हेल्थ कॉन्शियस लोग हमेशा कम कैलोरी वाले फूड प्रोडक्ट्स की ओर भागते हैं और सिलेरी (Celery) कम कैलोरी वाले आहार की लिस्ट में काफी आगे है। सिलेरी एक प्लांट है जिसे लोग वेजीटेबल के रूप में प्रयोग करते हैं। सिलेरी के फायदे (Benefits of Celery) बहुत से हैं। लोग इसे कच्चा या फिर पका कर खाते हैं। कुछ लोग सिलेरी का यूज त्वचा में लगाने के लिए भी करते हैं, ताकि मच्छर भाग जाएं। वहीं कुछ लोग इस प्लांट का उपयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात पाने के लिए भी करते हैं। सिलेरी में पाए जाने वाले रसायन इसे फायदेमंद बनाते हैं। आपको बताते चले कि इस बारे में बहुत कम रिसर्च हुई है।