फंक्शन
निकोटेक्स (Nicotex) कैसे काम करता है?
स्मोकिंग हेल्थ के लिए बुरी होती है। ये बात सभी लोग जानते हैं, लेकिन कुछ ही लोग हैं जो अपनी लत को पूरी तरह से छोड़ना चाहते हैं। जो लोग स्मोकिंग की लत को छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए मार्केट में कुछ मेडिसिन उपलब्ध हैं। इनका यूज स्मोकिंग की आदत को छुड़वाने के लिए किया जाता है। उनमें से एक ड्रग है निकोटेक्स। इसकी हेल्प से स्मोकिंग को धीरे-धीरे करके छोड़ा जा सकता है।
 
निकोटेक्स में निकोटीन होता है जो धीरे-धीरे स्मोकिंग की लत छोड़ने में सहायता करता है। निकोटेक्स मार्केट में च्यूइंगम और टेबलेट के रूप में उपलब्ध है। निकोटेक्स निकोटीन गम है जो कि निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) पर काम करता है। निकोटेक्स को लेने से शरीर में धीरे-धीरे निकोटीन की मात्रा पहुंचता है। सिगरेट पीने से शरीर में निकोटीन अधिक मात्रा में पहुंचता है। निकोटेक्स का यूज करने से शरीर को एक समय बाद कम निकोटीन की आवश्यकता महसूस होती है।
एक समय ऐसा आता है जब व्यक्ति को निकोटीन लेने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है। इसी तरह से निकोटेक्स स्मोकिंग की आदत को छुड़ाने में मदद करता है।
निकोटेक्स (Nicotex) का कैमिकल कंपोजिशन क्या है?
निकोटेक्स में निकोटीन पोलारकरिलेक्स (nicotine polacrilex) होता है। इसमें निकोटीन बाउंड होता है जो कि निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरिपी के लिए यूज किया जाता है। मार्केट में निकोटेक्स 2 एमजी और 4 एमजी शुगर फ्री गम उपलब्ध हैं।
और पढ़ें: Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डोसेज
निकोटेक्स (Nicotex) का सामान्य डोज क्या है?
निकोटेक्स का डोज अगर आप लेने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि 15 मिनट पहले तक न तो कुछ खाएं और न ही पिएं। अगर रैपर फटा है या डैमेज है तो उसे यूज न करें। निकोटेक्स गम का यूज तब करें जब आपको स्मोकिंग की तीव्र इच्छा हो। पहले 6 हफ्ते तक एक दिन नौ पीस निकोटेक्स का यूज किया जा सकता है।
अगर आपको एक घंटे में एक से ज्यादा बार स्मोकिंग की तीव्र इच्छा हो रही है तो भी आप निकोटेक्स का उपयोग कर सकते हैं। एक गम का यूज करने के तुरंत बाद दूसरा यूज न करें। अगर आपने निकोटेक्स का यूज करना शुरू कर दिया है तो पहले महीने एक दिन में 24 से ज्यादा निकोटेक्स गम का यूज न करें। छह हफ्ते बाद आप डोज को कम कर सकते हैं। करीब 12 हफ्तों तक निकोटेक्स का डोज जरूर लें।
ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?
अगर निकोटेक्स ओवरडोज यानी अधिक मात्रा में ली जाए तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। साथ ही हार्ट रेट भी बढ़ सकता है। ऐसे में इंटेस्टाइनल गैस की समस्या भी आम है। आपको एक दिन में निकोटेक्स की कितनी डोज लेनी है, इस बारे में डॉक्टर से पूछ लें। अधिक मात्रा में निकोटेक्स के सेवन करने से शरीर में दुष्प्रभाव दिख सकते हैं।
निकोटेक्स (Nicotex) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?
अगर आप नीकोटेक्स ड्रग लेना भूल जाते हैं तो जितनी जल्दी हो सके आप उसका डोज लें। ये बात ध्यान रखें कि जब आपको स्मोकिंग की लत लगे, तभी निकोटेक्स गम का यूज करें। एक बार या निर्धारित समय से कम अंतराल में दो खुराक का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको एक दिन में निकोटेक्स के कितने डोज लेने हैं, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर लें
और पढ़ें: Febrex Plus : फेब्रेक्स प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
उपयोग
निकोटेक्स (Nicotex) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
निकोटेक्स टेबलेट और निकोटेक्स च्युंगम का यूज स्मोकिंग से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। जो लोग स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए निकोटेक्स का उपयोग करना प्रभावी परिवर्तन लाता है। जो लोग तंबाकू को अन्य तरीके से प्रयोग में लाते हैं और उसे छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए भी निकोटेक्स लेना बेहतर उपाय है। निकोटेक्स गम का यूज आम गम की तरह ही किया जाता है। सिगरेट या फिर तम्बाकू की लत का एहसास होने पर निकोटेक्स गम की एक गोली को चबाएं। करीब 30 मिनट बाद तक निकोटेक्स का निकोटीन खत्म हो जाता है। ये शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता है क्योंकि नॉन- कार्सिनोजेनिक ( non-carcinogenic) है।
जो लोग दिन में 20 से कम बार सिगरेट पीते हैं, उन्हें 2 mg निकोटेक्स गम का यूज करना चाहिए। वहीं जो लोग दिन में 20 से ज्यादा बार सिगरेट पीते हैं, उन्हें 4 mg निकोटेक्स गम का यूज करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
साइड इफेक्ट्स
निकोटेक्स (Nicotex) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
स्मोकिंग की लत को छुड़ाने के लिए व्यक्ति को कम मात्रा में निकोटीन दी जाती है। भले ही निकोटीन की थोड़ी डोज निकोटेक्स के माध्यम से दी जाती हो, लेकिन निकोटीन के शरीर में साइड इफेक्ट्स भी दिखाई पड़ते हैं। सांस लेने मे तकलीफ, गले, चेहरे, होंठ आदि में स्वैलिंग की समस्या अगर आपको दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। निकोटेक्स का यूज करने से आपको निम्न साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं।
- हार्ट बीट का अचानक से बढ़ जाना
 - चक्कर का एहसास होना
 - जी मिचलाना और उल्टी होना
 - मुंह सूखना
 - मसल्स पेन
 - गले की खराश
 - खाने के दौरान टेस्ट में चेंज लगना
 - सिर दर्द की समस्या
 - सीने में जकड़न महसूस होना
 - मुंह के अंदर छाले पड़ जाना
 
ऐसा जरूरी नहीं है कि निकोटेक्स का यूज करने वाले सभी लोगों को उपरोक्त लक्षण नजर आएं। किसी भी प्रकार के शारीरिक और मानसिक लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
और पढ़ें: Benidipine : बेनिडिपाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सावधानियां और चेतावनी
निकोटेक्स (Nicotex) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?
स्मोकिंग की आदत से पीछा छुड़ाने के लिए अगर आप निकोटेक्स का यूज करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको इसके सेवन के सही तरीके के साथ ही उसके डोज के बारे में भी जानकारी देगा। निकोटेक्स का यूज करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।
- पहले से कोई हेल्थ कंडिशन होने पर निकोटेक्स का सेवन शारीरिक समस्या को बढ़ा सकता है।
 - एल्कोहॉल एब्यूज या फिर अनट्रीटेड एडिक्शन से आप गुजर रहे हैं हो तो एक बार इस बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।
 - निकोटेक्स का यूज करने के बाद कुछ समय के लिए ड्राइव न करें। साथ ही हैवी मशीन ऑपरेट न करने की भी सलाह दी जाती है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
 - जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्हें निकोटेक्स का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।
 - अगर आपने कुछ खाया या फिर पिया है तो उसके तुरंत बाद निकोटेक्स का यूज न करें। आप 15 से 20 मिनट बाद निकोटेक्स का यूज कर सकते हैं।
 - अगर आपको किसी मेडिसिन से एलर्जी है तो निकोटेक्स लेने से पहले डॉक्टर से इस बारे में परामर्श करें।
 
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निकोटेक्स (Nicotex) को लेना सुरक्षित है?
निकोटेक्स का यूज प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए। निकोटेक्स का यूज प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अनसेफ है, क्योंकि ये बर्थ डिफेक्ट के लिए जिम्मेदार हो सकता है। वहीं ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाओं के लिए भी निकोटेक्स का सेवन सही नहीं है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निकोटेक्स का उपयोग करने से दूध में भी निकोटीन की मात्रा पहुंच सकती है। प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं के लिए निकोटेक्स का सेवन सही है या फिर नहीं, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
और पढ़ें: Calcium carbonate : कैल्शियम कार्बोनेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
रिएक्शन
कौन-सी दवाइयां निकोटेक्स (Nicotex) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?
निकोटेक्स ड्रग का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर को जानकारी दें अगर आप किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि निकोटेक्स का अन्य दवा के साथ रिएक्शन हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के लिए ली जाने वाली मेडिसिन निकोटेक्स के साथ रिएक्शन कर सकती हैं। सीजर डिसऑर्डर (seizure disorders) से ग्रसित लोग जो दवा ले रहे हैं, वो भी निकोटेक्स के साथ रिएक्शन कर सकती हैं।
कुछ दवाएं जैसे कि,
- लेबेटालोल ( labetalol)
 - प्राजोसिन (prazosin)
 - ब्रोन्कोडायलेटर्स ( Bronchodilators)
 - आइसोप्रोटीनोल(isoproterenol)
 - फेनलेफ्राइन( phenylephrine)
 - मोनोएमीन ऑक्सीडेज इनहिबिटर (monoamine oxidase inhibitors)
 - एस्पिरिन ( aspirin )
 
क्या निकोटेक्स (Nicotex) एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन करती है?
एल्कोहॉल लेने के बाद निकोटेक्स का सेवन करना घातक होता है। अगर आप सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि शराब का सेवन करना भी छोड़ दें क्योंकि दोनों ही आपके शरीर के लिए घातक है।
भोजन का निकोटेक्स पर प्रभाव
भोजन के तुरंत बाद निकोटेक्स का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है। भोजन के बाद निकोटीन लेने से शरीर में बुरे प्रभाव भी पड़ सकते हैं। साथ ही सिट्रिक फल यानी खट्टे, कॉफी, जूस, कार्बोनेटेड पेय आदि को लेने के बाद निकोटेक्स का सेवन न करें।
और पढ़ें : Carbidopa+Levodopa: कार्बिडोपा+लेवोडोपा क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
स्टोरेज
मैं निकोटेक्स (Nicotex) को कैसे स्टोर करूं?
निकोटेक्स को 25 डिग्री के तापमान में रखना चाहिए। इसे सूर्य के सीधे प्रकाश से बचाना चाहिए और नमी से भी दूर रखना चाहिए। इसे उचित ढंग से स्टोर करने के लिए पैकेट पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लें। अगर आपको निकोटेक्स के स्टोरेज को लेकर जानकारी नहीं है तो आप एक बार फार्मासिस्ट से जानकारी ले सकते हैं।
निकोटेक्स को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें। दवा खाने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ही रखें। अगर आप निकोटेक्स गम का यूज कर रहे हैं तो उसे चबाने के बाद कहीं भी न थूकें। गम को चबाने के बाद डस्टबिन में ही फेंके। इसे टॉयलेट में फ्लश करने से बचना चाहिए। अगर आपको स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं है तो बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर से इस बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें।
निकोटेक्स (Nicotex) किस रूप में उपलब्ध है?
- टेबलट
 - निकोटेक्स गम (2 mg , 4 mg)
 
हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है। दवा व चिकित्सा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
[embed-health-tool-bmi]

















