चलते या दौड़ते समय प्रभावित जोड़ में दर्द होना कमजोरी या सुन्न पड़ना प्रभावित अंग के तापमान या रंग में बदलाव आना और पढ़ें: Carotid atherosclerosis: इस बीमारी में ब्रेन तक नहीं पहुंच पाता है खून, बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा!
फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया स्ट्रोक से कैसे संबंधित है (How is fibromuscular dysplasia related to stroke?)?
फाइब्रोमस्कुलर डिसप्लेसिया आमतौर पर कैरोटिड धमनियों को प्रभावित करता है। ये धमनियां गर्दन से मस्तिष्क तक जाती हैं। इस बीमारी के कारण कैरोटिड धमनियों की सिकुड़न और बढ़ाव मस्तिष्क को रक्त की बहाव करने से रोकता है या कम कर सकता है, जिससे स्ट्रोक हो सकता है। कुछ लोगों को कोई भी लक्षण नजर नहीं आता। लेकिन कुछ अन्य लोगों को उच्च रक्तचाप, चक्कर आना, पुराना सिरदर्द, कमजोरी, चेहरे में सुन्नता, कानों का बजना या दृष्टि की समस्या हो सकती है।
[mc4wp_form id=”183492″]
यह बीमारी भी मस्तिष्क में रक्तस्राव का कारण बन सकती है और इस कारण स्ट्रोक (एक स्ट्रोक जो धमनी दीवार में ब्रेक आने कारण होता है स्ट्रोक तब होता है जब एक रक्त वाहिका जो मस्तिष्क तक ऑक्सिजन और पोषक तत्व नहीं पहुंचाती है, या तो एक थक्का द्वारा अवरुद्ध हो जाती है या फट जाती है, हो सकता है।
और पढ़ें: भारत में हृदय रोगों (हार्ट डिसीज) में 50% की हुई बढोत्तरी
फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया के कारण (Due to fibromuscular dysplasia)
डॉक्टर फिलहाल फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया के कारणों के बारे में पता नहीं लगा सके हैं। हालांकि कुछ अध्ययनों के मुताबिक निम्न तीन सिद्धांतों का पता लगाया गया है।
जींस – फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया के 10 प्रतिशत मामलों में फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया की फॅमिली हिस्ट्री जरूर होती हैं। हालांकि, अगर आपके माता-पिता या भाई-बहन को यह स्थिति है तो इसका मतलब यह नहीं की आपको भी फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया जरूर हो सकता है।
हॉर्मोन – पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया होने का जोखिम 3 से 4 गुना होता है। यानी कि फाइब्रोमस्क्युलर डिसप्लेसिया होने में फीमेल हॉर्मोन मुख्य कारण हो सकते हैं। हालांकि, फिलहाल अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।
असामान्य धमनियां – धमनियों के विकास के दौरान आक्सिजन की कमी होने पर वह असामान्य रूप से विकसित हो सकती हैं। इसके कारण रक्त प्रवाह कम होने की आशंका रहती है।
और पढ़ें: Heart rhythm disorder (Arrhythmia): हार्ट रिदम डिसऑर्डर क्या है?
स्ट्रोक को रोकने के लिए इस बीमारी का कैसे इलाज करें (How to treat this disease to prevent stroke) ?