुलसी) के बीज से कम करें वजन और इससे जुड़े 8 अमेजिंग बेनिफिट्स

प्रदूषण से बचने के लिए आजमाएं यह हर्बल मैजिक लंग टी

Strawberry: स्ट्रॉबेरी क्या है?

ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अपनाएं डैश डायट (DASH Diet), जानें इसके चमत्कारी फायदे

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/12/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement