एनटीडीएस यानि न्यूट्रल ट्यूब डिफेक्ट (neural tube defects), प्रेग्नेंसी से संबंधित एनीमिया, होमोसिस्टीन लेवल (homocysteine levels) के कारण प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फॉलिक एसिड का एल मिथैलफॉलेट नामक एक्टिव इंग्रीडिएंट्स मौजूद होता है, जो कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

विटामिन बी 6 के तत्व इस दवा में मौजूद होते हैं। जो शरीर के कई अंग को प्रभावी रूप से काम करने में मदद करते हैं। इस दवा के इस्तेमाल की बात करें तो सिजोफ्रेनिया या डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित लोगों में गिरते फोलेट लेवल (folate levels) या हाइपर होमोसिस्टीनेमिया (hyperhomocysteinemia) का इलाज करने के लिए इसे उपयोग किया जाता है। साथ ही इस दवा का इस्तेमाल फॉलेट की कमी के कारण होने वाली एनीमिया की बीमारी का इलाज करने के लिए भी होता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों व किशोरों को इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।
टेट्राफोल प्लस में पाए जाने वाले अहम तत्व
टेट्राफोल प्लस से होने वाले फायदे
टेट्राफोल प्लस टैबलेट की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है और उसी के अनुसार मरीज को इसका सेवन करना चाहिए। दवा की खुराक मरीज की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, रोग और इलाज की वृद्धि पर निर्भर करती है। इसलिए जरूरी है कि बिना डॉक्टरी सलाह के दवा का सेवन कतई न करें।
सुझाए गए दवा से यदि कोई ज्यादा डोज ले लेता है तो उस स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूरी हो जाती है। कई मामलों में मेडिकल इमरजेंसी तक की जरूरत पड़ती है।
टेट्राफोल प्लस का सेवन भूलने पर खुराक की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाय, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Frisium: फ्रीसियम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डॉक्टर के सुझाए अनुसार ही टेट्राफोल प्लस दवा का सेवन करना चाहिए। लंबे समय तक दवा का सेवन करने और ज्यादा मात्रा में दवा का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि डॉक्टरी सलाह ली जाए। इस दवा को चाहे तो खाना खाने के तुरंत बाद सेवन कर सकते हैं। ऐसे करने से पेट में इरीटेशन संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। दवा को चबाना नहीं है। किसी प्रकार का दुष्परिणाम दिखे तो डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए। वहीं बिना डॉक्टरी सलाह के दवा शुरू करना और बंद करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
इन बीमारियों में किया जाता है इस दवा का इस्तेमाल
इस दवा का इस्तेमाल करने से कुछ मेजर तो कुछ माइनर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जो निम्न हैं।
जब तक जरूरी न हो तब तक गर्भवती महिलाओं को इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। संभावना रहती है कि इस दवा का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स का सामना न करना पड़े। ऐसे में इस मामले में डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी हो जाता है। वहीं शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी जबतक एकदम जरूरी न हो तब तक उन्हें इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे में इस मामले में डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी हो जाता है।
और पढ़ें : Librium 10: लिब्रियम 10 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा अलग-अलग लोगों पर अलग अलग तरीके से रिएक्शन करती है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही दवा का उपयोग करना चाहिए।
इन दवाओं के साथ हैं टेट्राफोल प्लस रिएक्शन की संभावनाएं
शराब के साथ इस दवा के रिएक्शन को लेकर शोध नहीं किए गए हैं। ऐसे में सही यही है कि दवा का सेवन करने के साथ शराब का सेवन कर सकते हैं या नहीं इसके लिए डॉक्टरी सलाह लें। वैसे कोशिश यही रहनी चाहिए कि शराब का सेवन न ही करें तो उनकी स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। किसी विशेष डायट को लेकर भी डॉक्टस से सलाह ले लें।
दवा को घर में सामान्य रूम टेंप्रेचर पर ही रखें। कोशिश करें कि उसे सूर्य की किरणों से बचाकर रखें। 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन इसे फ्रिज में रखने की गलती न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो यह दवा सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगा। इसके अलावा इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। एक्सपायरी होने के पहले ही दवा का सेवन करें। उपयोग न होने पर इसे टॉयलेट में फ्लश न करें। दवा को डिस्पोज कैसे करना है? इस बारे में डॉक्टर या फर्मासिस्ट से सलाह लेना सही होगा।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डॉक्टरी सलाह लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Tetrafol PLUS Uses/
https://www.ndrugs.com/?s=tetrafol%20plus/Accessed on 23 June 2020
l-methylfolate/ https://www.cardiosmart.org/Healthwise/d057/73/d05773 /Accessed on 23 June 2020
L-METHYLFOLATE CALCIUM/ https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/fda/fdaDrugXsl.cfm?setid=76386336-417d-4f90-8171-1f745198ded2&type=display / Accessed on 23 June 2020
Current Version
29/06/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: shalu