क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) राइनाइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यूज किया जाता है। ये स्प्रे शरीर में सूजन पैदा करने वाले पदार्थों को रोकने का काम करता है। राइनाइटिस (rhinitis) एलर्जी जैसे कि छींक आना, बहती हुई नाक (runny nose), नाक के अंदरूनी भाग में खुजली का अहसास, आंख में पानी आना, हे फीवर और अन्य एलर्जी जो कि पॉलेन, मोल्ड, डस्ट या फिर पालतू जीव जन्तु से होती है से छुटकारा दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है।
कई बार नाक के अंदरूनी हिस्सों में सूजन भी आ जाती है इसके के लिए भी फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का यूज किया जा सकता है। यह स्प्रे उन नैचुरल सब्स्टेंस को ब्लॉक करने का काम करता है, जिसके कारण एलर्जी के लक्षण उत्पन्न होते हैं। समान्य सर्दी के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए इसका उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है। यह स्प्रे एक स्टेरॉयड है, जिसे डॉक्टर की सलाह पर ही यूज करना चाहिए।
कैमिकल कंपोजीशन के रूप में इसमें फ्लूटिकासोन प्रोपियोनेट (fluticasone propionate) प्रेजेंट होता है। फ्लूटिकासोन प्रोपियोनेट एक स्टेरॉयड है। अगर आपको इस कंपोजीशन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो डॉक्टर से पूछ सकते हैं।
और पढ़ें – Polybion : पोलीबियोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) को दिन में एक से दो बार उपयोग करने की सलाह डॉक्टर आपको दे सकता है। जिन लोगों में एलर्जी के लक्षण हल्के होते हैं, उन्हें फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का कम डोज लेने की सलाह दी जाती है। वहीं जिन लोगों में एलर्जी के कारण अधिक लक्षण दिखाई देते हैं, डॉक्टर उनका डोज बढ़ा देता है। जब पेशेंट की हालत ठीक होने लगती है तो डोज की मात्रा भी कम की जाती है।
12 साल से अधिक आयु वालों के लिए – दिन में एक से दो बार, प्रत्येक नॉस्ट्रिल में दो बाद स्प्रे।
4 से 11 साल के बच्चों के लिए – प्रत्येक नॉस्ट्रिल में एक बार।
बच्चों के लिए फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का यूज एलर्जी के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। डॉक्टर ने आपको जितनी बार स्प्रे को यूज करने की सलाह दी हो, उससे कम या फिर ज्यादा डोज न लें। साथ ही स्प्रे का यूज केवल नाक के लिए ही करें।
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) को अधिक मात्रा में यूज करने से शरीर पर दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि डॉक्टर ने जितना डोज उपयोग करने के लिए कहा है, उतनी बार ही स्प्रे को यूज करें। ओवरडोज होने पर अगर शरीर में गंभीर दुष्प्रभाव नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का यूज करना भूलने पर याद आते ही उसका उपयोग करें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली डोज यानी स्प्रे का यूज पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो बार स्प्रे का उपयोग न करें। आप डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लें कि आपको डोज मिस होने पर क्या करना चाहिए।
और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का उपयोग आपको सावधानी से करना चाहिए। स्प्रे को यूज करने से पहले स्प्रे बोतल को अच्छी तरह से हिला लें। साथ ही नाक को साफ करना भी जरूरी है। आप चाहे तो नाक के अंदर से तेजी से बाहर की तरह हवा छोड़ें, ताकि नाक पूरी तरह से साफ हो जाए। फिर स्प्रे बोलत की टिप को नाक के छेद के करीब लें जाएं। फिर नॉस्ट्रिल या नाक के छेद में अंदर की ओर स्प्रे करें। अब मुंह से सांस लें और फिर इसी क्रिया को दूसरी नाक के छेद से भी दोहराएं।
दवा का उपयोग करते समय लंबी सांसे न लें नहीं तो दवा आपके गले तक पहुंच जाएगी और उसका असर भी कम हो जाएगा। स्प्रे बोतल का उपयोग कर उसे सुरक्षित रख दें और किसी दूसरे को भूलकर भी इसका उपयोग न करने दें।
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) के उपयोग की जरूरत कब पड़ सकती है?
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स (corticosteroids) ग्रुप में शामिल है। इस दवा का उपयोग करने से एलर्जी के कारण इरीटेशन, स्टफी नोज, वॉटरी आई आदि समस्याओं से राहत मिलती है। इस स्प्रे का यूज करने से अन्य दवाओं की तरह हाई ब्लड प्रेशर या फिर शरीर में सोडियम–पोटैशियम लेवल पर कम ही असर पड़ता है। आपके एलर्जी के लक्षणों को पूरी तरह से ठीक होने से पहले कुछ दिन का समय लग सकता है।
स्प्रे का रोजाना समय पर उपयोग करने से अधिक लाभ मिलता है। अगर आपको फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे का एक सप्ताह से अधिक उपयोग करने के बाद भी कुछ खास फर्क महसूस नहीं होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बिना सलाह के नेजल स्प्रे का यूज करने से शरीर में साइड इफेक्ट भी नजर आ सकते हैं। किसी भी बच्चे को नेजल स्प्रे का इस्तेमाल किसी बड़े की देख-रेख में करना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि अगर आप पहले किसी स्टेरॉयड को यूज कर रहें हैं तो एकदम से उसको यूज करना बंद ना करें। इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
और पढ़ें – Perinorm: पेरिनोर्म क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) का यूज करने के दौरान आपको शरीर में कुछ साइड इफेक्ट भी दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि शरीर में दिख रहे दुष्प्रभाव को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को बताएं। जानिए इस स्प्रे का यूज करने से क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको उपरोक्त दुष्प्रभाव में से कोई भी नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ साइड इफेक्ट्स कुछ ही समय में ठीक हो जाते हैं। बेहतर होगा कि इस बारे में आप डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Sizodon: सिजोडोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
कुछ दवाएं फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे के साथ रिएक्शन भी कर सकती हैं। अगर आप पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। निम्न दवाइयां है इस स्प्रे के साथ रिएक्शन कर सकती हैं।
कौन सी दवा फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) के साथ रिएक्शन करेगी, ये बात डॉक्टर बता सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उन्हें पहले से सेवन कर रही मेडिसिन या फिर हेल्थ कंडिशन के बारे में जरूर बताएं।
और पढ़ें : Lulifin Cream: लुलिफिन क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे (Flomist Nasal Spray) को रूम टेम्प्रेचर पर रखना सबसे बेहतर है। इसे सन लाइट के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट या नमी में नहीं रखना चाहिए। स्प्रे को स्टोर करने के लिए पैकेज पर दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी लें। स्प्रे को ठंडी जगह जैसे कि फ्रिज या फिर बाथरूम में रखने की भूल न करें। बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखने के लिए आप टाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि स्प्रे सुरक्षित रहे। अगर यूज न हो तो फ्लोमिस्ट नेजल स्प्रे को यूं ही कहीं न फेंक दें। अगर स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें। इसके स्टोरेज की अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
यह केवल स्प्रे के रूप में उपलब्ध है।
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है तो आप जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच करने के लिए इस कैलक्युलेटर का उपयोग करें और पता करें कि क्या आपका वजन हेल्दी है। आप इस उपकरण का उपयोग अपने बच्चे के बीएमआई की जांच के लिए भी कर सकते हैं।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Flomist Nasal Spray :https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a695002.html Accessed on 22/6/2020
fluticasone nasal :https://www.drugs.com/mtm/fluticasone-nasal.html Accessed on 22/6/2020
https://reference.medscape.com/drug/xhance-flonase-allergy-relief-clarispray-fluticasone-intranasal-999637#0 Accessed on 22/6/2020
Fluticasone Propionate: https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Fluticasone-propionate Accessed on 22/6/2020
flonase drug: https://www.rxlist.com/flonase-drug.htm Accessed on 22/6/2020
Flomist Nasal Spray : https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/fluticasone-nasal-route/proper-use/drg-20070965 Accessed on 22/6/2020