वेट लॉस के लिए धनुरासन करें। धनुरासन करने से वजन कम होता है और साथ ही शरीर भी सही शेप में आ जाता है। यही नहीं, यह आसन करने से पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इस आसन में शरीर धनुष की तरह लगता है, इसलिए इस आसन को धनुरासन कहा जाता है। ये एक बेहतरीन वेट लॉस योग है।
धनुरासन कैसे करें?
- धनुरासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के सहारे किसी दरी या चटाई पर लेट जाएं।
- अपने पैरों को पीछे की तरफ से मोड़ें और अपने सिर की तरफ ले कर जाए।
- अब अपने हाथों को पीछे ले जाएं और अपनी एड़ियों को पकड़ने की कोशिश करें।
- अपने कंधों को भी ऊपर उठाएं। साथ में सांस लें और छोड़ें।
- लगभग 30 सेकेंड से लेकर एक मिनट तक ऐसे ही रहें।
- फिर अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं और कुछ देर बाद फिर से इसे दोहराएं।
4. वेट लॉस योग – उत्कटासन

उत्कटासन को चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह पूरे शरीर को सुडौल बनाने और वजन कम करने के लिए अच्छा आसन है। इस आसन को करते हुए पुजिशन कुर्सी की तरह लगती है इसलिए, इसे चेयर पोज कहा जाता है। ये एक फायदेमंद वेट लॉस योग पोज है।
और पढ़ें : लाफ लाइंस से छुटकारा दिलाएंगी ये एक्सरसाइज
उत्कटासन कैसे करें?
- उत्कटासन को करने के लिए किसी मैट पर सीधा होकर खड़े हो जाएं।
- दोनों पैरों को एक दूसरे के नजदीक रखें और हाथों को भी सीधा रखें।
- अब गहरी सांस लें और दोनों हाथों को ऊपर आसमान की तरफ ले कर जाएं और सिर के ऊपर ले जा कर नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
- अब अपने घुटनों को मोड़ कर अपने हिप्स को इस तरह से मोड़ें जैसे नीचे बैठ रहे हों।
- इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें।
- इस तरह से आपकी पुजिशन से कुर्सी का आभास होगा।
- आप इस आसन में अपने हिप्स को फर्श के पास लाने की कोशिश करें।
- जब तक आप इस आसन में रह सकते हैं तब तक रहें।
- इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
5. वेट लॉस योग- वीरभद्रासन-3

वीरभद्रास-3 एक ऐसा आसन है जो हाथ, पैर और कमर को सुडौल बनाता है। इसके साथ ही, यह शरीर की आंतरिक शक्ति को भी बढ़ाता है। वहीं, यह शरीर के अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में यह आसन सहायक है।
वीरभद्रासन-3 कैसे करें?
- वेट लॉस योग कर रहें हैं, तो वीरभद्रासन करना बेहद आसान है। वीरभद्रासन-3 आसन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने शरीर को आगे की तरफ नीचे झुकाएं और अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखने की कोशिश करें।
- अब अपनी एक टांग को उठाएं और पीछे की तरफ सीधा करने की कोशिश करें।
- अब अपने दोनों हाथों को भी आगे की तरफ फैलाकर सीधा करें।
- आपके हाथ, एक पैर और धड़ तीनों पैरलल होने चाहिए।
- इसी पुजिशन में रह कर एक टांग पर अपने शरीर का संतुलन बना कर रखें।
- इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं और दूसरे पैर से इसे दोहराएं।
और पढ़ें : जिम टिप्स : जिम जाते वक्त जरूर ध्यान रखें ये बातें
6. वेट लॉस योग – वशिष्ठासन

वेट लॉस योग में शामिल है वशिष्ठासन। इस योग से आपको एनर्जी मिलती है और आपके शरीर से चर्बी निकल जाती है। इस आसन में आपको अपनी कलाई पर संतुलन बनाना होता है। इसे आसानी से किया जा सकता है।
[mc4wp_form id=”183492″]
वशिष्ठासन कैसे करें?
- किसी चटाई या योगा मैट पर अपने पैरों और हथेली के बल पर शरीर को संतुलित करें।
- आपका शरीर, जमीन और हाथ तीनों ऐसी स्थिति में होने चाहिए कि देखने वालों को ट्रायएंगल का जैसा दिखे।
- अपने दूसरे हाथ को ऊपर ले जाएं।
- अपने शरीर के पूरे भार को जमीन पर रखे हाथ पर डाल दें। कुछ समय तक ऐसे ही रहें।
- अब अपनी गर्दन को घुमा लें और ऊपर किए हाथ को नीचे ला कर दूसरे हाथ के अंगूठे को पकड़े।
- सामान्य स्थिति में आ जाएं और इस आसन को दोहराएं।