
पैरासिटामोल+ आइबूप्रोफेन दोनों दवाइयों का प्रयोग दर्द दूर करने के लिए किया जाता है। यह कॉम्बिनेशन एक सिंगल टेबलेट के रूप में मिलता है। इस कॉम्बिनेशन को तब रोगी को दिया जाता है जब एक दवाई से रोगी को आराम न मिल रहा हो।
पैरासिटामोल+आइबूप्रोफेन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
गर्भावस्था में इस दवाई का प्रयोग तभी करना चाहिए जब बहुत अधिक आवश्यकता हो। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने डॉक्टर से इस दवाई के फायदों और जोखिमों के बारे में बात करें। यह दवाई ब्रेस्ट मिल्क से पास होती है, जिससे ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस दवाई को लेने से शिशु को नुकसान हो सकता है। इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह लें।
पैरासिटामोल+आइबूप्रोफेन के यह साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं:
किन्ही रोगियों को कभी-कभी मतली और उल्टी होने की संभावना भी रहती है। इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं गंभीर एलर्जिक रिएक्शन, हेमटैसिस, एग्रानुलोसाइटोसिस।
अगर आप पैरासिटामोल+आइबूप्रोफेन को भोजन के साथ लेते हैं तो भोजन आइबूप्रोफेन के अब्सॉर्पशन के रेट को प्रभावित कर सकता है। यही नहीं, अगर आप अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करते हैं तो लिवर डैमेज की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवाई का सेवन न करें।
पैरासिटामोल+आइबूप्रोफेन सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
और पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड लेना क्यों जरूरी है?
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ओरल (मुंह के माध्यम से)
मस्कुलोस्केलेटल और जोड़ों के विकारों के साथ दर्द और सूजन
और पढ़ें : आयोडीन की कमी से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं
पैरासिटामोल+आइबूप्रोफेन इस रूप में उपलब्ध है
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे पैरासिटामोल+आइबूप्रोफेन (Paracetamol + Ibuprofen) की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.mims.com/india/drug/info/ibuprofen%20%2B%20paracetamol/
https://www.mims.com/india/drug/info/ibuprofen%20%2B%20paracetamol/?type=full&mtype=generic#Indications
https://www.nps.org.au/news/paracetamol-ibuprofen-combinations-for-acute-pain
https://www.drugs.com/uk/ibuprofen-and-paracetamol-200mg-500mg-tablets-leaflet.html
https://www.thesun.co.uk/fabulous/3524291/paracetamol-ibuprofen-difference-painkillers-pregnant-risk-fertility/
Accessed 08 Jan, 2020
Current Version
05/10/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha