backup og meta

पेट दर्द के सामान्य कारण क्या हो सकते हैं?

पेट दर्द के सामान्य कारण क्या हो सकते हैं?

पेट दर्द एक प्रकार आंतरिक दर्द है, जो पेट या उसके आसपास महसूस होता है। दर्द पेट की मांसपेशियों के भीतर अंगों से या पेट के पास के अंगों से आ सकता है। इन अंगों में कोई संक्रमण या हानि पेट दर्द का कारण बन सकती है। आपको ऐसे पेट दर्द के लिए ध्यान देना चाहिए जो लंबे समय तक रहता है, साथ ही आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कहीं ये पेट दर्द किसी बीमारी के कारण या उसका लक्षण तो नहीं है?

और पढ़ें :  पेट दर्द से निपटने के लिए 5 आसान घरेलू उपाय

पेट दर्द के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं

कब्ज

अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो आप पेट दर्द से बहुत परिचित होंगे। मल त्याग करने की परेशानी को कब्ज कहते हैं। जब आपके शरीर से मल त्याग नहीं होता है, तो आपके मल आपकी बड़ी आंत को प्रभावित करते हैं। आपके पेट का निचला हिस्सा बाहर की तरफ बढ़ सकता है और दर्दनाक सूजन हो सकती है। कब्ज की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। कब्ज से बचने के लिए, आपको बहुत सारा पानी पीना चाहिए और अपने आहार में बहुत सारे फाइबर होना जरुरी हैं। नियमित व्यायाम भी आपका मल त्याग में मदद कर सकता है।

दस्त

पेट दर्द गंभीर कारण दस्त भी हो सकता है, जो ढीला और पानी से भरा मल होता है। दस्त होने का मतलब है कि दिन में कम से कम तीन या अधिक बार आपको मलत्याग के लिए जाना पड़ता हैं। तीव्र दस्त होना, एक आम समस्या है जो आमतौर पर 1 या 2 दिनों तक रहती है और कभी-कभी अपने आप ठीक हो जाती है। यदि आपका दस्त 2 दिनों से अधिक समय तक रहता है, तो अपने डॉक्टर के जरूर मिलें। यह पेट में इंफेक्शनया अन्य किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। दस्त के कारण डिहाइड्रेशनऔर आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स का नुकसान हो सकता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ पानी का ज्यादा पानी पिएं।

और पढ़ें: पेट के निचले हिस्से और अंडकोष में दर्द को भूलकर न करें नजरअंदाज

गैस्ट्रोएंटेराइटिस या स्टमक फ्लू

गैस्ट्रोएंटेराइटिस, जिसे स्टमक फ्लू भी कहा जाता है, जो सामान्य स्थिति है, जिसमें बार बार दस्त और उल्टी होती है। यह आमतौर पर एक जीवाणु या वायरल इंफेक्शन के कारण होता है। कुछ अन्य संकेतों और लक्षणों में बुखार, मतली और सिरदर्द शामिल हो सकते हैं। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण है, तो आपको अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। आपको अपने इंफेक्शन और होनेवाले डिहाइड्रेशन का इलाज करने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता हो सकती है।

और पढ़ें: Quiz: यूरिन के रंग से जानें अपनी सेहत का हाल

[mc4wp_form id=’183492″]

इंडायजेशन

इंडायजेशन की समस्या अक्सर कुछ खाद्य पदार्थों के कारण होती है। इंडायजेशन के दर्द को आमतौर पर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में महसूस किया जाता है। इंडायजेशन आमतौर पर ज्यादा वसा वाले खाद्य पदार्थों और ज्यादा भोजन खाने के कारण होता है। जब आपका पेट आपके भोजन को पचा नहीं सकता है, तो यह कभी-कभी ज्यादा दर्द का कारण बनता है। आपको बार-बार डकार आने जैसा महसूस हो सकता है और आपके मुंह में खट्टा एसिड का स्वाद आ सकता है। दर्द कुछ घंटों तक रह सकता है और तनाव के साथ बढ़ सकता है।

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) पाचन तंत्र की एक सामान्य, दीर्घकालिक स्थिति है। यह पेट में ऐंठन, सूजन, दस्त और / या कब्ज के एपिसोड का कारण बन सकता है। IBS की परेशानी सबसे अधिक महिलाओं को होती है। आप कुछ खाद्य पदार्थों से बचकर अपने इब्स के लक्षणों को निंयत्रित कर सकते हैं जो पेट दर्द को बढ़ाते हैं। इन खाद्य पदार्थों में पनीर, उच्च शर्करा वाले खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड्स भी शामिल हो सकते हैं। आपको अधिक सब्जियां, फल खाने चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए। इसमें नियमित व्यायाम की भी सलाह दी जाती है। साथ ही इसके लिए आप इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की दवा का भी सेवन कर सकते हैं।

[embed-health-tool-bmr]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Stomach ache and abdominal pain. http://www.nhs.uk/conditions/stomach-ache-abdominal-pain/Pages/Introduction.aspx. Accessed September 9, 2016.

Abdominal pain. https://medlineplus.gov/ency/article/003120.htm. Accessed on 9 September, 2020.

Abdominal pain in adults. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/conditionsandtreatments/abdominal-pain-in-adults. Accessed on 9 September, 2020.

Acute Abdomen. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK459328/. Accessed on 9 September, 2020.

Sample records for abdominal pain vomiting. https://www.science.gov/topicpages/a/abdominal+pain+vomiting. Accessed on 9 September, 2020.

Current Version

12/05/2021

Shilpa Khopade द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar

Updated by: Nikhil deore


संबंधित पोस्ट

हेपेटाइटिस क्या है, कैसे करें इससे बचाव, जानें एक्सपर्ट के साथ

पेट की खराबी से राहत पाने के लिए अपनाएं यह आसान घरेलू उपाय


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Shilpa Khopade द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement