के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
एसीमिज एमआर तीन दवाओं से संयोजन से बनी एक दवा है जिसका इस्तेमाल दर्द, सूजन और मांसपेशियों में ऐंठन के साथ जुड़े अन्य लक्षणों के उपचार के लिए किया जा सकता है। इस दवा का इस्तेमाल मस्कुलोस्केलेटल और जोड़ों के दर्द, सूजन जैसे लक्षणों के उपचार के लिए भी किया जा सकता है। एसीमिज एमआर एक एनएसएआईडी, नॉन-स्टेरायडल एंटी इंफ्लामेट्री ड्रग भी है। इसलिए इस्तेमाल की सलाह मांसपेशियों में दर्द की समस्या के साथ-साथ गठिया के लक्षणों क्रोनिक ऑस्टियोअर्थराइटिस जैसे स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार के लिए भी किया जा सकता है। एसीमिज एमआर साइक्लोऑक्सीजिनेज एंजाइम के कार्यों को प्रभावित कर सकता है। जो प्रोस्टाग्लैंडिंस के उत्पादन को बढ़ा सकता है जिसके कारण सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।
एसीमिज एमआर में निम्न दवाओं का संयोजन होता हैः
इस दवा की खुराक का सेवन करने के लगभग डेढ़ से तीन घंटे के बाद यह दवा अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है। जिसका असर अगले 12 से 16 घंटों तक बना रह सकता है।
और पढ़ें : Arthritis : संधिशोथ (गठिया) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
निम्न स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवा का सेवन किया जा सकता हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
और पढ़ें : Evion LC : एवियन एलसी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सामान्य तौर पर इस दवा का सेवन छोटे बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके सेवन की खुराक सिर्फ वयस्क लोगों के लिए ही निर्धारित की जा सकती है। व्यक्ति के स्वास्थ्य और लक्षणों के अनुसार डॉक्टर प्रतिदिन इसकी एक खुराक का सेवन करने का निर्देश दे सकते हैं।
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
एसीमिज एमआर की खुराक मिस हो जाए, तो जल्द से जल्द इसकी खुराक लें ले। हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है, तो भूली हुई खुराक का सेवन न करें। सामान्य तौर पर पहले से तय किए गए नियमित डोज का सेवन करें।
और पढ़ें : Enzoflam: एन्जोफ्लाम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एसीमिज एमआर का इस्तेमाल हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। इसके अलावा, दवा के लेबल पर दिए गए दिशा निर्देशों को भी सुरक्षा के लिहाज से जरूर पढ़ें। साथ ही, दवा की खुराक खाने के कुछ दिनों बाद अपने डॉक्टर को अपने स्वास्थ्य में हुए बदलाव या किसी तरह के अन्य बदलावों की जानकारी दें।
एक और बात का ध्यान रखे कि, दवा का सेवन करते समय अगर आप किसी तरह की सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर और सर्जन को जानकारी दें।
[mc4wp_form id=”183492″]
एसीमिज एमआर का इस्तेमाल करते समय अगर आपको निम्न में से किसी भी तरह की कोई तकलीफ होती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल के इमेरजेंसी वॉर्ड में संपर्क करें। एसीमिज एमआर से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
एसीमिज एमआर से आपको निम्नलिखित गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिनका अनुभव होते ही तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी इसके अन्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। अगर आपको इसके सेवन से किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स का अनुभव होता है, तो अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दें।
और पढ़ें : Amlodipine : एम्लोडीपिन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
निम्नलिखित परिस्थितियों में अपने डॉक्टर से सलाह लें:
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एसीमिज एमआर लेना कितना सुरक्षित है, इस संबंध में अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। एसीमिज एमआर का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से इसके संभावित फायदों और नुकसान के आंकलन के संबंध में सलाह अवश्य लें।
और पढ़ें : Aphrodisiac : ऐफ्रडिजीऐक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एसीमिज एमआर आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका प्रभावित हो सकता है। ऐसा होने पर आपको गंभीर साइड इफेक्ट्स होने की संभावना हो सकती है।
निम्नलिखित दवाइयां एसीमिज एमआर के साथ रिएक्शन कर सकती हैं:
किसी विशेष डायट या एल्कोहॉल के साथ इस दवा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। हालांकि भोजन के साथ इसके इस्तेमाल को लेकर आप इसकी विस्तृत जानकारी के संबंध में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, आप इस दवा को भोजन खाने के आधे घंटे बाद या भोजन खाने के आधे घंटे पहले भी खा सकते हैं।
एसीमिज एमआर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। साथ ही शरीर में इसके गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं या दवा का कार्य करने का तरीका प्रभावित हो सकता है। इसके संभावित रिएक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें। विशेषकर निम्नलिखित परिस्थितियों में यह और भी जरूरी हो जाता है:
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती है। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
और पढ़ें : Zifi 200 : जिफी 200 क्या है?
आप कमरे के सामान्य तापमान पर एसीमिज एमआर को स्टोर कर सकते हैं। इस दवा को सीधे सूर्य की रोशनी या नमी वालों स्थानों में न रखें। कभी भी इस दवा को बाथरूम या फ्रीजर में न रखें। साथ ही, सुरक्षा के लिहाज से इस दवा को अपने बच्चों और पालतू जानवरों से भी दूर रखें। दवा का इस्तेमाल न होने या दवा एक्सपायर होने पर इसका सेवन न करें। कभी भी इस दवा का इस्तेमाल न होने पर इसे खुले कूड़ेदान या नाली में न फेंके। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए कृपया अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
एसीमिज एमआर निम्न रूपों में उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैंः
अगर आपका इससे जुड़ा किसी तरह का कोई सवाल है, तो इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।