फॉल्स यूनिकॉर्न एक पौधा है जिसका इस्तेमाल कई दवाओं में किया जाता है। ये ब्लेजिंग स्टार और डेविल आई के नाम से भी जाना जाता है। इसका वानस्पातिक नाम Chamaelirium है। ये Melanthiaceae परिवार से ताल्लुख रखता है। इसे महिला प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए उपयोगी माना जाता है।

फॉल्स यूनिकॉर्न का इस्तेमाल महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट, मेंसुरल प्रोब्लम्स, मेनोपॉज के लक्षण, प्रेग्नेंसी और उल्टी, और इन्फर्टिलिटी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ महिलाएं हॉरमोन को नॉर्मल करने और बर्थ कंट्रोल पिल्स को बंद करने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं।
पाचन समस्याओं का इलाज करने और यूरिन के फ्लो को बढ़ाकर पानी के प्रतिधारण को राहत देने के लिए फॉल्स यूनिकॉर्न का उपयोग भी किया जाता है। पेट में होने वाले कीड़ों से निजात पाने के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। मॉर्निंग सिकनेस से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल घरेलू उपचार के तौर पर किया जाता है।
इन परेशानियों में भी मददगार:
फॉल्स यूनिकॉर्न कैसे काम करता है इस बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ शोध बताते हैं कि फॉल्स यूनिकॉर्न में कुछ केमिकल्स होते हैं जो गर्भाशय को उत्तेजित करते हैं और आंतों के कीड़ों को मारते हैं। यह यूरिन के उत्पादन (डाइयूरेटिक) को भी बढ़ाता है।
और पढ़ें: Lemon Balm : लेमन बाम क्या है ?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। फॉल्स यूनिकॉर्न का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
ज्यादातर सभी लोगों के लिए फॉल्स यूनिकॉर्न का सेवन सुरक्षित है। इसको अत्यधिक मात्रा में लेना नुकसानदायक हो सकता है।
प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं:
प्रेग्नेंसी में फॉल्स यूनिकॉर्न को लेना सुरक्षित नहीं है। यह गर्भाशय के संकुचन का कारण हो सकता है और गर्भावस्था में परेशानी खड़ी कर सकता है। ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान इसे लेना सुरक्षित है या नहीं इस बारे में कोई पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें।
आप मौजूदा में जिन दवाओं का सेवन कर रहे हैं उसके साथ फॉल्स यूनिकॉर्न का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर और हर्बलिस्ट को उन सभी दवाओं के लिस्ट बनाकर परामर्श लें। इस लिस्ट में उन दवाओं को भी शामिल करें जिन्हें आप सीधा मेडिकल स्टोर से खरीदकर ले रहे हैं।
फॉल्स यूनिकॉर्न वॉटर पिल और ड्युरेटिक की तरह काम करता है। अगर आप कोई वॉटर पिल या ड्युरेटिक दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे साथ में न लें।
फॉल्स यूनिकॉर्न से शरीर में लिथियम की मात्रा बढ़ सकती है और इसके परिणामस्वरूप गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आप लिथियम ले रहे हैं तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें। आपकी लिथियम खुराक को बदलने की आवश्यकता हो सकती है। हो सकता है आपका डॉक्टर लिथियम की खुराक में कुछ बदलाव करे।
और पढ़ें: Lavender: लैवेंडर क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
फॉल्स यूनिकॉर्न से कुछ लोगों के पेट और आंतों में गड़बड़ महसूस हो सकती है। अगर आपको पेट या आंत में कोई परेशानी है तो इसका उपयोग न करें। कुछ लोगों में इसे लेने से जी मिचलाना और उल्टी की शिकायत हो सकती है।
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें: English Walnut: इंग्लिश अखरोट क्या है?
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। इसकी खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें: Elderberry: एल्डरबेरी क्या है?
फॉल्स यूनिकॉर्न निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
संबंधित लेख:-
Peanut oil: मूंगफली का तेल क्या है?
Peppermint Oil: पुदीना का तेल क्या है?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
The truth about false unicorn (Chamaelirium luteum). https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/21598325. Accessed on 3 January, 2020.
FALSE UNICORN. https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-193/false-unicorn. Accessed on 3 January, 2020.
False Unicorn. https://www.drugs.com/npp/false-unicorn.html. Accessed on 3 January, 2020.
FALSE UNICORN. https://www.rxlist.com/false_unicorn/supplements.htm. Accessed on 3 January, 2020.
False Unicorn. https://www.drugs.com/npc/false-unicorn.html. Accessed on 3 January, 2020.
Current Version
28/05/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar