एसमीज प्लस एसिक्लोफेनेक और पैरासिटामॉल का कॉम्बिनेशन है। यह एक नॉन-स्टेरॉयड एंटी-इनफ्लमेटरी ड्रग है, जिसका इस्तेमाल ऑस्टियोअर्थराइटिस, रयूमेटाइड अर्थराइटिस और एंक्युलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) के इलाज के लिए किया जाता है। यह हमारे शरीर में सूजन और दर्द को पैदा करने वाले केमिकल प्रोस्टाग्लैंडीन सीक्रेशन (prostaglandin secretion) को ब्लॉक करने का काम करती है।

एसमीज प्लस को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
एसमीज प्लस की सामान्य डोज 100 मिलीग्राम टेबलेट दिन में दो बार है। पहली डोज सुबह और दूसरी डोज शाम को लें। दिन में अधिकतम दो टेबलेट ली जा सकती हैं।
हालांकि इसकी खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए डॉक्टर से चर्चा करें।
एसमीज प्लस निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
एसमीज प्लस की डोज मिस हो जाती है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपकी अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को ना लें। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक ना लें।
और पढ़ें : Mahacef Plus: महासेफ प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नही होते हैं। हालांकि यहां सभी साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर इन साइड इफेक्ट्स को लेकर आपको कोई चिंता है तो इस बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें:
गर्भावस्था के दौरान इस दवा का सेवन सुरक्षित नहीं है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं या गर्भधारण की योजना बना रही हैं तो इस बात की जानकारी अपने डॉक्टर को दें। स्तनपान के दौरान भी एसमीज प्लस का इस्तेमाल करने से मना किया जाता है। यदि जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह पर सावधानीपूर्वक इसका इस्तेमाल करें।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहे हैं तो एसमीज प्लस उसके साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे दवा का असर प्रभावित होगा या गंभीर साइड इफेक्टस होने का भी खतरा रहता है। सुरक्षा के लिहाज से आप डॉक्टर को उन सभी दवाओं की जानकारी दें जिसका आप सेवन कर रहे हैं। निम्नलिखित दवाइयों के साथ इस दवा का इंटरैक्शन हो सकता है:
एल्कोहॉल के साथ एसमीज प्लस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को लेने से पहले आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
यदि आपको निम्नलिखित समस्याएं हैं तो एसमीज प्लस का सेवन ना करें:
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Acemiz Plus Usage: https://www.apollopharmacy.in/acemiz-plus-tablet.html Accessed February 28, 2019
Acemiz Plus: https://www.healthclues.net/blog/en/acemiz-plus/ Accessed February 28, 2019
Aceclofenac: https://www.medicines.org.uk/emc/product/4240/smpc Accessed February 28, 2019
Aceclofenac: https://www.drugbank.ca/drugs/DB06736 Accessed February 28, 2019
Paracetamol: https://www.drugs.com/paracetamol.html Accessed February 28, 2019
Acemiz Plus. https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/19780/acemiz-plus Accessed February 28, 2019
Current Version
19/10/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra