गुडसेफ सीवी 200 (Gudcef CV200) टैबलेट एक प्रकार की संयोजन दवा है, इसमें क्लैवुलैनिक एसिड+सेफपोडोक्सिम का समायोजन होता है। जिसका उपयोग ऊपरी और निचले श्वसन तंत्र, मूत्र पथ और त्वचा संक्रमण के विभिन्न प्रकार के जीवाणु संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। यह सूक्ष्मजीवों के आगे के विकास और प्रसार को रोकता है। यह दवा 3 महीने से कम उम्र के शिशुओं में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है। इसका उपयोग निम्न लक्षणों से राहत पाने के लिए किया जाता है।

त्वचा संक्रमण
इस दवा का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले त्वचा संक्रमण के उपचार में किया जाता है।
कान के संक्रमण
इस दवा का उपयोग मध्य कान के संक्रमण के उपचार में किया जाता है, जो स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया, हेमोफिलस इंफ्लुएंजा आदि के कारण हो सकता है।
और पढ़ें :Dytor: डाइटर क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
क्रोनिक ब्रोंकाइटिस
इस दवा का उपयोग क्रोनिक ब्रोंकाइटिस के लक्षण को ठीक करने के लिए किया जाता है।
गलगुटिकाशोथ
इस दवा का उपयोग टॉन्सिलिटिस / गलगुटिकाशोध के उपचार में किया जाता है।
मूत्र पथ के संक्रमण
इस दवा का उपयोग एस्चेरिचिया कोली या क्लेबसिएला निमोनिया प्रोटीज मिराबिलिस के कारण होने वाले मूत्र पथ के संक्रमण के उपचार में किया जाता है।
मैक्सिलरी साइनसाइटिस
इस दवा का उपयोग मैक्सिलरी साइनसाइटिस के इलाज में किया जाता है।
गोनोकोकल संक्रमण
इस दवा का उपयोग गोनोरिया के इलाज में किया जाता है, जो यौन संचारित जीवाणु संक्रमण है जो कि नीसेरिया गोनोरिया के कारण होता है।
निमोनिया
इस दवा का उपयोग निमोनिया के उपचार में किया जाता है, ये स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया, हीमोफिलस इंफ्लुएंजा आदि के कारण होने वाला सामान्य फेफड़ों का संक्रमण है।
इस दवा को मौखिक रुप से लिया जाता है। डॉक्टर डोज निर्धारित करने के लिए सबसे पहले स्थिति की जांच करता है। दवा का डोज आपकी उम्र और वजन पर निर्भर करता है। इसका उपयोग करने के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें। गुडसेफ सीवी 3 महीने से कम उम्र के शिशुओं में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है।
ओवरडोज की स्थिति में आपातकालीन चिकित्सा उपचार लें या चिकित्सक से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
यदि आप गुडसेफ सीवी 200 की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आते ही इसकी खुराक तुरंत लें। यदि आपकी निर्धारित गुडसेफ सीवी के दूसरी खुराक का समय हो गया है। तो मिस हुई खुराक को छोड़ दें, दूसरी खुराक को समय पर लें। भले ही आप डोज लेना भूल गए हो, लेकिन आपको डबल डोज नहीं लेना है। इससे दुष्प्रभाव दिखाई दे सकते हैं।
और पढ़ें : Ondem: ओंडम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
गुडसेफ सीवी के प्रयोग से कुछ लोगों में इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यह जरूरी नहीं है प्रत्येक व्यक्ति में इसके दुष्प्रभाव देखने को मिले, लेकिन कुछ मामलों में इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। जो इस प्रकार से हैं।
ऊपर दिए हुए दुष्प्रभाव की सूची के अलावा भी इसके अलग प्रकार के साइड इफेक्टस हो सकते हैं। इसके आम लक्षण ज्यादातर मामलों में स्वंय ही ठीक हो जाते हैं। यदि आपके कुछ लक्षण समय पर ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा गर्भावस्था में महिलाओं में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं की जाता है, जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। इसी प्रकार स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जब तक बहुत आवश्यक न हो इस दवा का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है। दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। यदि आप किसी कारण से दवा का उपयोग कर रहे हैं, तो शिशु को किसी भी दुष्प्रभाव के लिए बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए।
और पढ़ें: Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
आपको यह ध्यान में रखने की आवश्यकता है कि यदि हम एक से अधिक दवाओं को एक साथ बिना डॉक्टर की सलाह के लेते हैं तो इससे आपके दुष्प्रभाव या रिएक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
और पढ़ें: Acenocoumarol: असेनोकुमारोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
गुडसेफ सीवी को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। इसे घर के जानवरों के संपर्क में न आने दें। इसको साधारण रूम के तापमान में स्टोर करें। बहुत अधिक ठंडी या गर्म जगह पर इसको न रखें। अत्यधिक सूर्य के प्रकाश वाले स्थान पर भी इसको न रखें। इसको रखने के लिए सूखी जगह का चुनाव करें। दवा का उपयोग एक्सपायरी डेट के बाद न करें। जब तक आपको कहा न जाए दवा के पैकेज को नाली या फ्लश में न डालें।
और पढ़ें: Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
गुडसेफ सीवी दवा मार्केट में निम्न रूपों में उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cefpodoxime PROXETIL
https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/fda/fdaDrugXsl.cfm?setid=bc9c338c-1fc7-4bc2-a357-a78e433cbe9d&type=display
Accessed on 16-06-2020
Cefpodoxime PROXETIL
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-8749/cefpodoxime-oral/details
Accessed on 16-06-2020
Cefpodoxime
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a698024.html
Accessed on 16-06-2020
Cefpodoxime (Oral Route)
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/cefpodoxime-oral-route/side-effects/drg-20073381?p=1
Accessed on 16-06-2020
Cefpodoxime oral suspension
https://my.clevelandclinic.org/health/drugs/18045-cefpodoxime-oral-suspension
Accessed on 16-06-2020
Cefpodoxime PROXETIL
https://www.nps.org.au/australian-prescriber/articles/cefpodoxime-proxetil
Accessed on 16-06-2020
Current Version
16/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Manjari Khare