डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) एक संयोजन दवा है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के त्वचा संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। यह लालिमा, सूजन, और खुजली जैसे लक्षणों को कम करती है। इसमें टर्बिनाफाइन + क्लोबेटासोल + ओफ्लॉक्सासिन + ओरनिडाजोल (Terbinafine + Clobetasol + Ofloxacin + Ornidazole) एक्टिव इंग्रिडेंट्स के तौर पर मौजूद रहते हैं। टर्बिनाफाइन एक एंटी-फंगल है जो फंगस के विकास को रोकता है। क्लोबेटासोल एक स्टेरॉयड दवा है। यह कुछ प्रोस्टाग्लैंडिंस को ब्लॉक करता है। प्रोस्टाग्लैंडिंस त्वचा की लालिमा, सूजन और खुजली का कारण बनता है। ओफ्लॉक्सासिन एक एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया को प्रजनन करने से रोकता है। ओरनिडाजोल एक एंटीबायोटिक है जो डीएनए को नुकसान पहुंचाकर बैक्टीरिया के अलावा अन्य संक्रामक सूक्ष्मजीवों को मारता है।

डर्मिकेम ओसी क्रीम की एक पतली परत को प्रभावित त्वचा के हिस्सों पर रोजाना दो बार लगाएं। यह क्रीम एक टॉपिकल कॉर्टिकोस्टेरॉइड हैं। इसलिए, उपचार लगातार 2 सप्ताह तक सीमित होना चाहिए और 50 ग्राम / सप्ताह से अधिक मात्रा का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। यदि 2 सप्ताह के भीतर कोई सुधार नहीं दीखता है, तो फिर से निदान आवश्यक हो सकता है।
वैसे तो इस डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) को व्यक्ति की इंफेक्शन की स्थिति को देखते हुए कितना लगाना है और कितना नहीं यह डॉक्टर द्वारा तय किया जाता है। इसलिए, जरूरी है कि इस डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) लगाना यदि भूल जाए तो याद आते ही उसे लगा लें। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं है कि आपको जब याद आए तो क्रीम की ज्यादा मात्रा को लगाना है। डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) का उपयोग ज्यादा मात्रा में बिल्कुल भी न करें।
हालांकि, हमेशा डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) का ओवरडोज के दुष्प्रभाव नहीं दिखते हैं। लेकिन, आप यदि लगातार क्रीम का ओवरडोज उपयोग में ला रहे हैं तो कुछ मामलों में देखा गया है कि इससे परेशानी हो सकती है। दवा के अति प्रयोग से बचें। इससे गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि कोई ऐसी परेशानी है तो जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी हो जाता है।
इस डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) के इस्तेमाल से कुछ सामान्य और गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे;
यह दवा गर्भवती महिलाओं में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है जब तक कि बिल्कुल आवश्यक न हो। इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर बात की जानी चाहिए। यह दवा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग करने के लिए भी अनुशंसित नहीं है। इस दवा को प्राप्त करने से पहले सभी लाभों और जोखिमों पर डॉक्टर के साथ चर्चा करें। यदि दवा का उपयोग किया जाता है, तो देखभाल इस तरह की जानी चाहिए कि शिशु दवा के संपर्क में न आए।
[mc4wp_form id=’183492″]
यह क्रीम अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग तरीके से रिएक्शन करती है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही दवा का उपयोग करना चाहिए। डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) के साथ इंटरैक्ट करने वाली दूसरी दवाएं इस प्रकार हैं-
डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) ऊपर बताई गई दवाओं के अलावा भी कुछ ड्रग्स के साथ इंटरैक्ट कर सकती है और गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि आप इस दवा के साथ उपचार शुरू करने से पहले किसी भी जड़ी बूटी, सप्लिमेंट और सभी मौजूदा दवाओं के बारे में डॉक्टर को सूचित करें।
और पढ़ें : Acemiz Plus: एसमीज प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) किस तरह के फूड या एल्कोहॉल के साथ प्रभावित हो सकती है इस बारे में अभी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। एल्कोहॉल के साथ इस डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) का इस्तेमाल करने से क्या प्रभाव हो सकते हैं इसको लेकर अभी पर्याप्त शोध नहीं किए गए हैं। इसलिए, बेहतर यही होगा कि आप डॉक्टरी सलाह लें।
और पढ़ें : Smuth Ointment : स्मूथ ऑइंटमेंट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डर्मिकेम ओसी क्रीम (Dermikem OC Cream) को रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें। इसे सीधी धूप और नमी से बचाकर रखें। क्रीम को फ्रिज में स्टोर करने से बचें। क्रीम के पैकेट पर लिखे निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें। दवा को इस्तेमाल करने के बाद उसे अच्छे से बंद करें। सुरक्षा के लिए क्रीम को बच्चों और पालतू जानवर से दूर रखना चाहिए। क्रीम के इस्तेमाल न होने पर उसे डिस्पोज करने के बारे में फॉर्मासिस्ट से सलाह लें।
यह दवा क्रीम के रूप में मार्केट में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस क्रीम का उपयोग करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ornidazole. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/28061#section=Top. Accessed On 11 Aug 2020
Clobetasol Topical. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a686008.html. Accessed On 11 Aug 2020
DERMIKEM OC USES. https://www.ndrugs.com/?s=dermikem%20oc. Accessed On 11 Aug 2020
OFLOXACIN. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/search.cfm?labeltype=all&query=OFLOXACIN. Accessed On 11 Aug 2020
TERBINAFINE. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/search.cfm?labeltype=all&query=TERBINAFINE. Accessed On 11 Aug 2020
Ofloxacin Ornidazole Terbinafine & Clobetasol Cream. https://wellonapharma.com/product/finished/ofloxacin-ornidazole-terbinafine-and-clobetasol-cream. Accessed On 11 Aug 2020
Current Version
11/08/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal