ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड का प्रयोग दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। यह दवाई उस दर्द और सूजन को कम करती है जो ट्रामा, सर्जरी या रोजाना की दिनचर्या के कारण होती है। यह दवाई दो एंजाइम्स (ब्रोमेलैन, ट्रिप्सिन) और एक एंटी-ऑक्सिडेंट (रूटोंसाइड) के मेल से बनती है। एंजाइम्स प्रभावित क्षेत्र में ब्लड सप्लाई को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर उस पदार्थ का निर्माण करता है जिससे दर्द और सूजन से लड़ने में मदद मिलती है। एंटी-ऑक्सिडेंट शरीर को केमिकलस (फ्री रेडिकल्स) से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं।

ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
और पढ़ें : Trypsin: ट्रिप्सिन क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : तो क्या HIV की इस दवा से होगा कोरोना वायरस का इलाज?
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिंस या अन्य हर्बल सप्लिमेंट भी शामिल हैं। ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। अल्कोहल के साथ इसे लेने से अधिक नींद आना और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस दवाई को भोजन के साथ ले सकते हैं। लेकिन, कुछ खाने की चीज़ों जैसे मेथी, आलू, सोयाबीन आदि के साथ इसे लेने से इसका प्रभाव बदल सकता है। इसलिए, भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
इसके साथ ही यह खाने की इन चीज़ों के साथ भी इंटरैक्ट कर सकती है जैसे:
निम्नलिखित स्वास्थ्य स्थिति वाले रोगियों को इस दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए, अपने डॉक्टर को पहले ही हर उस रोग या स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताएं जिनसे आप गुजर रहे हैं।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
वयस्कों के लिए डोज
वयस्कों को तीन बार यह दवाई लेने की सलाह दी जाती है
बच्चे (6 साल से अधिक):
एक टेबलेट/10kg वजन/दिन
अधिकतम डोज: दिन में 6 टेबलेट
ऑस्टिओआर्थरिटिस में वयस्कों के लिए खुराक:
ऑस्टिओआर्थरिटिस की स्थिति में वयस्कों को दिन में 2-3 टेबलेट या डॉक्टर के अनुसार लेने की सलाह दी जाती है।
ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड निम्नलिखित रूप में आती है?
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे ब्रोमेलैन + ट्रिप्सिन + रूटोंसाइड की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Bromelain + Trypsin + Rutoside information from DrugsUpdate.http://www.drugsupdate.com/generic/view/1227/Bromelain-+-Trypsin-+-Rutoside. Accessed On 21 September, 2020.
97835459aafedbef91ca3006520bce6b9bd5.pdf. https://pdfs.semanticscholar.org/79fb/97835459aafedbef91ca3006520bce6b9bd5.pdf. Accessed On 21 September, 2020.
Efficacy of Bromelain along with Trypsin, Rutoside Trihydrate Enzymes and Diclofenac Sodium Combination Therapy for the treatment of TMJ Osteoarthritis – A Randomised Clinical Trial. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5535474/. Accessed On 21 September, 2020.
Efficacy of Bromelain along with Trypsin, Rutoside Trihydrate enzymes and Diclofenac Sodium Combination Therapy for the treatment of TMJ Osteoarthritis – A Randomised Clinical Trial. https://www.jcdr.net/article_abstract.asp?issn=0973-709x&year=2017&month=June&volume=11&issue=6&page=ZC09-ZC11&id=9964. Accessed On 21 September, 2020.
Trypsin + Bromelain + Rutin Pharmacology. https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/3056/trypsin-bromelain-rutin. Accessed On 21 September, 2020.
Current Version
21/09/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra