बीटाडीन क्रीम को पोवीडोन आयोडीन (Povidone Iodine) नामक तत्व पाया जाता है। यह क्रीम टॉपिकल एंटीसेप्टिक जर्मीकिडल दवा के तौर पर इस्तेमाल में लाई जाती है। इसे छोटे घावों को ठीक करने के साथ ही स्किन इंफेक्शन को ठीक करने के लिए मरीजों को दिया जाता है। यह छोटे व सेंसिटिव ऑर्गेनिज्म जैसे बैक्टीरिया, फंगस, प्रोटोजोआ सहित स्किन में मौजूद स्पोर्स को ठीक करने में मददगार हैं। इसे सिर्फ व सिर्फ बाहरी स्किन की सतह पर इस्तेमाल के लिए किया जाता है।

बीटाडीन क्रीम का इन परेशानियों को कम करने के लिए होता है इस्तेमाल
वैसे तो इस बीटाडीन क्रीम को उम्र, वजन, हाइट के साथ मरीज की मानसिक व शारीरिक स्थिति को देखते हुए कितना लगाना है और कितना नहीं तय किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि इस दवा को प्रभावित स्किन पर लगाने के पूर्व डॉक्टरी सलाह लें।
इस दवा को लगाने से ओवरडोज नहीं देखने को मिलता है। वहीं मरीज की स्थिति गंभीर नहीं होती है, लेकिन कुछ मामलों में इस दवा का इस्तेमाल करने से मरीज इनडायजेशन की शिकायत करते हैं। यदि कोई ऐसी शिकायत करें तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए वहीं इस मामले में जल्द से जल्द डॉक्टर के पास ले जाना जरूरी हो जाता है।
बीटाडीन क्रीम लगाना यदि भूल जाए तो याद आते ही उसे लगा लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगले समय से निर्धारित पहले से तय किए गए समय पर दवा लगाएं। एक साथ दो बार क्रीम न लगाएं।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Flomist Nasal Spray: फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
स्किन का वह एरिया जो इंफेक्शन से प्रभावित है वहां पर बीटाडीन क्रीम की पतली लेयर डॉक्टरी सलाह के बाद लगानी चाहिए। इसे कैसे इस्तेमाल करना है इसको लेकर पैकेज पर लिखे दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से फॉलो करना है। डॉक्टर के सुझाव के अनुसार ही दवा को लगाना चाहिए, न तो ज्यादा और न ही कम। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं सबसे अहम यह कि एक बार दवा लगाने के बाद उसे किसी बैंडेज या अन्य कपड़े आदि से कवर नहीं करना चाहिए। जबतक ऐसा करने के लिए आपका डॉक्टर न कहे। इस दवा को लगाने को लेकर भोजन से कोई खास कनेक्शन नहीं है। आप चाहे तो खाने के पहले या फिर खाना खाने के बाद में दवा लगा सकते हैं।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डॉक्टरी सलाह लें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें : Zerodol Th: जीरोडोल टीएच क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा का इस्तेमाल करने से कुछ बड़े तो कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे;
प्रेग्नेंसी के दौरान इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जब तक एकदम जरूरी न हो जाए यह दवा गर्भवती महिलाओं को नहीं दी जाती है। वहीं शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं के केस में भी जबतक एकदम जरूरी न हो इस दवा के उपयोग की सलाह नहीं दी जाती है। इसलिए जरूरी है कि इस दवा का इस्तेमाल करने के पूर्व डॉक्टर से रिस्क व बेनीफिट्स पर पहले से ही चर्चा कर ली जाए।
यह दवा अलग-अलग लोगों पर अलग तरीके से रिएक्शन करती है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही दवा का उपयोग करना चाहिए।
इन दवाओं के साथ हैं रिएक्शन की संभावनाएं
यदि आप नियमित तौर पर शराब का सेवन करते हैं तो इस दवा का इस्तेमाल करने के साथ शराब का सेवन करने को लेकर डॉक्टरी सलाह जरूर लें। शराब के साथ इस दवा का इस्तेमाल करने से क्या होगा इसको लेकर शोध नहीं किए गए हैं, इसलिए बेहतर यही होगा कि आप डॉक्टरी सलाह लें।
बीटाडीन क्रीम को घर में सामान्य रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें। इसे सूर्य कि किरणों से बचाकर रखें। 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन फ्रिज में रखने की गलती न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह दवा सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा इसे बच्चों और घर में यदि पालतू जानवर हो तो उनकी पहुंच से दूर रखना चाहिए। एक्सपायरी होने के पहले ही दवा को लगा लेना चाहिए, लंबे समय तक दवा लगाना है तो उसको लेकर डॉक्टरी सलाह लें। वहीं इसे इस्तेमाल करने के बाद क्रीम का ढक्कन कसकर टाइट करें। दवा को टॉयलेट में फ्लश नहीं करना चाहिए, इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे नष्ट करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लें।
अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Povidone-iodine/ https://www.drugbank.ca/drugs/DB06812 / Accessed on 26 June 2020
Povidone iodine/ https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Povidone-iodine / Accessed on 26 June 2020
Betadine® Antiseptic Cream/ https://betadine.com/betadine-products/betadine-antiseptic-cream/ / Accessed on 26 June 2020
BETADINE OINTMENT/ https://www.drugs.com/uk/betadine-ointment-leaflet.html / Accessed on 26 June 2020
BETADINE CREAM/ https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=d4839bfa-4e7a-0431-a7b8-8a34360ae30a / Accessed on 26 June 2020
Current Version
30/06/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare