केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) पुरुषों में हेयर फॉल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों के बाल झड़ते हैं, डॉक्टर उन्हें ये दवा देते हैं। केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) गामा लिनोलेनिक एसिड (Gamma-linolenic Acid) और मल्टीविटामिन व मिनरल से मिल कर बना होता है। गामा लिनोलेनिक एसिड (Gamma-linolenic Acid) पौधे के बीजों से निकलने वाला तेल होता है। जिसे दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, गामा लिनोलेनिक एसिड (Gamma-linolenic Acid) का उपयोग आर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर आदि में भी किया जाता है। गामा लिनोलेनिक एसिड (Gamma-linolenic Acid) एक ओमेगा-6 फैटी एसिड है, जो सेल ग्रोथ को बढ़ावा देता है और बालों की जड़ों की कोशिकाओं को हेल्दी कर के हेयर ग्रोथ करता है।

इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) का डोज अगर छूट जाए या मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको टैबलेट खा लेनी चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।(CORRECT-TAKE CONSULTATION OF YOUR DOCTOR) किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) का सेवन खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार पानी के साथ ले सकते हैं। डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन दवा के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। वहीं, इस दवा का सेवन करने के बाद रिएक्शन हो सकता है। इसके अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं दवा का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही दवा की खुराक को बंद करें।
और पढ़ें : डायबिटीज और इरेक्टाइल डिसफंक्शन – जानिए कैसे लायें सुधार
इस दवा का उपयोग इस स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए किया जाता है :
हेयर फॉल
पुरुषों में बालों के झड़ने की समस्या बहुत होती है, पुरुषों के बाल झड़ना हॉर्मोनल चेंजेस के कारण हो सकता है। इसके अलावा ये आनुवंशिक भी हो सकता है। ऐसे में लंबे समय तक इस दवा का सेवन करने से हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार हॉर्मोन ब्लॉक कर के ये दवा हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देती है। इसके अलावा गंजापन, सफेद बाल, बायोटिन की कमी और हेयर ग्रोथ के लिए इसका इस्तेमाल होता है।
इस दवा का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :
कब इस दवा का सेवन न करें?
एलर्जी
अगर आपको गामा लिनोलेनिक एसिड (Gamma-linolenic Acid) से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) को लेना सुरक्षित है?
केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) सिर्फ पुरुषों के लिए ही होता है। ऐसे में ये दवाएं महिलाओं के लिए नहीं होती है। जिससे महिलाओं के गर्भावस्था और स्तनपान में ये दवा देने का सवाल ही नहीं उठता है।
लो ब्लड प्रेशर
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये दवा ब्लड प्रेशर को लो कर सकती है। इस दवा के साइड इफेक्ट के रूप में हमने ये बात आपको पहले ही बताई है। इसलिए आपको लो ब्लड प्रेशर में इस दवा के सेवन से बचना चाहिए।
हैवी मशीन ऑपरेशन या ड्राइविंग करना
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई भारी मशीन का संचालन करें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?
ये टैबलेट फूड के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
शराब के साथ इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शराब के साथ अगर गलती से आपने इस दवा का सेवन कर लिया है तो कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
इन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन
केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। केराग्लो मेन टैबलेट (Keraglo Men Tablet) एक्सपायर होने के पहले ही इसका खा लें, वहीं अगर टैबलेट का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। टैबलेट के रैपर को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके।
ये दवा टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
REVIEWED
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Gamma Linolenic Acid (GLA) https://www.drugs.com/npc/gamma-linolenic-acid-gla.html Accessed on 21/7/2020
Cosmetic and Therapeutic Applications of Fish Oil’s Fatty Acids on the Skin https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6117694/ Accessed on 21/7/2020
Abundance of active ingredients in sea-buckthorn oil https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5438513/ Accessed on 21/7/2020
GAMMA LINOLENIC ACID https://www.rxlist.com/gamma_linolenic_acid/supplements.htm Accessed on 21/7/2020
Usage patterns, health, and nutritional status of long-term multiple dietary supplement users: a cross-sectional study https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/17958896/ Accessed on 21/7/2020
Current Version
23/07/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal