backup og meta

ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर : गम्भीर मानी जाती है ब्रेन ट्यूमर की ये स्थिति, समय पर पहचान है बेहद जरूरी

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/02/2022

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर : गम्भीर मानी जाती है ब्रेन ट्यूमर की ये स्थिति, समय पर पहचान है बेहद जरूरी

    ब्रेन ट्यूमर, नाम सुनते ही दिमाग़ में एक गम्भीर बीमारी का ख्याल आता है। और हो भी क्यों न, क्योंकि ब्रेन ट्यूमर की समस्या पूरे ब्रेन को ही नहीं, बल्कि आपके पूरे शरीर को प्रभावित करती है। ब्रेन, जिसके बिना हमारा शरीर काम नहीं कर सकता, इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी माना जाता है। लेकिन जब सामना ब्रेन ट्यूमर जैसी स्वास्थ्य स्थिति से होता है, तो समस्या को गम्भीर बनते टाइम नहीं लगता। आज हम बात करने जा रहे हैं, ऐसी ही एक गम्भीर स्थिति के बारे में, जिसे ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) का नाम दिया गया है। ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर मुश्किल से ठीक होने वाली गम्भीर समस्या मानी जाती है, जिसके बारे में जानने से पहले, आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor)  क्या है। 

    और पढ़ें: Brain tumor: ब्रेन ट्यूमर क्या है?

    ब्रेन ट्यूमर क्या है? (Brain tumor)

    आपने पहले भी सुना होगा, ब्रेन ट्यूमर, दिमाग में होने वाली असामान्य सेल्स ग्रोथ के कारण होता है। ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) अलग-अलग तरह के हो सकते हैं, जिसमें मैलिग्नैंट (Malignant), जो कैंसेरियस ट्यूमर होते हैं और बिनाइन , जो नॉन कैंसेरियस ट्यूमर कहलाते हैं। ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर, मैलिग्नैंट ट्यूमर कहलाते हैं, जो कैंसेरियस माने जाते हैं। जो ब्रेन ट्यूमर शरीर के अन्य भागों से शुरू होकर दिमाग की ओर फैलते चले जाते हैं, उन्हें सेकेंडरी ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है। सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर में ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) का सामवेश होता है। ये ट्यूमर तेज़ी से ब्रेन सेल्स को अपनी गिरफ़्त में लेते चले जाते हैं और इस स्थिति में मरीज़ को अलग-अलग थेरेपिज का सहारा लेना पड़ता है। इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करने से पहले आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या हो सकते हैं।

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर : लक्षणों को पहचानना है बेहद जरूरी (Grade 3 brain tumor Symptoms)

    जैसा कि आप सभी जानते हैं ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) का ट्रीटमेंट, इसके प्रकार, साइज के साथ-साथ लोकेशन पर भी निर्भर करता है। जो अलग-अलग टेस्ट के ज़रिए डॉक्टर पर लगाते हैं। लेकिन ब्रेन टाइमर की इस स्टेज तक मरीज़ में इसके गम्भीर लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जो इस प्रकार हैं –  

    • गंभीर सिर दर्द
    • नॉशिया या उल्टी (Vomiting)
    • देखने में समस्या
    • आंखों की कमजोरी
    • बैलेंस करने में तकलीफ (Trouble balancing)
    • बोलने में परेशानी
    • बिहेवियर में बदलाव
    • सुनने में समस्या
    • सीज़र्स (Seizures)

    ये लक्षण ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) की स्थिति की ओर इशारा करते हैं। यदि आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) कैंसर की गम्भीर स्थिति मानी जाती है, ऐसे में समय ना गंवाते हुए आपको जल्द से जल्द अपॉइंटमेंट बुक कर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आइए अब जानते हैं, ब्रेन ट्यूमर होने के कारण क्या हो सकते हैं।

    और पढ़ें: Wilms’ Tumor: विल्म्स ट्यूमर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर : कारण हो सकते हैं कई (Grade 3 brain tumor Causes)

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor)

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर के कारणों में बहुत से फैक्टर्स काम कर सकते हैं। ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन के किसी भी हिस्से में पैदा हो सकता है और धीरे-धीरे ये ब्रेन के हेल्दी सेल्स में फैलने लगता है। ये खास तौर पर ब्रेन के कुछ हिस्से जैसे कि मैंनिंजस, क्रेनियल नर्व्स, पिट्यूटरी ग्लैंड या पीनियल ग्लैंड से शुरू होता है और सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में तेज़ी से फैलने लगता है। ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) में डीएनए में तेज़ी से बदलाव होते हैं और इस म्यूटेशन की वजह से डीएनए के निर्माण में दिक्कत पैदा होती है। ये सेल्स तेजी से बढ़ते हैं और धीरे धीरे आसपास मौजूद हेल्दी सेल्स को खत्म करने लगते हैं। इन्ही असामान्य और खराब सेल्स के बढ़ने की वजह से ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर हो सकता है, इसलिए समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान देकर इलाज करवाना बेहद जरूरी माना जाता है। ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) के लिए कई रिस्क फैक्टर भी काम करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर – ये हैं रिस्क फ़ैक्टर्स (Grade 3 brain tumor Risk factors)

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) कई रिस्क फ़ैक्टर्स के कारण हो सकता है। जिसमें कुछ रिस्क फ़ैक्टर्स इस प्रकार हैं – 

  • उम्र, ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में बड़ा रोल निभाती है। बुजुर्गों में ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) होना सामान्य माना जाता है। हालांकि ब्रेन ट्यूमर की तकलीफ आपको किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन कैंसर की इस स्थिति का इलाज मुश्किल साबित होता है।
  • इसका दूसरा रिस्क फैक्टर है रेडिएशन। कई तरह के रेडिएशनन ऐसे होते हैं, जिनके संपर्क में आने से लोगों को ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) हो सकता है। 
  • साथ ही साथ जिन लोगों के परिवार में पहले से ही ब्रेन ट्यूमर से जुड़ी फैमिली हिस्ट्री हो, उन लोगों को ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए ये सभी रिस्क फ़ैक्टर्स आपको ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर की स्थिति के करीब ले जाते हैं। आइए अब जानते हैं क्या है ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर की स्थिति।
  • और पढ़ें: Stomach Tumor: पेट में ट्यूमर होना कितना खतरनाक है? जानें इसके लक्षण

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर : ये स्थिति क्यों मानी जाती है ब्रेन ट्यूमर की गम्भीर स्थिति? (Grade 3 brain tumor)

    जब ग्रेड टू ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) का इलाज ना करवाया जाए, तो यह तेज़ी से मस्तिष्क के अन्य भागों में फैलने लगता है और तेज़ी से ब्रेन के अन्य हिस्सों को भी अपनी गिरफ़्त में ले लेता है। ब्रेन ट्यूमर की इसी स्थिति को ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) का नाम दिया गया है। ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर को सिर्फ़ सर्जरी की मदद से निकाला नहीं जा सकता, बल्कि इसके लिए हैवी मेडिकेशन की भी जरूरत पड़ती है। ये ट्यूमर सर्जरी के बाद भी दोबारा वापस आ सकता है। इसलिए ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर की स्थिति से निजात पाना आसान नहीं होता। इसलिए समय रहते ब्रेन ट्यूमर की शुरूआती स्टेज में यदि इसका पता लगा लिया जाए, तो इससे मरीज़ की स्थिति नहीं बिगड़ती। ब्रेन ट्यूमर का पता लगाने के लिए कई उपाय मौजूद हैं। आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के निदान से जुड़ी ये जरूरी बात। 

    ब्रेन ट्यूमर का निदान : डॉक्टर की सलाह है सबसे जरूरी (Grade 3 brain tumor Diagnosis) 

    यदि आप कुछ समय से ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) से जुड़े सिवियर लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से को इसकी जानकारी देनी चाहिए। ऐसे में डॉक्टर आपको कुछ तरह की जांच करवाने की सलाह दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं – 

    न्यूरोलॉजिकल एग्जामिनेशन (Neurological examination) : इस तरह के टेस्ट में आपके देखने, सुनने, संतुलन, सजगता इत्यादि की जांच की जाती है। इससे जुड़ी किसी भी तरह की शारीरिक समस्या से मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इस टेस्ट के दौरान शरीर के किसी भी हिस्से में हो रही परेशानी के बारे में सही जानकारी मिल जाती है।

    इमेजिंग टेस्ट (Imaging test) : मैग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग (MRI) या सिटी स्कैन की मदद से ब्रेन से जुड़ी हर एक जानकारी आपको मिल सकती है। इसके अलावा एंजियोग्राम एमआरए और एक्स-रे की मदद से भी डॉक्टर ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) का पता लगा सकते हैं।

    बायोप्सी (Biopsy) : बायोप्सी की मदद से भी ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर का पता चल सकता है। इस टेस्ट में ब्रेन टिशू की जांच की जाती है, जिससे ट्यूमर होने या ना होने की स्थिति का पता लगाया जा सके।

    इस तरह आप ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर का पता लगा सकते हैं। डॉक्टर आपकी ज़रूरत के मुताबिक़ आपको इनमें से किसी टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। आइए अब जानते हैं आप कैसे ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) की स्थिति में ट्रीटमेंट ले सकते हैं।

    और पढ़ें: Spinal tumor: स्पाइनल ट्यूमर क्या है?

    ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर : जल्द से जल्द ट्रीटमेंट है जरूरी (Grade 3 brain tumor Treatment)

    क्योंकि ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) आक्रामक माने जाते हैं, इसलिए जल्द से जल्द इसका निदान कर नियमित निगरानी के साथ-साथ सर्जरी द्वारा इसे निकालना जरूरी हो जाता है । इसके बाद भी आपको हैवी मेडिकेशन और अलग-अलग थेरेपीज की जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि ये ब्रेन ट्यूमर दोबारा हो सकता है, इसलिए समय-समय पर ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) पर नियमित स्कैन के साथ नजर रखी जाती है। इस तरह ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर की स्थिति को संभाला जाता है। इस स्थिति में मरीज़ को कुछ थेरेपीज की जरूरत पड़ सकती है, जिनका सहारा इस तरह के उच्च श्रेणी के ट्यूमर की स्थिति में किया जाता है, जिसमें इनका समावेश होता है –

    हालांकि अलग-अलग ब्रेन ट्यूमर की स्थितियों के लिए अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट दिए जा सकते हैं, इसलिए चाहे आपको ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) हो या समय के साथ ये स्थिति गम्भीर होती गई हो, आपको डॉक्टर से संपर्क में रहने की बेहद जरूरत है। इसके लिए डॉक्टर लंबे समय तक आपके ट्यूमर पर नजर रखेंगे और आपकी जरूरत के अनुसार आपको उपचार प्रदान करेंगे।

    और पढ़ें: Vulvar cancer: वल्वर कैंसर रेयर है, लेकिन इलाज भी संभव है!

    इसके अलावा ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर के ट्रीटमेंट के बाद आपको अपनी अपने खान-पान, जीवनशैली में बदलाव और परहेज़ पर भी ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इसलिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ आप ग्रेड थ्री ब्रेन ट्यूमर (Grade 3 brain tumor) की तकलीफ में बेहतर महसूस कर सकते हैं। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement