के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
ब्रो जेडेक्स सिरप उस (Bro Zedex Syrup) दवाओं के वर्ग के अंदर आता है जिसे म्यूकोलाईटिक्स के नाम से जाना जाता है। इसमें चार दवाओं का संयोजन होता है, ब्रोमहेक्सिन, गुआइफेनसिन, मेंथोल और टर्ब्युटॅलिन। ब्रोमहेक्सिन एक म्यूकोलाईटिक है जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है। सांस लेने के मार्ग से बलगम को साफ करने के लिए इस दवा का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग बलगम के साथ खांसी के उपचार में किया जाता है। यह नाक, विंडपाइप और फेफड़ों से बलगम को बाहर निकालती है। जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है। यह बहती नाक, छींकने, खुजली और आंखों से पानी आने में भी राहत देती है। इसके अलावा यह फेफड़ों की सूजन को ठीक करने में भी उपयोग किया जाता है। यह चेस्ट में जमा कफ को ठीक करने में भी मदद करती है।
और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इस सिरप का डोज मरीज के रोग, आयु और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर दिया जाता है। इसको दिन में कम से कम 2-4 बार लेना निर्धारित किया जाता है।
ओवरडोज से लक्षणों में सुधार नहीं होता है; बल्कि इससे बॉडी पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। ओवरडोज के मामले में तुरंत एक विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।