इंटेस्टाइन (आंत) के अंदर के ऊपरी लेयर में सूजन आना गैस्ट्रोएंटेराइटिस (Gastroenteritis) कहलाता है। ऐसा माना जाता है की बुखार होने की वजह से ऐसा होता है लेकिन, यह धारणा गलत है। ऐसा इंफेक्शन होने की वजह से होता है। ऐसा दूषित खाद्य पदार्थ, पानी या किसी कारण व्यक्ति में हुए इंफेक्शन की वजह से होता है। वैसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस का सबसे सामान्य कारण (Cause of Gastroenteritis) डिहाईड्रेशन (Dihydrestion) माना जाता है। ऐसा अत्यधिक डायरिया (Diarrhea) और उल्टी (Vomiting) होने के कारण होता है।

गैस्ट्रोएंटेराइटिस सामान्य परेशानी है। यह नवजात, बच्चों, वयस्क और उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर (Weak Immune System) होता है। इस बीमारी से बचने का सबसे सही उपाय है अपने हाथों को खाने से पहले धोना या सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना। परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर उपाय है।
गैस्ट्रोएंटेराइटिस के सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं:
इन लक्षणों के 1 से 3 दिनों के बाद इंफेक्शन की समस्या हो सकती है, जो 1 से 2 दिनों या ज्यादा से ज्यादा 10 दिनों में ठीक हो सकता है।
इन लक्षणों के अलावा और भी लक्षण हो सकते हैं। इसलिए परेशानी महसूस होने या समझ आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: दस्त से राहत पाने के लिए आसान घरेलू उपाय
निम्नलिखित परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
नवजात या बच्चों में परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इन परेशानियों में शामिल हैं:
वायरल इंफेक्शन (Viral Infection), बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial Infection) या पैरासाइट इंफेक्शन (Parasite Infection) के कारण गैस्ट्रोएंटेराइटिस की समस्या होती है। ऐसा दूषित खाद्य पदार्थ, पानी या किसी कारण व्यक्ति को हुए इंफेक्शन की वजह से होता है।
वायरल इंफेक्शन का मुख्य कारण है नोरोवायरस (Norovirus) और रोटावायरस (Rotavirus)
हालांकि, कुछ लोगों को ई.कोली (E.coli) और साल्मोनेला (Salmonella) की वजह से होता है। ऐसा कच्चे खाने (ठीक से पका हुआ नहीं), पोल्ट्री और या अंडा खाने की वजह से होता है।
और पढ़ें : पेट दर्द (Stomach Pain) से निपटने के लिए जानें आसान घरेलू उपाय
निम्नलिखित कारणों की वजह से परेशानी बढ़ सकती है:
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें और सलाह लें।
निम्नलिखित शारीरिक जांच के आधार पर निदान किया जाता है:
गैस्ट्रोएंटेराइटिस के इलाज के लिए आराम करना जरूरी है साथ ही खूब सारा तरल पदार्थ का सेवन करना भी अनिवार्य है। डॉक्टर लक्षणों के आधार पर दवा से इलाज शुरू करते हैं।
और पढ़ें : पेट दर्द हो या सिर दर्द सोंठ बड़े काम की चीज है जनाब!
गैस्ट्रोएंटेराइटिस होने की स्थिति में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
और पढ़ें : जानिए, संतुलित आहार स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है
निम्नलिखित टिप्स अपनाकर गैस्ट्रोएंटेराइटिस से बचा जा सकता है:
इस आर्टिकल में हमने आपको गैस्ट्रोएंटेराइटिस से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Viral gastroenteritis (stomach flu) https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/viral-gastroenteritis/symptoms-causes/syc-20378847 Accessed on 14/12/2019
Viral gastroenteritis (stomach flu) https://medlineplus.gov/ency/article/000252.htm Accessed on 14/12/2019
Gastroenteritis https://healthywa.wa.gov.au/Articles/F_I/Gastroenteritis Accessed on 14/12/2019
Viral gastroenteritis fact sheet https://www.health.nsw.gov.au/Infectious/factsheets/Pages/viral-gastroenteritis.aspx Accessed on 14/12/2019
Gastroenteritis https://www.cedars-sinai.org/health-library/diseases-and-conditions/v/viral-gastroenteritis.html Accessed on 14/12/2019
Viral Gastroenteritis https://www.cedars-sinai.org/health-library/diseases-and-conditions/v/viral-gastroenteritis.html Accessed on 14/12/2019
Current Version
09/11/2021
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha