डोलोजेल (Dologel) का इस्तेमाल मुंह के अल्सर को ठीक करने के लिए किया जाता है। डोलोजेल मुंह के अल्सर को ठीक करने के साथ ही दर्द, सूजन, लालिमा, जलन आदि समस्याओं को ठीक करने का काम भी करता है। अगर आपको भी मुंह में अल्सर या यानी घाव की समस्या हो गई है और खाने में दिक्कत हो रही है तो डॉक्टर से जांच कराएं। डॉक्टर आपको जांच के बाद डोलोजेल लगाने की सलाह दे सकता है।

डोलोजेल में रूप में मुख्य रूप से कोलिन सैलिसिलेट (Choline Salicylate) और लिडोकेन (Lidocaine)/(Lignocaine) पाया जाता है। ये मुख्य रूप से दो कैमिकल से मिलकर बना है।
और पढ़ें : Banocide Forte: बेनोसाइड फोर्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अगर आपके मुंह में अल्सर है तो डॉक्टर आपको डोलोजेल लगाने की सलाह दे सकता है। डोलोजेल को जितनी बार लगाने की सलाह दी है, उतनी बार ही उसे यूज करें। डॉक्टर आपको दिन में तीन से चार बार डोलोजेल लगाने की सलाह दे सकता है। बेहतर होगा कि डॉक्टर की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करें।
डोलोजेल के आमतौर पर साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलते हैं। अगर आप जेल अधिक मात्रा में लगा लेंगे तो हो सकता है कि आपको चक्कर का अहसास हो। अगर ऐसा हो तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। किसी भी दवा का ओवरडोज होने पर साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेना आपके लिए आवश्यक है।
डोलोजेल को अगर आप दिन में लगाना भूल जाते हैं तो जब आपको याद आए तब आप इसे लगा लें। अगर आप मुंह के अल्सर से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो समय पर जेल का यूज जरूर करें, लेकिन डोज मिस हो जाने पर एक साथ ज्यादा दवा न लगाएं।
और पढ़ें : Mucopain gel: म्यूकोपेन जेल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डोलोजेल का इस्तेमाल करते समय पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। जेल का यूज करने से पहले खाना खा लें। जेल को प्रभावित स्थान में हाथों की सहायता से लगाएं। जेल लगाने के बाद कोशिश करें कि कुछ समय तक खाएं और पिएं नहीं ताकि जेल अधिक समय तक प्रभावित स्थान पर लगा रहे।
डोलोजेल में कैमिकल कंपोजीशन के रूप में मुख्य रूप से कोलिन सैलिसिलेट (Choline Salicylate) होता है जो कि नॉन स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लामेट्री ड्रग होता है। ये माउथ अल्सर से प्रभावित हिस्से की दर्द और जलन धीरे-धीरे कम करता है। जबकि लिडोकेन (Lidocaine) लोकल एनेस्थेटिक है। ये ब्रेन से आ रहे पेन सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है। इसी कारण डोलोजेल लगाने के बाद माउथ अल्सर में दर्द का अहसास कम हो जाता है। जेल को मुंह में लगाने के बाद ठंडक का अहसास होता है। डोलोजेल का उपयोग कैसे करना है, इस बारे में आप डॉक्टर से जरूर पूछें।
मुंह में अल्सर – माउथ अल्सर गम (gums) के बेस या मुंह के अंदर होने वाला छोटा घाव है। ये सामान्यत: दर्दनाक होता है। जिन लोगों के मुंह में अल्सर की समस्या हो जाती है, उन्हें खानपान के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये अक्सर खतरनाक नहीं होता है और एक से दो हफ्तों में ठीक हो जाता है। माउथ अल्सर के कारण दर्द और जलन होती है। ऐसे में डॉक्टर आपको डोलोजेल लगाने की सलाह दे सकता है। इस जेल की सहायता है से दर्द कम हो जाता है।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डोलोजेल लगाने के बाद किसी तरह के साइड इफेक्ट्स की संभावना कम ही रहती है। फिर भी कुछ लोगों को डोलोजेल लगाने के बाद साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं। जानिए क्या हो सकते हैं डोलोजेल के साइड इफेक्ट्स।
अगर आपको डोलोजेल का एक्सटरनल यूज करने के बाद उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण नजर आए तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
और पढ़ें : Vizylac: विजीलैक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डोलोजेल का उपयोग करने के बाद माउथ अल्सर की समस्या से छुटकारा मिलता है। माउथ अल्सर होने पर अधिक दर्द और जलन के कारण खाने या पानी पीने में समस्या होती है। डॉक्टर से जरूर पूछ लें आपको किस तरह का भोजन करना चाहिए और क्या अवॉयड करना चाहिए। अगर डोलोजेल का यूज कर रहे हैं तो इन बातों का भी ध्यान रखें।
डोलोजेल के साथ सामान्यत: कम ही दवाइयों का रिएक्शन होता है। अगर आप माउथ अल्सर से छुटकारा पाने के लिए डोलोजेल का यूज कर रहे हैं तो बेहतर रहेगा कि आप अन्य दवाओं या फिर जेल का उपयोग न करें। ऐसा करने से डोलोजेल के रिएक्शन की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप किन्ही दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो डॉक्टर को जरूर बता दें। निम्नलिखित दवाइयां डोलोजेल के साथ रिएक्शन कर सकती हैं।
अगर आप किसी भी तरह की दवा का सेवन नहीं कर रहे हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। डोलोजेल का इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें। यहां दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।
और पढ़ें :Roxid 150: रॉक्सीड 150 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डोलोजेल को कमरे के सामान्य तापमान पर स्टोर करें। जेल को फ्रिज में रखने की भूल न करें। साथ ही इसे सूर्य के सीधे प्रकाश से और नमी वाले स्थान से बचाकर रखें। डोलोजेल को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। जेल का इस्तेमाल करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर रख दें। इसे मेडिकल स्टोर से खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर चेक लें। साथ ही पैकेज में लिखें निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें। डोलोजेल को कैसे स्टोर करना है, इस बारे में फार्मासिस्ट से भी आप पूछ सकते हैं।
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है तो आप जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
dologel: https://www.drugs.com/international/dologel.html Accessed on 19/6/2020
Choline Salicylate: https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Choline-salicylate Accessed on 19/6/2020
dologel: https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/18369/dologel Accessed on 19/6/2020
dologel: https://www.ndrugs.com/?s=dologel&t=overdose Accessed on 19/6/2020
Current Version
22/06/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Bhawana Awasthi